Lenovo Yoga Slim 7i हुआ 16GB रैम के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lenovo Yoga Slim 7i को भारत में कंपनी ने अपने लेटेस्ट प्रीमियम लैपटॉप के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह 10th जेन इंटेल कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 60Wh की बैटरी दी गयी है। लैपटॉप की स्क्रीन 180 डिग्री रोटेट को सपोर्ट करती है। लैपटॉप स्लिम और हल्के डिज़ाइन के साथ आता है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Lenovo Yoga Slim 7i की कीमत और स्पेसिफिकेशन

लेनोवो का Yoga Slim 7i भारत में 79,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। यह अभी ग्रे कलर के साथ ही आता है। लैपटॉप को आप Amazon, Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 20 अगस्त से खरीद सकते है।

Lenovo Yoga Slim 7i के फीचर

लेनोवो ने यहाँ पर आपको 14 इंच की 90% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो वाली डिस्प्ले दी है। इसका रेज़ोलुशन FHD 1920×1080 पिक्सेल रखा गया है। लैपटॉप की डिस्प्ले को आप 180 डिग्री तक घुमा सकते है। बेहतर विडियो के लिए इसमें डॉल्बी विज़न का भी सपोर्ट मिलता है।

Lenovo Yoga Slim 7i 10th जेन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ आता है जो 10nm आर्किटेक्चर पर बना हुआ है। यह लैपटॉप Nvidia GeForce MZX350 GDDR5 ग्राफ़िक्स कार्ड से लैस है। लैपटॉप को आप 16GB तक की रैम और 512GB तक की SSD स्टोरेज के ऑप्शन के साथ खरीद सकते है।

यह लैपटॉप लेनोवो के क्यू-कंट्रोल इंटेलिजेंट कूलिंग फीचर के साथ आता है। Lenovo का कहना है कि Yoga Slim 7i एआई-सक्षम अटेंशन-सेंसिंग सुविधाओं के साथ आता है, जो यूज़र्स को आसान कार्यों में समय और प्रयास को बचाने में मदद करता है। इसमें 4.0W डॉल्बी एटमॉस स्पीकर सिस्टम मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए, आपको इसमें 2X2 AX वाई-फाई 6 और थंडरबोल्ट 3 विकल्प मिलते हैं। यह रैपिड चार्ज प्रो टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसमें 60Wh बैटरी मिलती है। Lenovo Yoga Slim 7i का डाइमेंशन 320.6x208x14.9 मिलीमीटर और वज़न 1.36 किलोग्राम है।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageLenovo Legion 7i, Legion 5i और Legion 5Pi गेमिंग लैपटॉप हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Lenovo ने अभी हाल ही में Yoga Slim 7i को लांच किया था और अब कंपनी अपनी 3 नयी गेमिंग डिवाइसों को Legion लाइनअप के तहत पेश कर दिया है। आज लांच किये लैपटॉपों में Legion 7i में आपको 10th जेन इंटेल CPU और लेटेस्ट NVIDIA GPU देखने को मिलता है। तो अगर आपको गेमिंग का …

ImageLenovo ThinkPad X1 Fold को इंडिया में किया लांच, जाने कीमत और फीचर

Lenovo ने आज इंड़िया में अपने फोल्डेबल लैपटॉप ThinkPad X1 Fold को लांच कर दिया है। लैपटॉप की खासियत इसकी फोल्ड की जाने वाली डिस्प्ले है जो आपको काफी पसंद आने वाली है। लैपटॉप में आपको 2K OLED पैनल दिया गया है जो मैकेनिकल हिन्ज के साथ आता है। इसके साथ आपको एक्सटर्नल कीबोर्ड भी …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.