₹17,000 में दो स्क्रीन वाला फोन! Lava ने चुपचाप लॉन्च किया Blaze Duo 3

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के स्मार्टफोन बाज़ार में सबसे बड़ी शिकायत यही है कि हर फोन एक जैसा लगने लगा है। बड़ी स्क्रीन, बड़ा कैमरा नंबर और वही डिज़ाइन। लेकिन Lava ने बिना किसी बड़े इवेंट या शोर-शराबे के ऐसा फोन लॉन्च किया है, जिसे देखकर पहली नज़र में सवाल उठता है – क्या बजट फोन में भी दी डिस्प्ले हो सकती हैं?

Lava Blaze Duo 3 नाम का यह फोन भारत के बजट सेगमेंट में पहली बार ऐसा फीचर लेकर आया है, जो अब तक महंगे फोनों तक सीमित था। इस फोन में सिर्फ सामने ही नहीं, बल्कि पीछे भी AMOLED स्क्रीन दी गई है। और यही बात इसे भीड़ से अलग बनाती है।

पीछे दी गई छोटी AMOLED स्क्रीन सिर्फ दिखाने के लिए नहीं है। नोटिफिकेशन देखने से लेकर म्यूज़िक कंट्रोल तक, और सबसे खास — इसी स्क्रीन की मदद से मेन कैमरे से सेल्फी लेना। बजट फोन में ऐसा एक्सपेरिमेंट कम ही देखने को मिलता है।

Lava Blaze Duo 3 स्पेसिफिकेशन

फोन के फ्रंट में 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल, वीडियो और स्क्रॉलिंग में यह स्क्रीन स्मूद अनुभव देने की कोशिश करती है। परफॉर्मेंस के लिए Lava ने इसमें MediaTek Dimensity 7060 (6nm) प्रोसेसर दिया है, जिसे 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा सेटअप में 50MP का Sony सेंसर दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है। 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग फोन को पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए तैयार रखती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 पर चलता है और Lava ने इसमें ads या फालतू ऐप्स नहीं दिए हैं।

Lava Blaze Duo 3 कीमत और उपलब्धता

Lava Blaze Duo 3 की कीमत ₹16,999 रखी गई है और यह फोन Amazon India पर उपलब्ध है। यह Moonlight Black और Imperial Gold रंगों में आता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Image₹20 हजार से कम में ड्यूल OLED स्क्रीन वाला फोन लॉन्च, फीचर्स कर देंगे हैरान

आज Lava ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने Lava Blaze Duo 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है, डुअल OLED डिस्प्ले। हालांकि ये प्रीमियम सेगमेंट जैसा ड्यूल डिस्प्ले नहीं है, लेकिन फिर भी Lava ने इस कॉन्सेप्ट को बजट रेंज …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Image8,000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, ₹30,000 से कम में 144Hz कर्व्ड स्क्रीन

जहां ज्यादातर स्मार्टफोन पतले डिजाइन और हाई-एंड कैमरा पर फोकस कर रहे हैं, वहीं Tecno ने अपनी नई पेशकश में सबसे बड़ा दांव बैटरी पर लगाया है। Tecno Pova Curve 2 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और खास बात यह है कि इसके बावजूद फोन सिर्फ 7.42mm पतला है। ₹30,000 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.