फ्लिप फ़ोन्स की के बाजार में अब Infinix भी कदम रखने वाला है, इसी के चलते कंपनी जल्द ही अपना नया फ़ोन Infinix Zero Flip लॉन्च करने वाला है। हाल ही में कंपनी द्वारा इसका टीज़र साझा किया गया है, खबरों के अनुसार फ़ोन को भारत में भी पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं, एक पाकिस्तानी रिटेलर ने भी फ़ोन की बैनर इमेज के साथ कुछ फीचर्स साझा किये हैं, जो काफी आश्चर्यजनक है। एक नजर Infinix Zero Flip टीज़र पर डालते हैं, और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
ये पढ़ें: HONOR Pad X8a 11 इंच FHD डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Zero Flip टीज़र आया नजर
इसका टीज़र कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर साझा किया गया है, जिसमें फ़ोन को ब्लैक कलर में दिखाया गया है, और पूरा फोकस फ़ोन के हिन्ज डिज़ाइन पर किया गया है, हालाँकि कंपनी ने इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। इसके अतिरिक्त एक पाकिस्तानी रिटेलर Chugtai Mobile द्वारा Infinix Zero Flip बैनर इमेज साझा की गयी है, जिसमें इसके ब्लैक वैरिएंट के साथ वायलेट गार्डन कलर को भी दिखाया गया है।
Infinix Zero Flip फीचर्स
लीक्स के अनुसार फ़ोन को वीगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है, इसके बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, और मेटल फ्रेम का उपयोग किया जा सकता है। पाकिस्तानी रिटेलर द्वारा साझा की गयी जानकारी के अनुसार इसमें 3.64 इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass का उपयोग किया जा सकता है।
अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 8 GB RAM के साथ 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फ़ोन 4,700mAh या 4,720mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 70W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसका साइज 170 x 73.4 x 7.64mm हो सकता है।
ये पढ़ें: Redmi Note 14 Pro और POCO X7 BIS लिस्टिंग पर आएं नजर, जल्द होंगे भारत में लॉन्च
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।