Geekbench पर iQOO Neo 11 के स्पेसिफिकेशन लीक, लेकिन क्या यह उम्मीदों पर खरा उतरेगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO अपनी नई Neo सीरीज़ को लेकर सुर्खियों में है। कंपनी का अगला फोन iQOO Neo 11 लॉन्च से पहले ही टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा चुका है। अब यह स्मार्टफोन Geekbench प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जहां इसके चिपसेट और परफॉर्मेंस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

ये पढ़ें: iPhone 18 का सपना अधूरा, अब सीधा आएगा iPhone 20 – ऐसा क्यों कर रहा है Apple?

iQOO Neo 11 Geekbench लिस्टिंग पर आया नज़र

Geekbench लिस्टिंग में Vivo का एक फोन मॉडल नंबर V2520A के साथ नज़र आया है, जिसे iQOO Neo 11 माना जा रहा है। इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो पिछले साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोनों में देखने को मिला था। इस चिपसेट में दो परफॉर्मेंस और छह एफिशिएंसी कोर हैं, जिनकी क्लॉक स्पीड क्रमशः 4.32GHz और 3.53GHz तक जाती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, ये डिवाइस 16GB RAM के साथ आएगा और Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा।

Geekbench पर इस फोन का सिंगल-कोर स्कोर 2,936 और मल्टी-कोर स्कोर 8,818 दर्ज किया गया है। यह स्कोर बताता है कि फोन परफॉर्मेंस के मामले में किसी भी फ्लैगशिप को टक्कर देने के लिए तैयार है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Vivo दिसंबर में भारत में लॉन्च करेगा X300 सीरीज़

iQOO Neo 11 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

डिज़ाइन की बात करें तो, कंपनी ने हाल ही में iQOO Neo 11 के Black और Silver कलर ऑप्शन्स को टीज़ किया है। वहीं ब्लू वेरिएंट में “Neon craftsmanship” फिनिश दी जाएगी, जो अलग-अलग एंगल से देखने पर रंग बदलती है। फोन में 2K रेज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 7500mAh की बड़ी बैटरी और 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की पुष्टि हो चुकी है।

कंपनी का दावा है कि नया iQOO Neo 11 उसी “Monster Super-Core Engine” के साथ आएगा जो iQOO 15 में इस्तेमाल किया गया था। इससे गेमिंग के दौरान फ्रेम रेट्स ज्यादा स्थिर रहेंगे और परफॉर्मेंस और भी स्मूथ होगी।

कैमरे की बात करें तो ये 50MP OIS प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा वाइड लेंस और डेप्थ सेंसर के साथ आने का अंदेशा है। हालांकि अन्य स्पेसिफिकेशनों और कीमतों के लिए iQOO Neo 11 के लॉन्च का इंतज़ार है, जो बस अब एक हफ्ते दूर है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 7 के कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक: क्या ये फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरेगा ?

Samsung ने अभी 22 जनवरी 2025 को ही अपनी नयी फ्लैगशिप Galaxy S-सीरीज़ से पर्दा उठाया है। इस सीरीज़ में चिपसेट और कुछ AI अपग्रेड के अलावा बाकी कुछ नया देखने को नहीं मिला। इसके बाद अब लोगों को ध्यान Samsung की अगली पेशकश यानि नए फोल्डेबल फोनों की तरफ है, जिनके जुलाई 2025 में …

ImageiQOO Neo 11 सीरीज फीचर्स लीक, 2K डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

कंपनी जल्द ही iQOO Neo 10 सीरीज को लॉन्च करने वाली है, लेकिन उसके पहले ही iQOO Neo 11 सीरीज की जानकारी सामने आ गई है, जिसे कंपनी इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। एक चीनी टिपस्टर द्वारा इसके कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार इस सीरीज में सुंदर …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

Image7500mAh बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ 35,000 तक की कीमत में लॉन्च हो सकता है ये फोन, स्पेक्स लीक

iQOO एक बार फिर अपनी Neo सीरीज़ के साथ बाज़ार में हलचल मचाने को तैयार है। iQOO Neo 11 को लेकर कई लीक सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक फ्लैगशिप किलर बनकर उभरेगा। अब तक सामने आयी लीक रिपोर्टों के अनुसार, iQOO Neo 11 में 2K OLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products