Motorola Edge 60 Pro ने धांसू फीचर्स के साथ ली भारत में एंट्री, कीमत इतनी कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज Motorola ने भारत में अपना प्रीमियम फोन Motorola Edge 60 Pro लॉन्च कर दिया है। इसे Edge 50 Pro के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। फोन 6.7 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, और ये 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आगे Motorola Edge 60 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: क्या आपके फोन में Anti Theft Alarm फीचर है? चोरी होने पर जोर से बजेगा फोन

Motorola Edge 60 Pro की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी लॉन्च प्राइस कुछ इस प्रकार है:

  • 8GB+256GB स्टोरेज: 29,999 रूपये
  • 12GB+256GB स्टोरेज: 33,999 रूपये

फोन Pantone Dazzling Blue, Pantone Sparkling Grape और Pantone Shadow इन तीन कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, और इसकी सेल 7 मई से शुरू होगी। फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते है।

Motorola Edge 60 Pro स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.7 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला क्वाड कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10+, विज़न बूस्टर, SGS आई केयर प्रोटेक्शन, ये 100% DCI-P3 कलर कवरेज को सपोर्ट करता है। इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन प्राप्त है, इसके अतिरिक्त बैक और फ्रंट में Gorilla Glass 7i का उपयोग किया गया है।

ये MediaTek Dimensity 8350 Extreme चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Hello UI के साथ Android 15 पर रन होता है। इसमें आपको 3 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। इसके साथ ही 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS4.0 स्टोरेज मिलेगी। फोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है।

बैक पैनल पर 50MP Sony-LYT 700C प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड+मैक्रो कैमरा, और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और ये 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं इसमें, Moto AI 2.0 के साथ शानदार AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है, इसके अतिरिक्त Perplexity, Gemini, और Copilot के AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

ये पढ़ें: इन तीन iPhone की कीमत गिरी धड़ाम, कई हजार के डिस्काउंट पर खरीदने का है सही मौका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, …

ImageMotorola Edge 70 Pro लॉन्च: बड़ी बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले के साथ, लेकिन कुछ कटौती भी

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mototrola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। पिछले Edge 60 Pro के मुकाबले इस बार कंपनी ने कुछ ज़रूरी सुधार किए हैं, जैसे ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज़ स्टोरेज और बड़ी बैटरी। हालांकि, इसके साथ कुछ समझौते भी देखने को मिलते हैं। इस बार फोन में टेलीफोटो कैमरा …

ImageOppo A5 Pro 5G ने ली भारत में धमाकेदार एंट्री, इन तगड़े फीचर्स के साथ 20,000 से कम कीमत में उपलब्ध

OPPO ने भारत में अपना अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Oppo A5 Pro 5G किफायती कीमत में लॉन्च कर दिया है। फोन को IP69, IP68, और IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको शानदार AI फीचर्स भी मिलने वाले हैं। आगे Oppo A5 Pro 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.