Moto Edge 30 Pro Snapdragon 8 Gen 1 के साथ 44,999 रूपए में भारत में हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola आज अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge 30 Pro को भारत में लेकर आया है। जैसे की आसार थे, ये स्मार्टफोन भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर भी लॉन्च किया गया है। Snapdragon 8 Gen 1 के साथ भारत में आने वाला ये दूसरा फ़ोन है। इसके अलावा भी इसमें आपको कई हाई-एन्ड स्पेसिफिकेशन मिलेंगी जैसे कि OLED डिस्प्ले, 144Hz हाई रिफ्रेश रेट, फ्रंट पर 60MP का कैमरा और Android 12 सॉफ्टवेयर। ये स्मार्टफोन चीन में दिसंबर 2021 में लॉन्च हुए Moto Edge X30 का ही ग्लोबल वैरिएंट है। आइये एक नज़र डालते हैं कि इस स्मार्टफोन में कंपनी आपको क्या ऑफर करने वाली है।

ये पढ़ें: Oppo Find X5 सीरीज़ 120Hz डिस्प्ले और 80W VOOC चार्जिंग के साथ लॉन्च

कीमतें और उपलब्धता

जैसे कि अन्दाज़ा लगाया जा रहा था, ये स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ सबसे सस्ता स्मार्टफोन है, जो केवल एक स्टोरेज वैरिएंट में ही आया है। इसमें 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज है, जिसकी कीमत 44,999 रूपए (बैंक ऑफरों के बाद) है। Moto Edge 30 Pro में दो स्टोरेज वैरिएंट सामने आये हैं, जिन्हें आप Flipkart से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को नीले (Cosmic Blue) और सफ़ेद रंगों में ख़रीदा जा सकता है।

ये पढ़ें: Realme Narzo 50 के साथ 12,999 रूपए में मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा जैसे फ़ीचर

इस स्मार्टफोन को SBI क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर फ्लैट 5,000 रूपए का डिस्काउंट है। साथ ही Reliance Jio की तरफ से 10,000 रूपए के कुछ बेनिफिट हैं।

Edge 30 Pro की सेल Flipkart पर 4 मार्च से शुरू होगी।

Motorola Edge 30 Pro स्पेसिफिकेशन

Moto Edge 30 Pro में 6.8-इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गयी है। इसमें आपको 144Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा और स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन भी है। फ़ोन में 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है और साथ में 8GB तक की RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गयी है। हालांकि यहां पर एक कमी ये है कि स्टोरेज वैरिएंट एक ही है। लेकिन यहां आप माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।

अब बात करते हैं कैमरा की, इस स्मार्टफोन में मुख्य रियर कैमरा 50MP का है, जो Sony सेंसर के साथ आएगा, दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और आखिर में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। लेकिन अगर आप सेल्फी के शौक़ीन हैं, तो आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में फ्रंट पर 60MP का कैमरा है।

ये पढ़ें: [Exclusive] Google Pixel 7 Pro की तस्वीरों में दिखा पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पूरा डिज़ाइन

इसके अलावा Moto Edge 30 Pro में 4800mAh की बैटरी मिलती है, और बॉक्स में आपको 68W का फ़ास्ट चार्जर कंपनी साथ में दे रही है। सॉफ्टवेयर साइड में Android 12 आधारित MyUI स्किन मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फीचरों में 13 5G बैंडों का सपोर्ट, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5, GPS, USB Type-C पोर्ट, ड्यूल सिम स्लॉट इत्यादि शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S26 Ultra vs vivo X300 Pro: कौन है असली Android किंग? कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में जबरदस्त टक्कर

Galaxy S26 Ultra और vivo X300 Pro एक ही दुनिया के फोन नहीं हैं। एक तरफ Samsung का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप है, जिसके साथ सालों की ब्रांड पहचान और वफादार यूज़र बेस जुड़ा है। दूसरी तरफ vivo है, जो इस साल के सबसे ज़्यादा और बेहतरीन स्पेक्स वाले फोनों में से एक लेकर आया है …

Imageजून 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

मई के महीने में हम काफी नए और बेहतरीन स्मार्टफोन देख चुके हैं। इस महीने में Vivo X80 Pro और Moto Edge 30 Pro जैसे प्रीमियम फोनों के साथ Realme Narzo 50 5G सीरीज़ के किफ़ायती स्मार्टफोन भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा ग्लोबल लॉन्च की बात करें तो, Google Pixel 6a और Reno …

ImageMoto Edge 30 की कीमतें लॉन्च से पहले लीक हुईं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे?

Moto Edge 30 भारत में 12 मई 2022 को लॉन्च होने वाला है। Moto Edge 30 Pro (रिव्यु) के लॉन्च होने के बाद इस सीरीज़ का भारत में ये दूसरा फ़ोन है। Moto Edge 30 विश्व स्तर पर लॉन्च हो चुका है और अब भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोनों की प्रतियोगिता में उतरने वाला है। हालांकि …

ImageOnePlus 15R लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आने वाला पहला फोन और 7400mAh बैटरी

OnePlus ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है। R सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स के लिए जानी जाती रही है, जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन “Pro” टैग की कीमत नहीं चुकाना चाहते। इस बार कंपनी ने 15R को उसी सोच के साथ पेश किया है – जहां …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.