Instagram के नए चैट फीचर्स से दोस्तों में कूल बन जाओगे, किसी को पता चले उससे पहले जान लों

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फिर एक बार Instagram नए चैट फीचर्स ले आया है, हालांकि कंपनी ने अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है, लेकिन अपने ऐप को बेहतर बनाने के लिए कंपनी इसमें नए फीचर्स को शामिल कर रही है। ये Instagram के नए चैट फीचर्स तो आपको दोस्तों में कूल बना सकते हैं, क्योंकि अभी इनके बारे में ज्यादा किसी को पता नहीं है, तो अभी इनके बारे में जान लें।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3a Pro Geekbench पर आया नजर, इस तारीख को धांसू फीचर्स के साथ बाजार में देगा दस्तक

Instagram के नए चैट फीचर्स

मैसेज ट्रांसलेशन

Instagram Message Translation Feature
Credit: Meta

Instagram पर हम दुनिया के किसी भी व्यक्ति से जुड़ सकते हैं, ऐसे में सबसे बड़ी समस्या उनसे बात करते समय भाषा को लेकर होती है, लेकिन Instagram ने इस समस्या को भी खत्म कर दिया है। अब यूजर्स chat में ही मैसेज को किसी भी भाषा में ट्रांसलेटर कर पाएंगे। इसके लिए जिस मैसेज को ट्रांसलेट करना चाहते हैं, उस पर थोड़ी देर प्रेस करके रखें, फिर “Translate” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

सॉन्ग सेंड करके करें इंप्रेस

Instagram Send Songs in Chats Feature
Credit: Meta

पहले ये फीचर Instagram चैट्स में नहीं था, लेकिन अब आप अपने क्रश या किसी फ्रेंड को सॉन्ग्स के माध्यम से अपना मूड या फीलिंग बता सकते हैं, इसके लिए आपको उसे ये बोलने की आवश्यकता नहीं होगी, कि जाकर मेरी स्टोरी या नोट्स देखों, अब सीधे आप चैट्स में कोई भी सॉन्ग सेंड कर पाएंगे। इसके लिए स्टीकर वाले सेक्शन में जाना है, और यहां म्यूजिक वाले आइकन पर क्लिक करना है, इसके बाद अपनी पसंद का सॉन्ग सर्च करके सेंड कर सकते हैं।

मैसेज को शेड्यूल करें

Instagram Message Schedule Feature
Credit: Meta

किसी का बर्थडे हो, या आपकी लव एनिवर्सरी, और किसी काम या नींद के चक्कर में विश करना न भूल जाएं, इसके लिए Instagram ने मैसेज को शेड्यूल करने का फीचर भी शामिल किया है, जिससे सेट किए गए समय पर मैसेज अपने आप ही सेंड हो जाएगा। इसके लिए आपको मैसेज को टाइप करना है, और सेंड बटन पर प्रेस करने रखना है, इसके बाद तारीख और समय सिलेक्ट करना है, सिलेक्ट किए गए तारीख और समय पर मैसेज अपने आप सेंड हो जाएगा।

कंटेंट को पिन करें

Instagram Content Pin Feature
Credit: Meta

Instagram चैट में WhatsApp की तरह सर्च का ऑप्शन नहीं आता है, ऐसे में चैटिंग के दौरान कोई जरूरी मैसेज हो तो उसे ढूंढना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब आप चैट्स में किसी भी मैसेज को पिन कर सकते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर उसे पढ़ा जा सके। इसके लिए आपको किसी भी मैसेज पर थोड़ी देर प्रेस करके रखना है, और फिर “Pin” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

QR कोड से इनवाइट करें

Instagram QR Code invite Feature
Credit: Meta

Meta ने इस ऐप में चैट्स के लिए एक इनोवेटिव फीचर को शामिल किया है, जो आपको दोस्तों में काफी कूल बना सकता है। अब आप किसी भी दोस्त को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने Instagram ग्रुप का इनवाइट कोड सेंड करके चैटिंग के लिए इनवाइट कर सकते हैं। हालांकि इसमें Admin के पास ये ऑथोरिटी रहती है, कि कौन ग्रुप ज्वाइन कर सकता है और कौन नहीं। इसके लिए आपको बस ग्रुप के नाम पर टैप करके इनवाइट लिंक वाले ऑप्शन में जाना है, और “QR code” पर क्लिक करना है।

ये पढ़ें: 16e लॉन्च के बाद ऐसे खरीद पाएंगे iPhone 15 24000 रूपये से कम कीमत में, कम समय के लिए है ऑफर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImageNew Year 2026 से पहले WhatsApp ने दिया बड़ा अपडेट, देखें नए फीचर्स

नए साल से ठीक पहले WhatsApp ने 2026 के लिए अपने खास New Year features रोलआउट कर दिए हैं। यह वही वक्त होता है, जब WhatsApp पर साल का सबसे ज़्यादा ट्रैफिक देखने को मिलता है। लोग देर रात तक मैसेज भेजते हैं, वीडियो कॉल्स करते हैं और ग्रुप चैट्स में नए साल के बनाते …

Imageपुरानी फोटो को HD कैसे बनाएं? Gemini AI से 2 मिनट में साफ हो सकती हैं धुंधली तस्वीरें

घर में रखी पुरानी फोटो एलबम अक्सर यादों से भरी होती हैं। लेकिन समय के साथ कई तस्वीरें धुंधली, फीकी या स्क्रैच वाली हो जाती हैं। पहले ऐसी फोटो ठीक कराने के लिए Photoshop या किसी प्रोफेशनल एडिटर की ज़रूरत पड़ती थी। लेकिन अब Google Gemini जैसे AI टूल्स की मदद से आप पुरानी तस्वीरों …

Discuss

Be the first to leave a comment.