Motorola Edge 60 Stylus इस तारीख को भारत में लेगा एंट्री, इन फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने हाल ही में अपना किफायती कीमत वाला फोन Motorola Edge 60 Fusion भारत में लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही Stylus लेबल के साथ Motorola Edge 60 सीरीज में एक नया फोन शामिल करने वाली है, जिसे Motorola Edge 60 Stylus नाम से पेश किया जा सकता है। हाल ही में फोन के लॉन्च की तारीख और फीचर्स संबंधित जानकारी सामने आयी है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: POCO F7 5G BIS लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द इन तगड़े फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Motorola Edge 60 Stylus इंडिया लॉन्च की तारीख

हाल ही में इसकी जानकारी भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक ट्वीट के माध्यम से साझा की गई है, जिसके अनुसार Motorola Edge 60 Stylus को कंपनी 17 अप्रैल 2025 को भारत में लॉन्च कर सकती है।

हालांकि, इससे संबंधित आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन के साथ आपको एक Stylus pen भी देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च के बाद फोन की बिक्री इसी महीने से शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन की कीमत 25,000 रूपये से 35,000 रूपये के बीच हो सकती है।

Motorola Edge 60 Stylus स्पेसिफिकेशन्स

फिलहाल कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशंस से संबंधित भी कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Android 15 पर रन हो सकता है।

फोन के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा और 13MP सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी को शामिल किया जा सकता है, और ये 68W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: ऑनलाइन iPhone ले रहें हैं, तो ऐसे पता करें iPhone असली है या नकली?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart ने दाम ऐसे गिराए कि iPhone 16 Pro Max बना ‘ड्रीम डील’

हर साल फेस्टिव सीज़न में iPhone के दाम गिरते ही चर्चाएं तेज हो जाती हैं। लोग महीनों से इंतज़ार करते हैं कि कब सही कीमत पर अपना iPhone का सपना सच किया जाये। इस बार Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival, दोनों ही ऑनलाइन शॉपिंग साइटों पर best iPhone deals देखने को …

ImageMoto Edge 60 STYLUS ने मचाया भारत में धमाल, इस कीमत पर दे दिए धांसू फीचर्स

Motorola ने भारत में आज अपना नया स्मार्टफ़ोन Moto Edge 60 STYLUS लॉन्च कर दिया है। Edge सीरीज का ये पहला फोन है, जिसके साथ STYLUS को शामिल किया गया है। फोन को शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है, आगे Moto Edge 60 STYLUS कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते …

ImagePOCO का ये फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ इस महीने लेगा भारत में एंट्री, फीचर्स आएं सामने

इस महीने POCO भारत में अपना दमदार स्मार्टफोन POCO M7 Plus लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसके भारत में लॉन्च होने की टाइमलाइन और फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने आयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Redmi 15 5G के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। फोन में 7,000mAh की …

ImageMotorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च की तारीख आयी सामने, इन धांसू फीचर्स के साथ अगले हफ्ते हो रहा लॉन्च

Motorola जल्द ही भारत में अपना एक और किफायती स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion लॉन्च करने वाला है, हाल ही में कंपनी ने इसके इंडिया लॉन्च का टीजर साझा किया है। फोन को Motorola Edge 50 Fusion के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। आगे Motorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च की तारीख …

ImageMotorola के इस फोल्डेबल फ़ोन ने ले ली भारत में धमाकेदार एंट्री, इस कीमत पर मिल रहे तगड़े फीचर्स

Motorola ने भारत में आज अपना फ्लिप स्टाइल फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Motorola Razr 60 Ultra लॉन्च कर दिया है। फोन में आपको लेटेस्ट पॉवरफुल चिपसेट Qualcomm Snapdragon 8 Elite देखने को मिलेगा। ये 165Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फ़ोन को Motorola Razr 50 Ultra के अपग्रेडेड वर्जन के रूप …

Discuss

Be the first to leave a comment.