Jio और Airtel दोनों के 2999 रूपए के सालाना टैरिफ प्लान में क्या है अंतर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Jio और Airtel दोनों में टक्कर की प्रतियोगिता चलती रहती है, फिर चाहे वो 5G नेटवर्क लॉन्च करना हो या कम दाम में अच्छे टैरिफ प्लान पेश करना। भारत में इन दोनों कंपनियों के कई प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान उपलब्ध हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेज, OTT सब्सक्रिप्शन मिलते हैं, लेकिन हर प्लान में कंपनियां कुछ ऐसा देने की कोशिश करती हैं, जो उनके ग्राहकों को बांधे रखे। हालांकि Jio के टैरिफ प्लानों में आपको ज़्यादा विभिन्नताएं मिलेंगी, लेकिन वहीँ Airtel भी OTT सब्सक्रिप्शन के साथ अच्छी डील देने की पूरी कोशिश करता है।दोनों ही कंपनियों के सालाना प्लान भी हैं। Airtel और Jio दोनों आपको 365 दिन की वैलिडिटी के साथ 2,999 रूपए के टैरिफ प्लान ऑफर करते हैं। आइये आपको बताते हैं कि एक ही कीमत पर आने वाले इन कंपनियों के इस सालाना टैरिफ प्लान में क्या अंतर है।

हालांकि कीमत में थोड़े बहुत अंतर के साथ दोनों कंपनियों के कई प्लान हैं, लेकिन Airtel और Jio का एक प्लान है, जिसकी कीमत 2,999 रूपए है और इस प्लान की वैलिडिटी 1 साल की है। Jio और Airtel दोनों के ही लिस्ट में ये प्लान है और इसकी वैलिडिटी 365 दिन की है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर इस प्लान में Jio और Airtel अपने ग्राहकों को क्या ऑफर करते हैं।

ये पढ़ें: इन शहरों में भी पहुँचा Jio 5G नेटवर्क, 61 रूपए में मिलेगा 5G डेटा का अनुभव

Jio vs Airtel : 2999 रूपए का टैरिफ प्लान

Jio का 2999 रूपए का प्लान

2999 रूपए के Jio के प्लान में आपको रोज़ 2.5GB हाई-स्पीड डाटा (कुल मिलाकर 912.5GB डाटा ), 1 साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। इस प्लान में Happy New Year ऑफर के चलते एक्स्ट्रा 75GB डाटा मिलेगा और 23 दिन की वैलिडिटी भी बढ़ जाती है। इसके अलावा इस प्लान के साथ आप अपने स्मार्टफोन पर Jio के सारे ऐप्स जैसे JioTV, JioCinema, JioSecurity और Jio Cloud, इत्यादि का एक्सेस भी मिल जाता है। JioTV के साथ आप सभी TV चैनलों की पूरी फीड या कंटेंट अपने फ़ोन पर फ्री में देख सकते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 7 की इंडिया लॉन्च डेट सामने आयी

Airtel का 2999 रूपए का प्लान

Airtel के 2999 रूपए के प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज़ 2GB डाटा, 100 SMS रोज़, अनलिमिटेड कॉलिंग की सेवा मिलती है। इसके अलावा Airtel के अधिकतर प्लानों की तरह इसमें भी Apollo 24|7 सर्किल बेनिफिट, FASTag रिचार्ज पर 100 रूपए का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून, और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

निष्कर्ष

अब अगर हम गौर करें तो, आज के समय में इंटरनेट बहुत ज़रूरी सेवा है और वो आपको Jio के प्लान में ज़्यादा मिल रहा है। Jio के 2999 रूपए के प्लान में आपको रोज़ 0.5GB डाटा, Airtel के प्लान के मुकाबले ज़्यादा मिल रहा है। Jio के 2879 रूपए के प्लान में आपको 2GB डाटा रोज़ मिलता है, वहीँ Airtel यूज़र्स को रोज़ 2.5GB डाटा पाने के लिए Airtel का 3,359 का रिचार्ज प्लान लेना होगा। तो कुल मिलकर 2999 रूपए का Jio का प्लान बेहतर है, जिसमें रोज़ थोड़े एक्स्ट्रा डाटा के साथ Jio के ऐप्स द्वारा थोड़ा मनोरंजन भी मिलेगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImageJio Vs Airtel vs Vi vs BSNL: 200 रूपए तक के टैरिफ प्लान

भारत में गिनी-चुनी टेलीकॉम कंपनियों का ही बोलबाला है और उनमें टैरिफ प्लान को लेकर होड़ मची रहती है। लेकिन अब सभी कंपनियां एक ही रास्ते पर हैं और वो है आने वाले महीनों में टैरिफ प्लान की कीमतों में इज़ाफ़ा करना। हालांकि ये टेलीकॉम ऑपरेटर 200 रूपए की कीमत (Prepaid Plans under 200) पर …

ImageReliance Jio ने 2.5GB प्रति दिन डाटा के साथ लॉन्च किये दो नए प्लान

Reliance Jio ने आज ही दो नए प्रीपेड प्लान अपने उपयोगकर्ताओं के लिए लॉन्च किये हैं। ये दोनों नए प्लान 2.5GB हाई स्पीड प्रति दिन डाटा के साथ पेश किये हैं। इनमें 30 और 90 दिनों की वैलिडिटी है और साथ में अन्य सर्विस भी मिलेंगी। आइये जानते हैं Jio के इन नए प्लानों में …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.

Related Products