iQOO Z1X होगा 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ जल्द ही लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO Z1X काफी दिनों से मार्किट में चर्चा के बीच बना गया हुआ है। कंपनी लगता है अपने लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन iQOO Z1के अपग्रेड मॉडल को पेश करने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है की यह डिवाइस भी मिड-रेंज प्राइस के साथ पेश की जाएगी।

iQOO Z1x से जुडी जानकारी

कुछ दिनों पहले रिपोर्ट आई थी की iQOO Z1x को जल्द ही स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। आज भी यह साफ़ हुआ है की यह डिवाइस 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच हो सकती है। लेटेस्ट लीक के हिसाब से सामने की तरफ आपको 6.57-इंच की बड़ी डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिल सकती है। इसके

अलावा Z1x 33W की फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी यहाँ देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा Weibo की एक पोस्ट के अनुसार, iQOO Z1x में आपको फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दो अन्य सेंसरों के साथ मिल सकता है। उसी लीक के अनुसार गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन होने की वजह से आपको यहाँ पर कम से कम 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का मॉडल देखने को मिलेगा। वैसे अभी यह साफ़ नहीं है की रैम आपको DDR5 मिलेगी या DDR4x, साथ ही स्टोरेज के बारे में भी कुछ साफ़ तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

कुछ जानकरी ऐसी भी सामने आ रही है की चीन में डिवाइस को काफी किफायती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। अगर iQOO Z1 का चीनी प्राइस देखे तो यह 2,198 युआन है जो लगभग 23,000 रुपए के आस-पास होता है। तो Z1x को भी कंपनी अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए काफी आकर्षक प्राइस और स्पेसिफिकेशन कॉम्बिनेशन के साथ पेश कर सकती है।

 

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageiQOO Z1x 5G होगा 9 जुलाई को स्नैपड्रैगन 765G और 120Hz डिस्प्ले के साथ लांच

पिछले महीने iQOO ने अपने 5G स्मार्टफोन iQOO Z1 को काफी दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ लांच किया था और आज सामने आये डिवाइस के पोस्टर के अनुसार Z1 का अपग्रेड वर्जन iQOO Z1x 9 जुलाई को लांच होने वाला है। टीज़र इमेज के अनुसार पंच होल डिस्प्ले के अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी …

ImageiQOO Z1 होगा 19 मई को MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले के साथ लांच

अभी हाल ही में MediaTek ने अपनी 5G सपोर्ट वाली लेटेस्ट चिपसेट MediaTek Dimensity 1000+ को लांच किया था और अब विवो इस चिपसेट के साथ अपनी लेटेस्ट डिवाइस iQoo Z1 5G को लांच करने वाली है। मीडियाटेक ने इवेंट में ही कहा था की सबसे पहले विवो की डिवाइस में देखने को मिलेगी। इस से …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.