भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi 67W SonicCharge 3.0 Charger Combo; जानें फ़ीचर और कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अपडेट (12 जुलाई): Xiaomi ने आज Mi 67W SonicCharge 3.0 Charger Combo को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे mi.com, Mi Home Stores से आप खरीद सकते हैं। इसमें चार्जर के साथ एक 100cm की USB Type-A -USB Type-C केबल है। इसकी कीमत 1,999 रूपए है। ओरिजिनल स्टोरी इस प्रकार है:

Xiaomi ने कुछ समय पहले Mi 11 Ultra को लॉन्च किया है जिसमें कंपनी की अब तक की सबसे फ़ास्ट चार्जिंग 67W Sonic Charge तकनीक दी गयी है। हालांकि भारत में कंपनी कुछ कारणों से केवल 55W चार्जर ही देती आयी है, लेकिन आज कंपनी ने इस बात पर मोहर लगा दी है कि वो अब जल्दी ही 67W Sonic Charge चार्जर को भारतीय बाज़ार में लेकर आएगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा इसकी पुष्टि भी की है।

कंपनी के अनुसार ये चार्जर आकार में बहुत बड़ा नहीं है और USB Type-C केबल के साथ आता है। हालांकि इसकी कीमत फिलहाल तय नहीं है और जल्दी ही इसकी घोषणा की जाएगी।

Xiaomi ने 120W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक जिससे आप 4000mAh के फ़ोन को मात्र 17 मिनटों में और हाल ही में 200W HyperCharge फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक जो 8 मिनटों से भी कम में बैटरी को पूरा चार्ज कर देती है, पर भी अपना हाथ आज़माया है। लेकिन इनमें से अभी किसी को आधिकारिक तौर फ़ोन में लॉन्च नहीं किया गया है। फिलहाल भारत में Xiaomi की सबसे बेहतर 55W फ़ास्ट चार्जिंग है और अब कंपनी 67W Sonic Charge चार्जर लेकर आ रही है।

हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ Mi 11 Ultra, जो इसी फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आया है, भारत में एक सीमित समय के लिए सेल पर है। फिलहाल ये Xiaomi का सबसे अच्छा स्मार्टफोन है जिसमें कैमरा परफॉरमेंस भी अच्छा है और ये snapdragon 888 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो इस चार्जर से मात्र 36 मिनटों में 0 से 100% तक पूरी चार्ज हो जाती है। भारत में इसकी कीमत 69,990 रूपए है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageजून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

मई 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में थोड़ा ठंडा रहा। कुछ फोन आए ज़रूर, लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में वह हलचल नहीं दिखी, जिसकी भारतीय खरीदार सबसे ज़्यादा उम्मीद करते हैं। इस साल वैल्यू-फॉर-मनी का मतलब भी बदल गया है। जो फीचर्स पहले ₹15,000-₹18,000 वाले फोन में मिलते थे, वे अब ₹25,000 या उससे ऊपर की …

ImagePOCO X3 GT 67W फ़ास्ट चार्जिंग और Dimensity 1100 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ

Xiaomi ने आखिरकार POCO X3 GT को ग्लोबल मार्किट में उतार दिया है। और ये फ़ोन अपनी कीमत के अनुसार अच्छे फ़ीचर लेकर आया है। हालांकि इसमें कुछ नया नहीं है, बल्कि ये चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 10 Pro 5G की ही कॉपी है जिसे कंपनी ने रिब्रांडेड वर्ज़न की तरह रिलीज़ किया …

Imageभारत में लॉन्च से पहले ही कंपनी ने खुद बतायी Redmi K60 सीरीज़ की कीमतें

Redmi ने भारत में Note 12 सीरीज़ के लॉन्च से कुछ समय पहले चीन में Redmi K60 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इसमें भी तीन स्मार्टफोन Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल हैं। अब इन तीनों स्मार्टफोनों को भी कंपनी जल्दी ही भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि भारत में अभी …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.