RedmiBook के स्पेसिफिकेशन हुए लांच से पहले लीक, जाने क्या होगा इसमें ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने इंडिया में पिछले साल लैपटॉप मार्किट में Mi Notebook लाइनअप के साथ अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई थी। अब कंपनी अपने Redmi सब-ब्रांड के तहत RedmiBook सीरीज को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। RedmiBook इंडिया में 3 अगस्त को लांच की जाएगी। लेकिन लांच से थोडा पहले ही लैपटॉप से जुडी काफी जानकारी सामने आ गयी है तो चलिए नजर डालते है लीक हुई ख़ास जानकारी पर:

रिपोर्ट के अनुसार आपको RedmiBook 15 में 15.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले 1080 पिक्सेल रेज़ोलुशन के साथ मिलेगी। डिस्प्ले के चारो तरफ मोटा बेज़ेल टीजर इमेज में साफ़ देखा जा सकता है।

टॉप बेज़ेल पर वेबकाम भी दिखाई देता है जो 720p को सपोर्ट करेगा। अभी यह साफ़ नहीं है की यह एक IR सपोर्ट देगा या नहीं।

लैपटॉप में इंटरनल हार्डवेयर के तौर पर 11th जेन इंटेल कोर i5 CPU 8GB रैम और 256/512GB SSD ऑप्शन के साथ इस्तेमाल किया जायेगा। अभी के लिए बैटरी साइज़ की जानकारी साफ़ नहीं हुई है लेकिन दावे के अनुसार लैपटॉप आपको 10 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम होगा। चार्जिंग सपोर्ट भी यहाँ 65W दिया जायेगा।

अन्य फीचरों पर विंडो10, 2x 2 स्पीकर, ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5.0, USB टाइप 3.1, HDMI और ऑडियो जैक शामिल किये जायेंगे। लैपटॉप को एक कॉम्पैक्ट और हल्फे डिजाईन के साथ पेश किया जायेगा।

RedmiBook 15 की कीमत और उपलब्धता

उम्मीद है की RedmiBook 15 इंडियन मार्किट में 50,000 रुपए से कम कीमत में लांच किया जायेगा। कलर ऑप्शन शायद चारकोल ही मिलेगा।

Redmi Book सीरीज़ को पहली बार 2019 में चीन में पेश किया गया था और तब से घरेलू बाजार में कई ऑप्शन लॉन्च किए गए हैं। सबसे हाल के लॉन्च में RedmiBook Pro 14 और RedmiBook Pro 15 लैपटॉप AMD Ryzen और 11th जेनरेशन के Intel Core प्रोसेसर दोनों वर्ज़न में शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google News, Facebook, Instagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageRedmiBook लैपटॉप होगा इंडिया में 3 अगस्त को लांच

Redmibook के इंडिया लांच को टीज़ कर दिया गया है। Xioami ने मंगलवार को मीडिया इनवाइट को भी शेयर किया है। कंपनी ने ट्विटर पर साफ़ किया है की लैपटॉप 3 अगस्त को इंडिया में लांच कर दिया जायेगा। Xiaomi ने पिछले साल Mi नोटबुक रेंज के लॉन्च के साथ भारत में लैपटॉप सेगमेंट में …

ImageRedmi TV X सीरीज MEMC टेक्नोलॉजी और RedmiBook Ryzen 4000 सीरीज प्रोसेसर के साथ होंगे 26 मई को लांच

शाओमी ने अपने सब ब्रांड Redmi के तहत 26 मई को चीन में एक बड़ा इवेंट आयोजित करने के घोषणा पहले ही कर दी है जिसमें Redmi 10X स्मार्टफोन को भी पेश किया जायेगा। इसके साथ आज सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इसी इवेंट में Redmi Book सीरीज के लेटेस्ट लैपटॉप Redmibook 16.1 के साथ-साथ …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.