Samsung Galaxy S26 Ultra के रेंडर लीक: नया डिज़ाइन, पर क्या वाकई उचित अपग्रेड होगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अगले साल अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। इस लाइनअप में भी तीन ही फोन होने के आसार हैं। लेकिन फिलहाल सबसे ज़्यादा चर्चा Samsung Galaxy S26 Ultra की हो रही है, जिसके लीक रेंडर्स और कैमरा डिटेल्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं, इस बार डिज़ाइन में क्या बदलाव हैं और फीचरों में आपको क्या नया मिलने वाला है।

ये पढ़ें: OnePlus 13s: Amazon Great Indian Festival में कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप पर बंपर डिस्काउंट

Samsung Galaxy S26 Ultra का डिज़ाइन

Android Headlines द्वारा सामने आये गए लीक CAD रेंडर्स के अनुसार, फोन का लुक पिछले Galaxy S25 Ultra से काफी मिलता-जुलता है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले, पतले बेज़ल और थोड़े ज़्यादा राउंड कॉर्नर (कोने) दिख रहे हैं। फोन की मोटाई अब 7.9mm रह गई है, लेकिन कैमरा बंप इसमें उभरा हुआ है। कैमरा बम्प के साथ इसकी कुल मोटाई करीब 12.4mm तक पहुंच जाती है। वहीँ कैमरा लेआउट इस बार Galaxy Z Fold 7 से प्रेरित लगता है, जिसमें तीन लेंस पिल-शेप मॉड्यूल में और चौथा अलग से फ्लैश के साथ दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra renders

कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S26 Ultra का कैमरा सेटअप लगभग वैसा ही रहेगा, जैसा पिछले साल था। इसमें 200MP का प्राइमरी लेंस (f/1.4 अपर्चर के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड, 10MP 3x टेलीफोटो (छोटा सेंसर) और 5x पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकते हैं। यानि, डिज़ाइन तो थोड़ा अपडेट तो हुआ है लेकिन कैमरा परफॉर्मेंस में बड़ा बदलाव नज़र आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि सॉफ्टवेयर द्वारा कुछ सुधार हो सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra renders

हार्डवेयर की बात करें तो, Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 processor दिया जाएगा, जबकि कुछ बाज़ारों में Exynos 2600 वैरिएंट भी आ सकता है। फोन में 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले, 60W वायर्ड चार्जिंग और 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: Vivo V60e जल्द होगा भारत में लॉन्च: मिड-रेंज दाम में 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी वाला पहला Vivo फोन

कुल मिलाकर, Samsung Galaxy S26 Ultra कैमरा और डिज़ाइन में हल्के बदलावों के साथ आएगा, लेकिन इसकी असली ताकत next-gen Snapdragon चिपसेट, तेज़ चार्जिंग सपोर्ट और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

सोर्स

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageCMF Watch 3 Pro लॉन्च: ₹6,999 में ChatGPT, GPS और 13 दिन बैटरी, जानें पूरी डिटेल

स्मार्टवॉच की दुनिया में आजकल हर ब्रांड लंबी फीचर लिस्ट दिखाता है, लेकिन असली सवाल यही है कि उनमें से आपके काम का क्या है। CMF ने अपनी नई Watch 3 Pro के साथ इसी जगह पर दांव लगाया है। यह वॉच भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी सबसे बड़ी बात यह है …

ImageSamsung ने अचानक सस्ते किए अपने फोन – Galaxy S26 Ultra समेत कई मॉडल पर बड़ी छूट

Samsung ने भारत में खरीदारों के लिए एक सीमित समय का ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत मई 2026 के बाकी दिनों में कई फोन्स पर अच्छी-खासी कीमत में राहत मिल सकती है। यह स्कीम “2026-May-Model Scheme-GMCS Sellout” (Scheme 6.13.3) के नाम से चल रही है और 3 मई से 27 मई 2026 तक लागू …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageGalaxy S26 Ultra के फीचर लीक: इस बार चार्जिंग में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Samsung की अगली फ्लैगशिप सीरीज़, Galaxy S26 लाइनअप धीरे-धीरे लॉन्च की ओर बढ़ रही है, और इस दौरान सबसे दिलचस्प अपडेट Ultra मॉडल में मिलने वाला है। इस बार ये लाइन-अप जल्दी हो सकता है और लंबे समय से 45W पर अटके Samsung Ultra मॉडल को आखिरकार 60W Super Fast Charging 3.0 मिलने के संकेत …

ImageSamsung ने अचानक सस्ता किया अपना सबसे ताकतवर फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत देख चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra की कीमत कम कर दी है। कंपनी ने इस फोन पर सीधे 9,000 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद यह प्रीमियम सेगमेंट में पहले के मुकाबले ज़्यादा आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि Samsung ने फिलहाल यह साफ नहीं …

Discuss

Be the first to leave a comment.