iOS 26 ने बदल दिया iPhone का चेहरा, Liquid Glass इंटरफेस से हर यूज़र बोले “अब मज़ा आया”

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने एक बार फिर अपने सॉफ्टवेयर को पूरी तरह से बदल दिया है, लेकिन इस बार केवल अंदर से नहीं — बाहर से भी। जी हाँ, iOS 19 की जगह सीधे iOS 26 पेश कर के Apple ने साफ कर दिया कि ये सिर्फ एक अपडेट नहीं, बल्कि iPhone के फ्यूचर का नया अध्याय है।

iOS 19 अब बना iOS 26?

Apple ने WWDC 2025 में iOS 19 के बजाय सीधे iOS 26 लॉन्च कर सभी को चौंका दिया। दरअसल, इसका सीधा सा कारण ये है कि Apple अब अपने सभी सॉफ्टवेयर वर्ज़न को एक ही नाम के साथ आगे लेकर आना चाहता है। इसके अलावा दूसरा कारण ये भी हो सकता है कि साल के साथ मैच करना सही हो। ये नया OS 2026 तक जाने वाला है, इसीलिए iOS 26, शायद ! लेकिन कंपनी केवल नंबर को आगे लेकर नहीं गयी है, बल्कि इस बार नए सॉफ्टवेयर अपडेट भी काफी फ्यूचरिस्टिक हैं। आइये जानते हैं, कैसे।

Liquid Glass इंटरफेस

iOS 26 में सबसे बड़ा विज़ुअल बदलाव है – Liquid Glass डिज़ाइन। अब तक आपने ट्रांसपेरेंसी देखी होगी, लेकिन iOS 26 में ये ग्लास की तरह जिंदा महसूस होती है। जब आप कोई मैसेज पढ़ रहे होते हैं, तब भी बैकग्राउंड में चल रही दूसरी ऐप की हलचल की झलक दिखती रहती है। यानि अब ऐप्स की दुनिया अलग-अलग बॉक्स में नहीं, बल्कि एक तरल अनुभव की तरह आपस में जुड़ी हुई लगती हैं।

लॉक स्क्रीन पर इसका असर सबसे पहले दिखेगा। जैसे ही आप स्क्रीन ऑन करेंगे, वॉलपेपर और विजेट्स में हल्की गहराई नज़र आएगी और बैकग्राउंड हल्का धुंधला लेकिन गतिशील दिखेगा। कंट्रोल सेंटर अब एक “लेयरड ग्लास” के जैसा है – एक सेक्शन से दूसरे पर स्लाइड करते ही एनिमेशन के साथ ग्लास इफेक्ट्स बदलते हैं। कोई भी टॉगल ऑन-ऑफ करते समय सिर्फ क्लिक नहीं होता, बल्कि पूरी स्क्रीन में उसका हल्का सा रिएक्शन नज़र आता है।

क्या ये अनुभव को आसान भी बनाता है?

कई बार नए डिज़ाइन्स सिर्फअच्छे दिखते हैं, लेकिन Apple का Liquid Glass व्यावहारिक भी है। उदाहरण के लिए: जब आप Messages ऐप में किसी से चैट कर रहे होते हैं, और बीच में कोई नोटिफिकेशन आता है, तो अब आपकी चैट अचानक से रुक नहीं जाएगी, बल्कि पीछे की स्क्रीन पर हल्के से मौजूद रहेगी। इससे डिस्टर्बेंस नहीं होती और मल्टीटास्किंग स्मूद हो जाती है।

इसके अलावा, App Switcher में भी बदलाव आया है। अब ऐप बदलते समय, बैकग्राउंड में चल रही ऐप्स की लाइव प्रीव्यू थोड़ी ज़ूम और लेयर में नज़र आती हैं, कुछ वैसे ही जैसे असली काँच के पीछे देख रहे हों।

कितना बदलेगा iPhone का इस्तेमाल और अनुभव ?

Apple ने हमेशा UX (user experience) को लेकर परफेक्शन दिखाया है, लेकिन iOS 26 में ये और आगे बढ़ गया है। अब जब आप फोन इस्तेमाल करते हैं, तो सिर्फ स्क्रॉल या टैप नहीं होता – हर इंटरैक्शन में एक छोटे से विज़ुअल इशारे के साथ जवाब मिलता है। Liquid Glass इंटरफेस की वजह से अब सब और भी ज़्यादा रिफाइन्ड और स्मूद लगेगा, हालांकि इसकी आदत लगने में थोड़ा समय लग सकता है।

iOS 26 के साथ Apple Intelligence में सुधार, नए गेम्स और कॉल ट्रांसलेशन जैसे फीचर भी शामिल

iOS 26 के साथ सिर्फ लुक ही नहीं बदला, आपका फोन समझदार भी हो गया है। Apple Intelligence अब और ज्यादा स्मार्ट हो गया है – अब कॉल के दौरान ही लाइव ट्रांसलेशन मिलती है, जिससे अगर सामने वाला दूसरी भाषा में बात कर रहा है, तो आप रीयल-टाइम में स्क्रीन पर उसका हिंदी या अपनी भाषा में अनुवाद देख सकते हैं। इसके अलावा, एक नया Games ऐप भी iOS 26 में शामिल किया गया है, जो आपके iPhone पर इंस्टॉल किए गए सारे गेम्स को एक जगह लाता है, जैसे एक छोटा Game Hub, जिससे गेम ढूंढना और एक्सेस करना आसान हो जाता है। Apple Intelligence की मदद से अब सिस्टम लेवल पर आपको स्मार्ट रिप्लाई, रिसर्च सुझाव, और पर्सनलाइज्ड शॉर्टकट्स भी मिलते हैं, जो आपकी आदतों को समझकर ऐप्स के साथ बेहतर इंटरेक्शन देते हैं।

कुल मिलकर, iOS 26 सिर्फ एक सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है, बल्कि ये Apple द्वारा अपने iPhone यूज़र्स को बताने का तरीका है कि अब उनके प्रोडक्ट का अनुभव काफी बेहतर होने वाला है। चाहे आप नोटिफिकेशन पढ़ रहे हों या सिर्फ लॉक स्क्रीन देख रहे हों, हर चीज़ अब पहले से ज्यादा पारदर्शी, सुंदर, और स्मूथनेस के अनुसार डिज़ाइन की गयी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageWWDC 2025: iPhone का बदलेगा पूरा चेहरा ! आज रात iOS 26 में दिखेगा Liquid Glass का जादू

WWDC, Apple के साल के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है और ये आज रात यानि 9 जून को होने वाला है। आज रात 10:30 बजे (IST) जैसे ही स्टेज सजेगा, दुनिया को iOS 19, जिसे Apple अब iOS 26 कहने वाला है, कि पहली झलक देखने को मिलेगी। और शायद, इस साल का …

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageApple का बड़ा फैसला- iOS 26.2 Update ने iPhone यूजर्स को किया मजबूर

Apple ने iOS 26.2 update को ग्लोबली रोलआउट करना शुरू कर दिया है। लेकिन यह सिर्फ एक सामान्य सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है। दरअसल, इसके साथ Apple ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने लाखों iPhone users को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सवाल सीधा है कि अपडेट करना ज़रूरी है या अब कोई दूसरा …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

Discuss

Be the first to leave a comment.