Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने आज इंडियन मार्किट में अपना पहला लैपटॉप लांच कर दिया है। Mi Notebook 14 और Notebook 14 Horizon Edition दोनों ही लैपटॉप इंडिया में ग्लोबली लांच किये गये है जो अभी चीन में भी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।

स्मार्टफोन और स्मार्टटीवी के बाद कंपनी अब इंडिया में Asus, Lenovo, HP, Dell जैसे लैपटॉप ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी लैपटॉप लाइनअप को लांच कर रही है तो चलिए नज़र डालते है इस दोनों ही लैपटॉपों के फीचरों पर:

Mi NoteBook 14 Horizon Edition के फीचर

तो पहले बात करते है Mi Notebook 14 के Horizon Edition की। यह लैपटॉप आपको एल्युमीनियम और मैग्नीशियम अलॉय के मेटल चेसी के साथ मिलता है।

Mi Horizon लैपटॉप में आपको 13-इंच की लैपटॉप बॉडी में 14-इंच की FHD डिस्प्ले दी गयी है। डिस्प्ले के चारों तरफ आपको सिर्फ 3mm का पतला बेज़ेल दिया गया है।यही डिस्प्ले कंपनी ने Horizon Display के नाम से पेश की है।

शाओमी के अनुसार लैपटॉप की IPS पैनल यहाँ 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आती है जिसका व्यू-एंगल 178-डिग्री है। डिस्प्ले आपको 60Hz रिफ्रेश रेट और 1000:1 कंट्रास्ट रेश्यो और 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलती है।

Mi Horizon 14 Laptop की बॉडी सिर्फ 17.15mm मोटी है जिसका वजन सिर्फ 1.35 किलोग्राम है।

इंटरनल आइटम्स देखे तो शाओमी ने लैपटॉप में लेटेस्ट 10th जेन CometLake प्रोसेसर दिया है जिसके साथ आपको Nvidia GeForce MX350 GPU का सपोर्ट भी मिलता है। यह इंटेल प्रोसेसर 4.96Ghz तक की क्लॉक स्पीड को टर्बो बूस्ट मोड के जरिये प्राप्त कर सकता है।

शाओमी के अनुसार यह लैपटॉप प्रोडक्टिविटी, गेमिंग, डिजाइनिंग और एडिटिंग के अलावारोजाना के सभी टास्क आसानी से पुरे करने सक्षम है। लैपटॉप में आपको 8GB रैम के साथ 512GB की NVMe SSD स्टोरेज दी गयी है जो 3000MB/s की स्पीड से डाटा ट्रान्सफर करती है।

ये मी लैपटॉप 46Wh बैटरी के साथ आता है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 10 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। लैपटॉप के साथ दिया चार्जर 65W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बॉक्स के साथ में ही आता है। शाओमी के दावे के हिसाब से यह चार्जर लैपटॉप को 50% तक चार्ज सिर्फ 30 मिनट में कर देगा।

कनेक्टिविटी के लिए यहाँ ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5, 2x USB 3.1 पोर्ट, 1x USB 2.0 पोर्ट के साथ एक ऑडियो जैक और Type C पोर्ट भी मिलते है। इसके साथ लैपटॉप में विंडो 10 होम एडिशन के साथ Office 365 भी मिलता है।

Mi Notebook 14 की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Mi Notebook 14 के बेस वरिएन्त की कीमत 41,999 रुपए रखी गयी है जबकि 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपए है। लैपटॉप का टॉप मॉडल 512GB स्टोरेज और Nvidia GeForce MX250 मॉडल को 47,999 रुपए की कीमत पे लांच किया है।

Mi Notebook 14 Horizon Edition को i5 और i7 प्रोसेसर के साथ क्रमश: 54,999 रुपए और 59,999 रुपए की कीमत में पेश किये गये है।

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageXiaomi MI Notebook 14 IC हुआ वेबकैम और 10 जेन i5 प्रोसेसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने आज अपनी Mi Notebook 14 सीरीज के तहत एक नया लैपटॉप को लांच किया है। पेश किये गये Mi Notebook 14 IC में आपको वेबकैम मिलता है जो इसको पुराने मॉडलों से अलग करता है। लैपटॉप में आपको 10th जेन इंटेल कोर i5 और Nvida GeForce MX250 ग्राफ़िक्स मिलते है। Xiaomi Mi Notebook …

ImageRedmiBook लैपटॉप होगा इंडिया में 3 अगस्त को लांच

Redmibook के इंडिया लांच को टीज़ कर दिया गया है। Xioami ने मंगलवार को मीडिया इनवाइट को भी शेयर किया है। कंपनी ने ट्विटर पर साफ़ किया है की लैपटॉप 3 अगस्त को इंडिया में लांच कर दिया जायेगा। Xiaomi ने पिछले साल Mi नोटबुक रेंज के लॉन्च के साथ भारत में लैपटॉप सेगमेंट में …

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.