RedmiBook लैपटॉप हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

RedmiBook को आखिरकार इंडियन मार्किट आज लांच कर दिया गया है। Xiaomi ने रेड्मीबुक सीरीज को Redmi ब्रांडिंग के तहत आज पेश किया है जिसमें आपको RedmiBook Pro और RedmiBook e-learing Edition देखने को मिलते है।

शाओमी ने इस से पहले चीनी मार्किट में भी आपने RedmiBook लैपटॉपों को पेश किया है जबकि इंडिया में Mi NoteBook सीरीज उतारी गयी है। Redmi ब्रांड के ये नए लैपटॉप सीधे तौर पर HP, Lenovo, Asus, Acer को टक्कर देते है।

RedmiBook Pro और Redmi Book E-learning Edition की कीमत और उपलब्धता

आज RedmiBook Pro को 49,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है लेकिन लांच ऑफर के तौर पर यह लैपटॉप शुरूआती सेल में 3000 रुपए के डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Book E-Learning Edition के दो मॉडल 41,999 रुपए (256GB स्टोरेज) और 44,999 रुपए (512GB स्टोरेज) की कीमत में लांच हुए है। यह लैपटॉप 6 अगस्त से Mii.com, Flipkart और Mi Home Store पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

RedmiBook Pro और RedmiBook E-learning एडिशन के फीचर

RedmiBook सीरीज के लैपटॉप 15.6-इंच की FHD डिस्प्ले के साथ प्लौंच किये है जिनका रेज़ोलुशन 1920×1080 रखा गया है। लैपटॉप की बॉडी पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनी है जिसका कलर चारकोल ग्रे है। ऑडियो के लिए यहाँ 2x2W स्टीरियो स्पीकर दिए गये है।

अगर परफॉरमेंस की बात करे तो RedmiBook Pro में 11th जेन इंटेल कोर TigerLake (i5-113000H) प्रोसेसर@4.4GHz क्लॉक स्पीड प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जबकि E-Learning Edition में आपको 11-जेन i3 प्रोसेसर देखने को मिलता है।

दोनों ही लैपटॉप विंडो 10 होम एडिशन पर रन करते है और Window 11 में अपग्रेड किये जा सकते है। यहाँ MS ऑफिस होम, स्टूडेंट एडिशन 2019, और Mi Smart Share आपको पहले से ही इन्सटाल्ड मिलते है।

लैपटॉप की बैटरी कंपनी के अनुसार 10 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। डिस्प्ले बेज़ेल में 720p वेबकैम भी दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इसमें ब्लूटूथ 5.0, दो USB 3.2 पोर्ट्स, USB 2.0 पोर्ट्स, SD कार्ड रीडर और 3.5mm ऑडियो पोर्ट भी दिए गया है।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google News, Facebook, Instagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageRedmiBook के स्पेसिफिकेशन हुए लांच से पहले लीक, जाने क्या होगा इसमें ख़ास

Xiaomi ने इंडिया में पिछले साल लैपटॉप मार्किट में Mi Notebook लाइनअप के साथ अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई थी। अब कंपनी अपने Redmi सब-ब्रांड के तहत RedmiBook सीरीज को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। RedmiBook इंडिया में 3 अगस्त को लांच की जाएगी। लेकिन लांच से थोडा पहले ही लैपटॉप से जुडी …

ImageRedmiBook लैपटॉप होगा इंडिया में 3 अगस्त को लांच

Redmibook के इंडिया लांच को टीज़ कर दिया गया है। Xioami ने मंगलवार को मीडिया इनवाइट को भी शेयर किया है। कंपनी ने ट्विटर पर साफ़ किया है की लैपटॉप 3 अगस्त को इंडिया में लांच कर दिया जायेगा। Xiaomi ने पिछले साल Mi नोटबुक रेंज के लॉन्च के साथ भारत में लैपटॉप सेगमेंट में …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.