IPL 2026 Auction खत्म, Cameron Green ने मारी बाज़ी, इस दिन शुरू होगा सीजन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज अबू धाबी में आयोजित IPL 2026 Auction पूरा हुआ और इसके साथ ही लीग को लेकर दो सबसे बड़े अपडेट भी सामने आ गए हैं। एक तरफ जहां नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने खुलकर पैसे खर्च किए, वहीं दूसरी ओर IPL 2026 की शुरुआत और फाइनल की तारीखों पर भी आधिकारिक मुहर लग गई है।

ऑक्शन की सबसे बड़ी सुर्खी बने Cameron Green, जिन्होंने रिकॉर्ड रकम के साथ सबको पीछे छोड़ दिया, जबकि कई बड़े नाम उम्मीदों के उलट बिना बिके भी रह गए हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कौन खिलाड़ी कितने में बिका, IPL 2026 कब से शुरू होगा और मैच फ्री में कैसे देखे जा सकेंगे, तो यहां आपको पूरी और साफ जानकारी मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Instagram Reels का अल्गोरिथम अब आपके हाथ में, जानिए नया AI फीचर Your Algorithm कैसे करेगा मदद

नीलामी में किसने मारी बाज़ी? सबसे महंगा कौन बिका

अब आते हैं सबसे बड़ी खबर पर – IPL 2026 Auction ऑक्शन में Cameron Green ने सच में बाज़ी मार ली। Green को Kolkata Knight Riders (KKR) ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा और वो इस ऑक्शन के सबसे महंगे ओवरसीज़ खिलाड़ी बने।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रकम IPL इतिहास में ओवरसीज़ खिलाड़ी के लिए रिकॉर्ड मानी जा रही है, यानि KKR और CSK की बोली लगाने की जंग में आखिर में KKR ने बड़ा दांव खेला।

लेकिन यहां एक दिलचस्प ट्विस्ट भी ये भी है कि IPL के maximum-fee rule के अनुसार mini-auction में ओवरसीज़ खिलाड़ी की तनख्वाह ₹18 करोड़ तक ही मानी जाती है। यानि बोली चाहे ₹25.20 करोड़ जाए, प्लेयर की फीस (salary) ₹18 करोड़ से ऊपर नहीं मानी जाती। हालांकि टीम के पर्स से कटौती बोली के हिसाब से होती है। यही वजह है कि Green की डील “रिकॉर्ड” होते हुए भी नियमों के हिसाब से अलग तरीके से देखी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Jio के नए Happy New Year 2026 Plans: OTT के साथ मिलेगा AI का बड़ा फायदा

बाकी खिलाड़ियों को किस टीम ने और कितने में खरीदा?

Green के बाद भी कई बड़े सौदे हुए:

खिलाड़ी का नामटीमकीमत (₹ करोड़)स्टेटस
Cameron GreenKKR25.20सबसे महंगा Overseas खिलाड़ी
Matheesha PathiranaKKR18.00तेज़ गेंदबाज़
Prashant VeerCSK14.20सबसे महंगा Uncapped
Kartik SharmaCSK14.20Wicket-keeper Batter
Auqib DarDC8.40Uncapped Indian
Ravi BishnoiRR7.20Indian Spinner
Venkatesh IyerRCB7.00All-rounder
Mukul ChoudharyLSG 2.60
Tejasvi Singh KKR3.00
Naman TiwariLSG1.00
Ashok SharmaGT0.9
Sushant MishraRR0.9
Shivang Kumar SRH 0.3
Kartik Tyagi KKR0.3
Yash Raj Punja – RR0.3
Prashant SolankiKKR0.3
Vignesh PuthurRR0.3

और हां, सरप्राइज़ भी कम नहीं—Prithvi Shaw, Sarfaraz Khan और Liam Livingstone जैसे नाम शुरुआती राउंड्स में बिना बाइक ही रहे, जो फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा।

IPL 2026 Free में कैसे देखें? (JioHotstar वाला तरीका)

IPL 2026 को घर बैठे “फ्री” स्ट्रीम करने का सबसे आसान रास्ता है, JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला Jio का रिचार्ज प्लान। रीचार्ज करते ही सब्सक्रिप्शन आमतौर पर ऑटो-एक्टिवेट हो जाता है।

क्या करना है?
Jio नंबर से JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले प्लान से रिचार्ज → फिर फोन में JioHotstar ऐप/वेबसाइट खोलें → उसी Jio नंबर से लॉगिन करें → बस, मैच लाइव देखें।

और हां, सबसे किफायती प्लान की बात करें तो चर्चा में ₹299 वाला प्लान है, जिसमें 28 दिन की वैधता के साथ 1.5GB/दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन के साथ 90 दिनों का फ्री JioHotstar मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageAI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

दुनिया की सबसे बड़ी AI दिग्गज कंपनियाँ इस वक्त दिल्ली में हैं। Google, OpenAI, DeepMind और दुनिया के 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम में जुटे हैं और इसका कारण है, India AI Impact Summit 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पाँच दिवसीय मेगा टेक समिट का उद्घाटन करेंगे, जहाँ तय होगा कि …

ImageSamsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख को लेकर एक नया लीक सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, Samsung का अगला Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Blass ने एक ऐसी इमेज शेयर की है, जो देखने में ऑफिशियल इनविटेशन जैसी लगती है, जिससे इवेंट की …

ImageXiaomi 17 और 17 Ultra ग्लोबल लॉन्च, इस दिन होगी भारत में एंट्री

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को 28 फरवरी 2026 को बार्सिलोना में आयोजित MWC 2026 इवेंट के दौरान ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन पहले 2025 के अंत में चीन में लॉन्च हुए थे, और अब कंपनी इन्हें यूरोप, यूके और अन्य देशों में उपलब्ध …

ImageGoogle I/O 2026 की तारीख तय, 19 मई से AI पर बड़े ऐलान करेगा Google

टेक दुनिया की नज़रें अब मई के महीने पर टिक गई हैं। Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका अगला वार्षिक डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 इस साल 19 और 20 मई को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheatre में होगा और दुनिया भर के दर्शक इसे लाइव ऑनलाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.