RedmiBook लैपटॉप होगा इंडिया में 3 अगस्त को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmibook के इंडिया लांच को टीज़ कर दिया गया है। Xioami ने मंगलवार को मीडिया इनवाइट को भी शेयर किया है। कंपनी ने ट्विटर पर साफ़ किया है की लैपटॉप 3 अगस्त को इंडिया में लांच कर दिया जायेगा। Xiaomi ने पिछले साल Mi नोटबुक रेंज के लॉन्च के साथ भारत में लैपटॉप सेगमेंट में प्रवेश किया था और अब RedmiBook रेंज भी भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। चीन में Xiaomi पहले ही RedmiBook, RedmiBook Air और RedmiBook Pro मॉडल पेश कर चुकी है।

RedmiBook से जुडी जानकारी

टीज़र पोस्टर में डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेज़ेल्स के साथ एक पारंपरिक डिज़ाइन दिखाया गया है। चीन में कंपनी ने काफी मॉडल लांच किये हुए है तो इंडिया में कौन सा लैपटॉप आ रहा है इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। अब हमारे पास कुछ बहुत ही दिलचस्प आ रहा है। क्या आप #RedmiBook के साथ #SuperStart लाइफ के लिए तैयार हैं?” कंपनी ने अपने इनवाइट में कहा।

Redmi Book सीरीज़ को पहली बार 2019 में चीन में पेश किया गया था और तब से घरेलू बाजार में कई ऑप्शन लॉन्च किए गए हैं। सबसे हाल के लॉन्च में RedmiBook Pro 14 और RedmiBook Pro 15 लैपटॉप AMD Ryzen और 11th जेनरेशन के Intel Core प्रोसेसर दोनों वर्ज़न में शामिल हैं।

सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग रेडमी बुक लैपटॉप 15.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। इसका रिजॉल्यूशन 3,200×2,000 पिक्सेल होगा। इस लैपटॉप में 70Whr की बैटरी दी जा सकती है, जो सिंगल चार्ज में 12 घंटे का बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके अलावा लैपटॉप से जुड़ी कोई भी अन्य जानकारी नहीं मिली है।

कंपनी ने पिछले महीने Mi Notebook Pro X 15 लैपटॉप को लॉन्च किया था। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 7,999 युआन यानी करीब 92,100 रुपये है।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google News, Facebook, Instagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageRedmiBook के स्पेसिफिकेशन हुए लांच से पहले लीक, जाने क्या होगा इसमें ख़ास

Xiaomi ने इंडिया में पिछले साल लैपटॉप मार्किट में Mi Notebook लाइनअप के साथ अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई थी। अब कंपनी अपने Redmi सब-ब्रांड के तहत RedmiBook सीरीज को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। RedmiBook इंडिया में 3 अगस्त को लांच की जाएगी। लेकिन लांच से थोडा पहले ही लैपटॉप से जुडी …

ImageRedmiBook लैपटॉप हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

RedmiBook को आखिरकार इंडियन मार्किट आज लांच कर दिया गया है। Xiaomi ने रेड्मीबुक सीरीज को Redmi ब्रांडिंग के तहत आज पेश किया है जिसमें आपको RedmiBook Pro और RedmiBook e-learing Edition देखने को मिलते है। शाओमी ने इस से पहले चीनी मार्किट में भी आपने RedmiBook लैपटॉपों को पेश किया है जबकि इंडिया में …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageMoto G Max के इंडिया लॉन्च का इंतज़ार खत्म, भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से अलग होगा

Motorola ने Moto G Max की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, ये फोन भारत में 14 अगस्त को आएगा। motorola.in और Flipkart, दोनों पर इसका माइक्रोसाइट लाइव है और पूरी स्पेसिफिकेशन वहीँ दर्ज हो चुकी है। जून में ब्राज़ील में जो G Max उतरा था, भारत आने वाला मॉडल उससे अलग है, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.