भारत में लॉन्च हुआ 60MP फ्रंट कैमरा वाला, Infinix Zero 20, जानिए कीमत और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने भारत में Infinix Zero 20 स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। हालाँकि, फोन के लॉन्च को लेकर खबरें सितम्बर से ही शुरू हो गयी थीं। इस बजट फ्रेंडली फोन में आपको कई इंट्रेस्टिंग फीचर्स मिलेंगे। Infinix Zero 20 स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 60MP फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस OIS के साथ मिलेगा। फोन में Mediatek Helio G99 प्रोसेसर है।

यह भी पढ़े:- 6,999 रूपए में मिलेगा Lava X3, प्रीबुकिंग पर मिलेगा Lava ProBuds N11 नेकबैंड फ्री

Infinix Zero 20 कीमत तथा उपलब्धता

Infinix ZERO 20 सिंगल वेरिएंट 8GB + 128GB में आएगा, जिसकी कीमत 15,999 बताई जा रही है। 28 दिसंबर से उपभोक्ता इस फोन को Flipkart (फ्लिपकार्ट) से खरीद सकते हैं। Infinix ZERO 20 फोन तीन रंगो, स्पेस ग्रे (Space Gray), ग्लिटर गोल्ड (Glitter Gold) और ग्रीन फैंटसी (Green Fantasy) में उपलब्ध होगा।

Infinix Zero 20 स्पेसिफिकेशन

Infinix Zero 20 स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले (2400 x 1080 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन ), 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। फोन Mediatek Helio G99 SoC से लैस होगा। इसमें VC liquid कूलिंग सिस्टम फीचर भी आपको मिलेगा।

लेटेस्ट बजट फ्रेंडली हैंडसेट में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी सेंसर 108MP का है, 13MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर है। OIS सपोर्ट के साथ इसमें 60MP सेल्फी कैमरा भी है। इसका कैमरा पोट्रेट, लाइव, टाइमलैप्स और स्लो-मोशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करेगा। Infinix Zero 20, 4500mAh बैटरी के साथ 45W की फ़ास्ट चार्जिंग ऑफर करता है। यह फोन 30 मिनट में 75% चार्ज होने की क्षमता रखता है।

Infinix Zero 20 स्मार्टफोन एंड्राइड 12 सॉफ्टवेयर पर आधारित XOS पर काम करेगा। स्मार्टफोन में सभी आवश्यक चीज़े जैसे, ड्यूल सिम किट, ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ, GNSS, NFC और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो SD कार्ड स्लॉट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

28 दिसंबर से आप इस फोन को फ्लिपकार्ट शॉपिंग App से खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े:- Infinix Hot 20 Play और Hot 20 5G भारत में लॉन्च, किफायती दामों में होंगे उपलब्ध

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageInfinix Smart 5 हुआ ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Smart 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स देखने से साफ़ है की ये एक एंट्री-लेवल या बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। सिंगल रैम …

Image60MP फ्रंट कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Infinix Zero 20 स्मार्टफोन

Infinix ने अपने नए फोन Infinix Zero 20 को पिछले हफ्ते लॉन्च तो कर दिया था, लेकिन इसकी कीमतें आज सामने आयी हैं। फोन में MediaTek Helio G99 SoC है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गयी है। यह नया फोन आपको 60MP फ्रंट कैमरा के साथ मिलेगा। Infinix ने इस फोन …

Image7000mAh बैटरी और Sony कैमरा वाला नया Motorola फोन लॉन्च, फीचर्स व कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो लंबी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद कैमरा चाहते हैं। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का कहना है कि एक बार …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.