अप्रैल में कई अच्छे स्मार्टफोन देखने के बाद, अब बारी है मई 2026 की, और इस बार मौसम के साथ स्मार्टफोन मार्केट फिर से गर्म होने वाला है। आने वाले हफ्तों में कई बड़े लॉन्च लाइन में हैं, जो मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक हलचल मचा सकते हैं।
अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो हो सकता है अभी रुकना ही समझदारी हो। क्योंकि OnePlus Nord CE6 सीरीज़ और Vivo X300 सीरीज़ जैसे स्मार्टफोन जल्द भारत में दस्तक देने वाले हैं, जिनमें आपको कई बड़े बदलाव मिल सकते हैं।
कहीं बेहतर कैमरा देखने को मिल सकता है, तो कहीं परफॉर्मेंस और डिज़ाइन में बड़ा ट्विस्ट। आइये जानते हैं कि मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की सूची में कौन कौन से फोन शामिल हैं।
Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन
OnePlus Nord CE6

OnePlus मई की शुरुआत में ही अपने नए Nord CE6 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 7 मई 2026 को पेश किया जाएगा, और इस बार इसका फोकस साफ तौर पर परफॉर्मेंस और बैटरी पर है।
लीक्स के मुताबिक, Nord CE6 में 144Hz डिस्प्ले मिल सकता है, जो गेमिंग के दौरान 144FPS तक सपोर्ट करेगा। इसके साथ Touch Reflex टेक्नोलॉजी और हाई टच रिस्पॉन्स इसे और ज्यादा स्मूद बना सकते हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा इसकी करीब 8000mAh बैटरी को लेकर है, जो एक बार चार्ज करने पर 2 दिन से ज्यादा चल सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी यह फोन अलग नजर आ सकता है। इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ मजबूत बिल्ड मिलने की बात सामने आई है, और इसे मिलिट्री स्टैंडर्ड टेस्टिंग से भी गुजारा जा सकता है।
OnePlus Nord CE6 Lite

OnePlus इस बार Nord CE6 Lite को भी वापस ला रहा है, जो करीब दो साल बाद वापसी कर रहा है। इससे साफ है कि कंपनी फिर से किफायती सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। ये भी मई 2026 में Nord CE 6 के साथ दस्तक देगा।
यह फोन उन यूज़र्स के लिए हो सकता है जो कम कीमत में बेहतर बैटरी और स्मूद एक्सपीरियंस चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और Dimensity प्रोसेसर मिल सकता है।
Nord CE6 Lite में भी रोजमर्रा के इस्तेमाल और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा बैलेंस देखने को मिल सकता है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
Vivo X300 Ultra

Vivo मई में अपना नया फ्लैगशिप Vivo X300 Ultra भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 6 मई 2026 को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा।
यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो स्मार्टफोन कैमरा को सिर्फ फीचर नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस मानते हैं। Vivo इस बार “ZEISS Cinematics. Born to Create.” टैगलाइन के साथ आ रहा है, जिससे साफ है कि फोकस पूरी तरह प्रो-लेवल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर है।
X300 Ultra में एक बड़ा 6.82 इंच LTPO डिस्प्ले (144Hz रिफ्रेश रेट) मिल सकता है, जो स्मूद विजुअल्स देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे यह फोन हैवी टास्क और गेमिंग को आसानी से संभाल सकेगा।
लेकिन असली ताकत इसके कैमरा सिस्टम में है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो लंबी दूरी की फोटोग्राफी को नए लेवल पर ले जाता है। इसके साथ ZEISS के एडवांस टेली-कन्वर्टर एक्सेसरी का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ज़ूम कैपेबिलिटी और बढ़ जाती है।
इसके अलावा फोन में 6600mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग दी गई है, जिससे यह फ्लैगशिप सिर्फ कैमरा ही नहीं, बैटरी के मामले में भी मजबूत बनता है।
Vivo X300 FE

Vivo इसी इवेंट में Vivo X300 FE को भी लॉन्च करने जा रहा है, जो फ्लैगशिप फीचर्स को थोड़ी कम कीमत में लाने की कोशिश करेगा।
इस फोन की एक खास बात इसका India-exclusive Green कलर है, जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग बनाता है। Vivo इसे “ZEISS Image. Pro Packed.” टैगलाइन के साथ पेश कर रहा है, यानी यहां भी कैमरा पर काफी फोकस देखने को मिलेगा।
X300 FE में 6.31 इंच LTPO डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट) मिल सकता है, जो साइज में थोड़ा कॉम्पैक्ट है लेकिन प्रीमियम फील देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे यह फोन फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें भी ZEISS G2 टेली-कन्वर्टर का सपोर्ट मिलता है, जिससे ज़ूम फोटोग्राफी और बेहतर हो सकती है।
फोन में 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है, जो इसे लंबे इस्तेमाल के लिए एक बैलेंस्ड फ्लैगशिप बनाती है।
OPPO Find X9 Ultra

OPPO मई 2026 में अपना नया फ्लैगशिप Find X9 Ultra भारत में लॉन्च करने जा रहा है, जो कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन्स की रेस में एंट्री करेगा। कंपनी इसे प्रोफेशनल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के तौर पर पेश कर रही है।
डिजाइन की बात करें तो इसके पीछे बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें चार कैमरे मौजूद हैं। कुछ वेरिएंट्स में वेगन लेदर फिनिश और स्प्लिट डिजाइन मिलता है, जो इसे कैमरा जैसा लुक देता है।
कैमरा इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसमें 200MP प्राइमरी सेंसर, 200MP टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 10x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल ज़ूम तक सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7,050mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दी गई है।
OPPO Find X9s

OPPO इसके साथ Find X9s को भी लॉन्च करेगा, जो फ्लैगशिप फीचर्स को थोड़ा किफायती सेगमेंट में लाने की कोशिश करता है।
डिजाइन में यह फोन स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल, ग्लास बैक और एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आता है, जो प्रीमियम लुक देता है।
कैमरा सेटअप में तीन 50MP सेंसर (मेन, अल्ट्रा-वाइड और 3x टेलीफोटो) दिए गए हैं, जबकि फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 9500s प्रोसेसर, 1.5K AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट) और 7,025mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Infinix GT 50 Pro

Infinix ने अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन GT 50 Pro को ग्लोबल मार्केट (इंडोनेशिया) में लॉन्च कर दिया है, और अब उम्मीद है कि यह मई 2026 में भारत में भी आ सकता है।
यह फोन खास तौर पर गेमिंग यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें प्रेशर-सेंसिटिव ट्रिगर बटन मिलते हैं, जो कंसोल जैसा एक्सपीरियंस देते हैं और अलग-अलग प्रेशर लेवल के साथ कस्टमाइज़ किए जा सकते हैं।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। साथ ही HydroFlow लिक्विड कूलिंग सिस्टम लंबे गेमिंग सेशन में हीट को कंट्रोल करता है।
फोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले (144Hz रिफ्रेश रेट) दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा-वाइड और 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसके अलावा 6500mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कुल मिलाकर, यह फोन उन यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो बजट में गेमिंग और परफॉर्मेंस चाहते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































