12,000 रुपये से भी सस्ता हुआ iPhone Air, पेंसिल से भी पतला ये iPhone बना बेस्ट डील का दावेदार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने इस साल अपना सबसे पतला iPhone, iPhone Air लॉन्च किया था, और तब इसकी शुरुआती कीमत ₹1,19,900 रखी गई थी। लेकिन अब Vijay Sales पर यह मॉडल ₹12,000+ की छूट के साथ मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। अगर आप लंबे समय से इस अल्ट्रा स्लिम iPhone पर नज़र रखे हुए थे, तो अब आप इसे खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।

Vijay Sales पर iPhone Air (256GB) अभी ₹1,12,690 में लिस्टेड है। इसके ऊपर बैंक ऑफर्स से कीमत और कम हो जाती है। ICICI पर ₹5,000, SBI और IDFC FIRST Bank पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इन ऑफर्स के बाद इसकी कीमत करीब ₹1,07,000 के आसपास बैठती है। EMI विकल्प भी आसान हैं और कई शहरों में 90 मिनट की फ़ास्ट डिलीवरी उपलब्ध है।

Apple आमतौर पर लॉन्च के तुरंत बाद इतनी बड़ी छूट नहीं देता, इसलिए यह पहली बार है जब iPhone Air इतना किफायती दिख रहा है।

iPhone Air hands-on review

डिज़ाइन: पेंसिल से भी पतला

Apple ने iPhone Air को सिर्फ पतला नहीं बनाया, बल्कि इसे अपनी पहचान बना दिया है। 5.6mm मोटाई और 165 ग्राम वजन इसे आज तक का सबसे हल्का-पतला iPhone बनाते हैं। तुलना के लिए, एक सामान्य पेंसिल करीब 7mm मोटी होती है। तो ये उससे भी पतला है।

टाइटेनियम फ्रेम और सिरेमिक शील्ड 2 इसकी मज़बूती को और बढ़ाते हैं, जिससे फोन हाथ में बेहद प्रीमियम और स्थिर लगता है।

ये भी पढ़ें: चीन में लॉन्च हुआ OnePlus का 8300mAh बैटरी वाला फोन, इस नाम के साथ भारत में जल्द लेगा एंट्री

डिस्प्ले और परफॉरमेंस

iPhone Air में 6.5-इंच की सुपर रेटिना 120Hz OLED डिस्प्ले मिलती है, जो रोज़मर्रा के कामों और बिंजवॉच, दोनों में शानदार अनुभव देने में सक्षम है। अंदर A19 Pro चिप है, जो इस फोन में भी आपको Pro मॉडलों जैसी स्मूथ परफॉरमेंस देती है।

कैमरा

पीछे सिर्फ 48MP का एक ही कैमरा है, लेकिन दिन की रोशनी में ये अच्छी तस्वीरें लेता है। हालांकि आपको सेकेंडरी कैमरों की कमी यहां खल सकती है। फ्रंट में 18MP का Center Stage camera है, जो आपको निराश नहीं करता।

हाँ यूज़र्स को मैक्रो मोड, या ProRes जैसी प्रो क्षमताएँ इसमें नहीं मिलतीं। बैटरी एक दिन चल जाती है, पर Pro models जितनी मज़बूत नहीं।

ये भी पढ़ें: Samsung TriFold की कीमत सुनकर उड़ गए होश, क्या ये भारत में आएगा?

अगर आप एक स्लिम, प्रीमियम और अलग दिखने वाला iPhone चाहते हैं, तो इस डिस्काउंट पर iPhone Air बेहतरीन विकल्प है। लेकिन अगर फीचर्स-फोकस्ड फोन चाहिए तो iPhone 17 या 17 Pro आपको ज़्यादा पसंद आ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

ImageiPhone 16 और iPhone 15 अब ₹60,000 से कम में: New Year 2026 से पहले कौन-सा लेना सही रहेगा?

अगर आप New Year 2026 से पहले नया iPhone लेने का प्लान बना रहे थे, तो ये हफ्ता आपके लिए जैकपॉट जैसा है। best iPhone deals India की लिस्ट में अचानक दो नाम सबसे ऊपर आ गए हैं। इस समय iPhone 16 और iPhone 15, दोनों अभी तक के सबसे कम दामों में उपलब्ध हैं …

ImageiPhone Air लॉन्च: Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone, जानें कीमत और फीचर्स

Apple ने अपने साल के सबसे बड़े “Awe Dropping” इवेंट में नया iPhone Air लॉन्च (iPhone Air launch) कर दिया है। ये कंपनी की नई AIR सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है और साथ ही अब तक का सबसे पतला iPhone भी। slimmest iPhone ever के रूप में इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है और वज़न मात्र …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.