अभी कुछ समय पहले ही रिलीज हुई Kesari 2 ने लोगों को काफी आकर्षित किया था। फिल्म में जलियांवाला बाग कांड के कुछ अनसुने सत्य को उजागर किया है। हालांकि, जो लोग इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थें, उन्हें बता दें, कि Kesari 2 OTT Release की तारीख सामने आ गई है। आगे हमनें विस्तार से बताया है, कि इस फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं?
ये पढ़ें: जानें फोटो को GTA VI स्टाइल पोर्ट्रेट में कैसे बदले?, और दोस्तों में बन जाएं कूल
Kesari 2 OTT Release की तारीख
रिपोर्ट्स के अनुसार Kesari Chapter 2 फिल्म को 13 जून को OTT पर रिलीज किया जाने वाला है। जो लोग इस फिल्म को देखना चाहते हैं, वो JioHotstar पर इसे देख पाएंगे। फिल्म सत्य घटना पर आधारित है, जिसमें हमारे देश के इतिहास को बताया गया है। जल्द ही JioHotstar द्वारा भी Kesari Chapter 2 OTT Release की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
Kesari 2 कास्ट
फिल्म का डायरेक्शन Karan Singh Tyagi द्वारा किया गया है, और इसका प्रोडक्शन Karan Johar के Dharma Productions, Leo Media Collective, और Akshay Kumar के Cape Of Good Films द्वारा हुआ है। फिल्म में लीड रोल में Akshay Kumar नजर आएंगे, जो Nair नाम के एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। इनके अतिरिक्त, R. Madhavan और Ananya Panday को कास्ट किया गया है, जो Neville McKinley और Dilreet Gill नामक वकील का किरदार निभा रहे हैं।
Kesari 2 मूवी प्लॉट
ये फिल्म एक प्रचलित किताब “The Case That Shook The Empire” पर आधारित है, जिसे Raghu Palat और Pushpa Palat द्वारा लिखा गया है। फिल्म में C. Sankaran Nair और 1919 जलियांवाला बाग कांड पर ध्यान केंद्रित किया गया है। फिल्म में Nair को ब्रिटिश लोगों द्वारा जलियांवाला बाग कांड को इन्वेस्टिगेट करने का काम सौंपा जाता है, इस उम्मीद से, कि फैसला उनके पक्ष में आयेगा।
लेकिन जब Nair इन्वेस्टिगेशन शुरू करते हैं, तो उन्हें General Reginald Dyer के आदेश पर अमृतसर में निहत्थे लोगों की जान लेने की भयावह सच्चाई का पता चलता है। तब वो कोर्ट में ब्रिटिश एम्पायर को चुनौती देने का निर्णय लेते हैं।
ये पढ़ें: 20 बेहतरीन Disney फिल्में जो बच्चे के लिए ऑनलाइन Hotstar पर हैं उपलब्ध
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।