फोन के अंदर कूलिंग फैन? iQOO 16T के लीक स्पेक्स ने गेमर्स को चौंकाया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO की परफॉर्मेंस T-सीरीज़ का अगला फोन चर्चा में आ गया है। टिपस्टर Digital Chat Station की ताज़ा लीक के अनुसार, कंपनी iQOO 16T के शुरुआती प्रोटोटाइप पर काम कर रही है, और इसमें दो बातें सबसे अलग हैं – Qualcomm का अपकमिंग टॉप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 (कोडनेम SM8950) और फोन के अंदर लगा एक कूलिंग फैन।

असली खबर यहां नए चिप की है। इसका पिछला मॉडल iQOO 15T (मई 2026, चीन) MediaTek के Dimensity 9500 के साथ आया था, जबकि 16T में iQOO कथित तौर पर Qualcomm के आने वाले फ्लैगशिप चिपसेट पर शिफ्ट हो रहा है। हालाँकि लीक यह भी कहती है कि कंपनी एक Dimensity 9600 वेरिएंट परख रही है, इसलिए फाइनल चिप पर मुहर लगनी बाकी है। 2K फ्लैट Samsung डिस्प्ले की भी चर्चा है, पर यह T-सीरीज़ में नई बात नहीं, 15T में भी 2K 144Hz पैनल मौजूद था।

गेमर के नज़रिए से Snapdragon 8 Elite Gen 6 की सबसे बड़ी बात इसका TSMC 2nm प्रोसेस पर डिज़ाइन होना है (मौजूदा 8 Elite Gen 5 अभी 3nm पर है), जो कम बिजली खर्च कर लंबी परफॉर्मेंस देता है। पर रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार रॉ CPU बढ़त 20% से कम रहने वाली है, यानी बेंचमार्क का बड़ा उछाल न मानें। गेमिंग में असली फर्क पीक स्पीड से ज़्यादा टिकाऊ (sustained) परफॉर्मेंस का होता है, और यहीं वो कूलिंग फैन मायने रखता है।

ज़्यादातर फोन गर्मी के लिए पैसिव वेपर चैंबर पर टिके रहते हैं। लेकिन एक फोन के अंदर एक असली पंखा उस दर्जे का एक्टिव कूलिंग है जो आमतौर पर डेडिकेटेड गेमिंग फोन में दिखता है, और यही 2K स्क्रीन पर लंबी BGMI या Genshin सेशन में फ्रेम रेट गिरने से रोकने की कोशिश है। वहीँ इस फोन के बैटरी और कैमरे पर अभी कोई खबर नहीं आयी है।

iQOO 16T भारत में कब लॉन्च होगा?

iQOO की T-सीरीज़ भारत में इस नाम से पहले भी नहीं आयी है। यहाँ वैल्यू-परफॉर्मेंस की कमान Neo सीरीज़ (₹31,999 से शुरू iQOO Neo 10) के हाथ है। चीन में T-सीरीज़ प्रीमियम रेंज में बैठती है, 15T की शुरुआती कीमत करीब ¥4,099 (लगभग ₹58,500) थी। इसलिए 16T को “सस्ता फ्लैगशिप-किलर” मानकर न चलें, और न ही इसकी भारत में एंट्री अभी कन्फर्म है।

कंपनी ने इनमें से कुछ भी आधिकारिक तौर पर पुष्ट नहीं किया, और ये बेहद शुरुआती प्रोटोटाइप लीक हैं, इसलिए लॉन्च तक बदलाव तय हैं। पक्की तस्वीर के लिए iQOO की आधिकारिक घोषणा तक इंतज़ार करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFreedom Sale 2026: Amazon और Flipkart की बेस्ट डील्स

इस स्वतंत्रता दिवस पर आप Amazon से खरीदें या Flipkart से, हमने बेकार डील्स छाँटकर सिर्फ वो छूट निकाली हैं जो सच में मिल रही हैं, जिनमें OnePlus के फ्लैगशिप फोन और Sonos के प्रीमियम हेडफोन भी शामिल हैं। एक नज़र में: इस बार स्वतंत्रता दिवस की सेल में छूट सच में मिल रही है। …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageVivo S2 की पूरी स्पेक शीट लीक: 8mm से पतली बॉडी, 7,050mAh बैटरी और रग्ड फोन जैसी सुरक्षा

Vivo भारत में S2 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के अब तक आए ऑफिशियल टीज़र में सारा ज़ोर फोन के डिज़ाइन पर रहा है, लेकिन टिपस्टर संजू ने इसकी पूरी स्पेक शीट सामने रख दी है। लीक के अनुसार S2 में कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो अलग से ध्यान खींचते हैं, और कुछ …

Discuss

Be the first to leave a comment.