POCO X3 GT 67W फ़ास्ट चार्जिंग और Dimensity 1100 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने आखिरकार POCO X3 GT को ग्लोबल मार्किट में उतार दिया है। और ये फ़ोन अपनी कीमत के अनुसार अच्छे फ़ीचर लेकर आया है। हालांकि इसमें कुछ नया नहीं है, बल्कि ये चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 10 Pro 5G की ही कॉपी है जिसे कंपनी ने रिब्रांडेड वर्ज़न की तरह रिलीज़ किया है। POCO X3 GT में ज़्यादातर वही स्पेसिफिकेशन हैं जो Note 10 Pro में मौजूद हैं। हाल ही में कंपनी ने भारत में Poco F3 GT को भी गेमिंग फ़ोन के तौर पर लॉन्च किया, लेकिन ये फ़ोन भी चीन में कुछ समय पहले आये Redmi K40 Gaming Edition का रिब्रांडेड वर्ज़न है।

कीमतें और उपलब्धता

Xiaomi के POCO X3 GT को काले (Stargaze Black), सफ़ेद (Cloud White), और नील (Wave Blue) रंग के विकल्पों में ख़रीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में दो स्टोरेज वैरिएंट आपको मिलेंगे –

  • 8GB + 128GB वर्ज़न की कीमत $299 (लगभग 22,200 रूपए) है।
  • 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत $329 (लगभग 24,500 रूपए) है।

ये भी पढ़ें: Poco M3 Pro 5G review (English)

हालांकि ये अभी दक्षिणपूर्वी एशिया, मिडल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में उपलब्ध होगा। कोई निश्चित तारीख़ अभी कंपनी की तरफ से बताना बाकी है। लेकिन भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर फ़िलहाल कोई चर्चा नहीं है।

POCO X3 GT स्पेसिफिकेशन

POCO X3 GT का डिज़ाइन Redmi Note 10 Pro 5G से थोड़ा अलग है। इसमें सामने की तरफ 6.6-इंच डिस्प्ले ने जगह ली हुई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। लेकिन ये भी LCD IPS डिस्प्ले है, AMOLED नहीं। इसके अलावा यहां 16 मेगापिक्सल का कैमरा भी डिस्प्ले के साथ है, जिसे आप सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

फ़ोन में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 1100 प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB की LPDDR4X रैम और 128GB/ 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज दी गयी है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए आप POCO X3 GT का ट्रिपल रियर कैमरा इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (f/1.79 अपर्चर), 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (f/2.2 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस ( f/2.4 अपर्चर) शामिल है।

इसमें 5000mAh की बैटरी है और साथ में Xiaomi का 67W फ़ास्ट चार्जर आपको बॉक्स में मिलेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को साइड में एज पर जगह दी गयी है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों में आप इसमें मौजूद 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, USB Type-C पोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImagePoco F3 GT के बाद 28 जुलाई को लॉन्च होगा एक और GT फ़ोन – Poco X3 GT

Xiaomi इस बार एक ही सप्ताह में दो GT फ़ोन लॉन्च करने जा रहा है। Poco F3 GT के बारे में तो आप काफी कुछ जान चुके हैं जैसे कि उसमें 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 1200 चिपसेट, गेम ट्रिगर जैसे फ़ीचर होंगे और ये फ़ोन 23 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन आज कंपनी …

ImagePoco भारत में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ पेश करेगा ये फ़ोन, OnePlus, Samsung के फ्लैगशिप फोनों को भी मिलेगी टक्कर

Poco इस साल में Poco X4 Pro और M4 Pro को लॉन्च करने के बाद, F-सीरीज़ का नया डिवाइस लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वो 26 अप्रैल को ग्लोबल मार्किट में अपने नए F-सीरीज़ के डिवाइस और Poco F3 GT के सक्सेसर Poco F4 GT को …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

Discuss

Be the first to leave a comment.