Lava Agni 4 आया धमाके के साथ, Vayu AI और 1.5K डिस्प्ले ने किया हैरान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava ने भारत में नया Lava Agni 4 लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए Agni 3 का अपग्रेडेड वर्ज़न है। ये भारतीय ब्रांड भी अब तकनीक, डिज़ाइन और AI इनोवेशन के मामले में सभी मिड-रेंज स्मार्टफोनों को सीधी चुनौती देने को तैयार है। खास बात यह है कि Agni 4 को “AI-first smartphone” के रूप में पेश किया गया है, जो इसे बाकी मिड-रेंज फोनों से अलग करता है।

ये पढ़ें: क्या आपका फोन कवर ही फोन खराब कर रहा है? ये 5 नुकसान चौंका देंगे

डिस्प्ले, डिज़ाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

फोन में 6.67-इंच की 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 10-bit कलर डेप्थ मिलती है। इस प्राइस सेगमेंट के लिए ये काफी प्रीमियम फीचर है।

इसका एल्युमीनियम अलॉय मेटल फ्रेम, मैट AG ग्लास और Super Anti-Drop Diamond Frame इसे काफी मज़बूत भी बनाते हैं। IP64 रेटिंग और वेट टच कंट्रोल (Wet Touch Control) जैसे फीचर भी इसे लम्बे समय के लिए ड्यूरेबल बनाते हैं।

परफॉर्मेंस और AI फीचर्स

Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट, 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन का AnTuTu (v10) स्कोर 1.4 मिलियन से ऊपर जाता है।

वहीँ सॉफ्टवेयर साइड पर इसकी सबसे बड़ी हाइलाइट है Vayu AI, जो एक सिस्टम लेवल AI है, जिसमें वॉइस + विज़ुअल इंटेलिजेंस, सर्किल टू सर्च और कई AI Agents शामिल हैं, जैसे AI Math Teacher, AI English Teacher, AI Call Summary, AI Text Assistant और AI Image Generator।

ये पढ़ें: OnePlus 15 लॉन्च: 5 बड़े अपग्रेड और 3 ऐसी बातें जो कर सकती हैं निराश

कैमरा और बैटरी

Lava Agni 4 में 50MP OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर समेत दो रियर कैमरा मिलते हैं। वहीँ फ्रंट पर 50MP का सेल्फी सेंसर है। दोनों 4K 60fps रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

ये 5000mAh बैटरी के साथ 66W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि साथ आने वाले चार्जर से ये 0 से 50% तक सिर्फ 19 मिनट में पहुँच जाता है।

कीमत और उपलब्धता

भारत में इसकी कीमत ₹24,999 रखी गई है (इंट्रोडक्टरी ऑफर के साथ ₹22,999 तक)। हालांकि एक कमी ये है कि ये सिर्फ एक ही स्टोरेज वैरिएंट में आया है। आप इसे 25 नवंबर दोपहर 12 बजे से Amazon पर खरीद सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Discuss

Be the first to leave a comment.