बेहतर स्पेसिफिकेशन और बजट सेगमेंट वाली iQOO Z8 सीरीज़ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई दिनों की चर्चाओं और लीक के बाद iQOO ने अपनी नई iQOO Z8 सीरीज़ लॉन्च कर दी। इसके अंतर्गत दो स्मार्टफोन iQOO Z8 और iQOO Z8x आते हैं, जिन्हें अलग-अलग चिपसेट के साथ पेश किया गया। यह iQOO Z7 सीरीज़ की उत्तराधिकारी के तौर पर मानी जा रही है। आइए इन नई डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और कीमत जान लेते हैं।

ये पढ़ें: Honor 90 को मिला BIS सर्टिफिकेशन, जल्द भारत में हो सकता लॉन्च

iQOO Z8 सीरीज़ चीन में 31 अगस्त को लॉन्च कर दी गई। कंपनी ने जहां iQOO Z8 में MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया, वहीं iQOO Z8x में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दी। हालांकि, दोनों ही प्रोसेसर इस प्राइस रेंज में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम हैं। बता दें कि भारत में भी 31 अगस्त को iQOO Z7 Pro 5G लॉन्च कर दिया गया, जिसकी कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। इसे 8GB+128GB और 12GB+256GB के दो वैरिएंट में पेश किया गया। यह भारत में बिक्री के लिए 5 सितंबर से Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।

कीमत

iQOO Z8 के 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 1,699 युआन (लगभग 19,300 रुपये), 12GB+256GB की कीमत 1799 युआन (लगभग 20,500 रुपये) और 12GB+512GB वैरिएंट की कीमत 1999 युआन (लगभग 23,100 रुपये) है। इसी तरह, iQOO Z8x के 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 1,299 युआन (लगभग 15,000 रुपये), 8GB+256GB की कीमत 1,399 युआन (लगभग 16,200 रुपये) और 12GB+256GB वैरिएंट की कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,100 रुपये) है। दोनों ही फोन काले, नीले और सफेद रंग में उपलब्ध होंगे। इनकी बिक्री चीन में 7 सितंबर से शुरू होगी।

iQOO Z8 5G स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.64-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2388×1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन के सपोर्ट के साथ आएगी। डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 19.9:9 है। फ्रंट पर सेल्फी शूटर के लिए एक पंच-होल कटआउट है। फोन में Mediatek Dimensity 8200 चिपसेट के साथ बेहतर ग्राफिक्स के लिए Odin MC6 GPU दिया गया है। डिवाइस को LPDDR5 रैम और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को microSD कार्ड से एक्सपेंड भी किया जा सकता है।

फोन का डाइमेंशन 164.58mm×75.80mm×8.79mm और वजन 200gm है। इस स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। Android 13 आधारित OriginOS 3.0 कस्टम स्किन पर चलने वाली डिवाइस 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटुथ 5.3, GPS, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और USB टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर से लैस होगी। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। OIS के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ लेंस होगा। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये पढ़ें: Asia Cup 2023: Disney Plus Hotstar पर फ्री में लाइव देख सकते हैं सीरीज़ के सारे मैच

iQOO Z8x 5G स्पेसिफिकेशन

इसमें भी 6.64-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2388×1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन के सपोर्ट के साथ आएगी। डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 19.9:9 है। फ्लैट किनारों के साथ फ्रंट पर सेल्फी के लिए एक पंच-होल कटआउट दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस चलेगा, जिसमें बेहतर ग्राफिक्स के लिए Adreno 710 GPU दिया गया है। इसे LPDDR4X रैम और UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

फोन का डाइमेंशन 164.63mm×75.80mm×9.10mm और वजन 199.6 ग्राम है। स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो लंबे समय तक चल सकती है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 आधारित OriginOS 3.0 कस्टम स्किन पर चलेगा। यह डिवाइस 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटुथ 5.1, GPS और USB टाइप-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर से लैस होगी। वहीं, इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कैमरा देखें तो इसमें भी डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। LED फ्लैश के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर होगा। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageiQOO Z8 सीरीज़ चिपसेटों के साथ 31 अगस्त को होगी लॉन्च

कई अफवाहों के बाद, iQOO ने अपनी नयी iQOO Z8 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन iQOO Z8 और Z8x 31 अगस्त, 2023 को चीन में पेश किये जायेंगे। कुछ बेंचमार्किंग वेबसाइटों पर भी ये पहले नज़र आ चुका है और कंपनी ने भी इसकी पहली टीज़र इमेज …

Imageसितंबर के शुरुआत में हो सकती iQOO Z8 और iQOO Z8x की घोषणा, दोनों के स्पेसिफिकेशन लीक

iQOO भारत में 31 अगस्त को अपना iQOO Z7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इसके अलावा, कंपनी के iQOO Z8 सीरीज़ से जल्द ही पर्दा उठाने की बात भी सामने आ रही है। इस सीरीज़ में iQOO Z8 और iQOO Z8x को पेश करने की बात की जा रही है। दोनों डिवाइस का मॉडल …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.