iQOO Z10 5G लॉन्च की तारीख रिवील, धमाकेदार फीचर्स के साथ मिलेगी 7,300mAh की दमदार बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में हमनें अपने भरोसेमंद साथी Yogesh Brar के साथ मिल कर iQOO Z10 5G स्मार्टफोन के फीचर्स साझा किए थे, और अब अब कालानी के CEO Nipun Marya द्वारा आधिकारिक तौर पर फोन के लॉन्च की तारीख और बैटरी फीचर्स की जानकारी साझा की गई है। आगे iQOO Z10 5G लॉन्च की तारीख और इससे संबंधित सभी चीजों के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: सेकेंडरी सिम एक्टिव रखने के लिए किफायती Jio प्रीपेड प्लान्स, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फायदें

iQOO Z10 5G की लॉन्च की तारीख

कंपनी के CEO Nipun Marya द्वारा इसके लॉन्च की तारीख साझा की गई है। फोन 11 अप्रैल 2025 को भारत में लॉन्च होगा। फोन की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है, कि इसकी कीमत 20,000 रूपये से 30,000 रूपये के बीच हो सकती है।

मिलेगी बड़ी बैटरी

साझा की गई जानकारी के अनुसार फोन में 7,300mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन को iQOO Z9 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई थी।

इसके अतिरिक्त, हमारे अनुसार फोन 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Z9 के मुकाबले ये एक बड़ा बैटरी अपग्रेड है। इसके साथ फोन को सिंगल चार्ज पर दो दिनों तक चलाया जा सकता है।

iQOO Z10 फीचर्स

फोन में 6.67 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें 8GB और 12GB RAM ऑप्शंस के साथ 256GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें हमें IR Blaster देखने को मिल सकता है।

बैक पैनल पर 50MP (OIS) Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके साथ ही फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन Funtouch OS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है। इसका वजन 195g और मोटाई 8.1mm हो सकती है।

ये पढ़ें: POCO F7 सीरीज लॉन्च की तारीख रिवील, अगले हफ्ते इन तगड़े फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageXiaomi ने दे दिया बड़ा इशारा, भारत में लौतेगी कंपनी की T-सीरीज़, OnePlus-vivo के फोनों को मिलेगी टक्कर

Xiaomi भारत में अपनी T-सीरीज़ की वापसी करने जा रही है। कंपनी ने X पर “The T is coming” लिखकर नई सीरीज़ को टीज़ किया है, जिससे साफ संकेत मिला है कि Xiaomi 17T सीरीज़ इस बार भारतीय बाज़ार में आएगी। यह लॉन्च इसलिए खास है क्योंकि भारत में आखिरी बार Xiaomi 11T सीरीज़ 2022 …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Imageएक्सक्लूसिव: iQOO Z10 5G में मिलेगी 7,300mAh की बैटरी, अप्रैल में भारतीय बाज़ार में होगा लॉन्च

Neo 10R के बाद, iQOO अब अपने नए बजट फोन – iQOO Z10 5G के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि आने वाला Z10 5G ढेरों नए अपग्रेड के साथ दस्तक देगा, वो भी लगभग उसी कीमत पर, जिस कीमत पर iQOO Z9 5G आया था। हमारे पार्टनर योगेश ब्रार, …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products