Samsung Galaxy Z Flip 7 के कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक: क्या ये फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरेगा ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने अभी 22 जनवरी 2025 को ही अपनी नयी फ्लैगशिप Galaxy S-सीरीज़ से पर्दा उठाया है। इस सीरीज़ में चिपसेट और कुछ AI अपग्रेड के अलावा बाकी कुछ नया देखने को नहीं मिला। इसके बाद अब लोगों को ध्यान Samsung की अगली पेशकश यानि नए फोल्डेबल फोनों की तरफ है, जिनके जुलाई 2025 में लॉन्च होने के आसार हैं। हालांकि नए फोल्डेबल आने में कुछ महीनों का समय है, लेकिन Galaxy Z Flip 7 के कैमरा स्पेसिफकेशन सामने आ गए हैं।

ये पढ़ें: Samsung ट्राई-फोल्ड को कंपनी ने पहली बार किया टीज़, क्या है आगे का प्लान?

GalaxyClub की रिपोर्ट की मानें तो, Samsung के नए Galaxy Z Flip 7 का कोडनेम B7 है, लेकिन कंपनी एक अन्य मॉडल B7R पर भी काम कर रही है, जो कि इसका एक सस्ता वर्ज़न हो सकता है। हालांकि इस किफ़ायती मॉडल की कोई भी जानकारी अभी नहीं है, लेकिन Galaxy Z Flip 7 की कैमरा डिटेल आप ज़रूर जान लीजिये।

Galaxy Z Flip 7

आने वाला नया Flip 7 भी सैमसंग फैंस को थोड़ा निराश ही करने वाला है, क्योंकि इसमें वही 50MP प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा होंगे, जो आप Z Flip 6 में देख चुके हैं। हैरानी की बात तो ये है कि S-सीरीज़ के फोनों में 12MP फ्रंट कैमरा देने के बाद भी Flip 7 के सेल्फी सेंसर में कोई अपग्रेड आता नज़र नहीं आ रहा। इस रिपोर्ट के अनुसार Galaxy Z Flip 7 में पिछली बार की तरह 10MP सेल्फी सेंसर ही होगा।

ये पढ़ें: Galaxy Unpacked इवेंट के आखिर में सैमसंग के फोड़ा बम – Slim नहीं बल्कि Galaxy S25 Edge की दी पहली झलक

हम तो फैंस को यही कहेंगे कि आप इस नए Flip से ज़्यादा उम्मीद न लगाएं। हालांकि पिछली बार के मुकाबले में कैमरा परफॉरमेंस थोड़ी बेहतर ज़रूर हो सकती है, लेकिन उसका कारण नया ऑपरेटिंग सिस्टम और नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा, जो इस साल के नए फोल्डेबल फोनों को पावर करेगा।

वैसे खबरें ये भी हैं कि कंपनी Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 के अलावा एक अन्य फोल्डेबल फ़ोन भी लॉन्च कर सकती है। लेकिन ये कितना सही है, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। इसके अलावा Samsung S25 Edge भी इस बार के इवेंट में टीज़ किया गया था, जो इसी गर्मी के मौसम में दस्तक देने वाला है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

सोर्स

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपेट्रोल पंप पर बढ़ा बिल? एक महीने में इतने महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

अगर इस महीने पेट्रोल पंप पर बिल थोड़ा ज़्यादा लगा है, तो वजह सिर्फ आपका सफर नहीं, बल्कि पिछले एक महीने में बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम भी हैं। करीब चार साल तक ईंधन की कीमतें लगभग स्थिर रहने के बाद अब आम लोगों की जेब पर अचानक दबाव बढ़ने लगा है। पिछले एक महीने में …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageGalaxy Z Fold8 की पहली झलक लीक, डिज़ाइन वही, लेकिन ये 3 बड़े बदलाव चौंका सकते हैं

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल Galaxy Z Fold8 के CAD-बेस्ड रेंडर्स सामने आ गए हैं, जिन्हें OnLeaks और Android Headlines ने शेयर किया है। इन रेंडर्स से फोन की शुरुआती झलक मिलती है, जिसमें डिज़ाइन काफी हद तक पहले जैसा ही नज़र आता है, फ्लैट साइड्स, शार्प कॉर्नर्स और एक आसानी से नज़र में आने वाले …

ImageGalaxy Z Flip 7 FE की कीमतें लीक, क्या सस्ते Flip वाला सपना टूट जाएगा?

Galaxy Z Flip 7 FE की खबरें हम काफी समय से सुनते आ रहे हैं और इसका इंतज़ार भी है, खासतौर से उन लोगों को जो Samsung ब्रैंड के भरोसे के साथ एक फ्लिप फोन चाहते हैं, लेकिन कुछ कम दाम में। लेकिन क्या वाकई में ये कम दाम में आएगा ? दरअसल, Samsung ने …

ImageGeekbench पर iQOO Neo 11 के स्पेसिफिकेशन लीक, लेकिन क्या यह उम्मीदों पर खरा उतरेगा?

iQOO अपनी नई Neo सीरीज़ को लेकर सुर्खियों में है। कंपनी का अगला फोन iQOO Neo 11 लॉन्च से पहले ही टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा चुका है। अब यह स्मार्टफोन Geekbench प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जहां इसके चिपसेट और परफॉर्मेंस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। ये पढ़ें: iPhone 18 का सपना …

Discuss

Be the first to leave a comment.