Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू: ऑल राउंडर फोन, जो बेसिक कामों में करता है कमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
संक्षिप्त निष्कर्ष

Motorola Edge 70 Fusion पिछले मॉडल को और बेहतर बनाता है। इसमें क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले, तेज UFS 3.1 स्टोरेज, NFC सपोर्ट और पतले बॉडी में बड़ी 7,000 mAh बैटरी मिलती है। नया Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा थोड़ा सुधार ज़रूर लाता है, लेकिन कुल मिलाकर कैमरा सिस्टम अभी भी एवरेज ही है। ₹26,999 (लॉन्च ऑफर्स के साथ ₹24,999) की कीमत पर यह प्रीमियम डिज़ाइन, शानदार बैटरी लाइफ और संतुलित परफॉरमेंस देता है, हालांकि सॉफ्टवेयर ऐड्स और धीमे अपडेट्स की समस्या अभी भी बनी हुई है।

इसे खरीदें अगर:

  • आप एक स्लिम फोन फोन चाहते हैं जिसमें प्रीमियम क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले हो और 7,000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ fast PD चार्जिंग मिले।
  • आप रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए संतुलित परफॉरमेंस, अच्छा कैमरा और प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और सेल्फी कैमरा, तीनों पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग चाहते हैं।

इसे छोड़ दें अगर:

  • आप ज़्यादा क्लीन या फीचर-रिच सॉफ्टवेयर चाहती हैं, जिसमें अपडेट्स ज़्यादा भरोसेमंद हों।
  • आप ज़्यादा परफॉरमेंस या बेहतर कैमरा (जैसे टेलीफोटो लेंस) चाहती हैं, जो Nord 5 या Phone (4a) जैसे ऑप्शन्स में मिलते हैं।

Motorola के लिए Edge 60 Fusion एक काफी पॉपुलर फोन रहा है। इसने डिज़ाइन, ड्यूरेबिलिटी, बैटरी लाइफ और अच्छा सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को प्रतिस्पर्धी कीमत पर अच्छी तरह बैलेंस किया, हालांकि इसमें कुछ कमियां भी थीं, जैसे गेमिंग परफॉरमेंस खास नहीं थी, कर्व्ड डिस्प्ले थोड़ा ज़्यादा ओवरडन था और कैमरे अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाए।

अब Motorola Edge 70 Fusion के साथ वापसी कर चुका है। नया मॉडल उसी फॉर्मूला को बनाए रखते हुए कई सुधार लाता है। अब इसमें वास्तव में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, बड़ी बैटरी के बावजूद फोन और पतला हुआ है, स्टोरेज UFS 3.1 पर अपग्रेड हुई है और NFC सपोर्ट भी मिल गया है। कैमरा हार्डवेयर में भी बदलाव हुआ है, जहां नया Sony LYT-710 सेंसर दिया गया है, हालांकि सेंसर साइज़ लगभग पहले जैसा ही है।

मैंने Edge 70 Fusion को दो हफ्तों से ज़्यादा इस्तेमाल किया है। इसके कैमरे, गेमिंग परफॉरमेंस, बैटरी लाइफ और रोज़मर्रा के इस्तेमाल को टेस्ट करने के बाद सुधार साफ नज़र आते हैं, लेकिन कुछ पुराने Motorola quirks अभी भी मौजूद हैं। इस Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू में इन सभी चीज़ों को करीब से देखते हैं।

मैंने कैसे टेस्ट किया

टेस्ट यूनिट: Motorola ने मुझे Edge 70 Fusion का रिव्यु यूनिट दिया, हालांकि कंपनी का एडिटोरियल प्रोसेस में कोई हस्तक्षेप नहीं था।
ड्यूरेशन: इस फोन को मैंने दो हफ्तों से ज्यादा समय तक India में Jio और Airtel नेटवर्क पर इस्तेमाल किया। रिव्यू के दौरान यूनिट Hello UI W2WE36.56-53-3 पर चल रही थी।.
टेस्ट: मैंने AnTuTu, Geekbench 6 और 3DMark जैसे benchmarks रन किए, BGMI गेमिंग परफॉरमेंस और थर्मल टेस्ट किए, अलग-अलग रौशनी परिस्थितियों में कैमरा चेक किया और Wi-Fi व 5G के साथ बैटरी परफॉरमेंस को ट्रैक किया।
कॉम्पिटिटर: Nothing Phone (4a), OnePlus Nord 5, vivo T4 Pro और realme P4 Power

Motorola Edge 70 Fusion कीमतें और उपलब्धता

Motorola Edge 70 Fusion तीन कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है:

  • 8 GB + 128 GB: ₹26,999
  • 8 GB + 256 GB: ₹29,999
  • 12 GB + 256 GB: ₹32,999

Motorola लॉन्च के दौरान ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत घटकर ₹24,999 हो जाती है। इसकी ओपन सेल 12 मार्च से Flipkart, Motorola.in और पूरे भारत के रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।

खूबियाँ

  • प्रीमियम डिज़ाइन के साथ अच्छी क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले
  • पतला बॉडी, लेकिन बड़ी बैटरी
  • तेज UFS 3.1 स्टोरेज
  • शानदार बैटरी लाइफ
  • BGMI में 120 FPS का सपोर्ट
  • बहुत अच्छा सेल्फी कैमरा
  • संतुलित परफॉरमेंस
  • NFC सपोर्ट जोड़ा गया
  • अल्ट्रा-वाइड और सेल्फी कैमरा पर 4K वीडियो सपोर्ट

कमियाँ

  • हाइलाइट मैनेजमेंट संघर्ष कर सकता है
  • सॉफ्टवेयर में ऐड्स मौजूद हैं
  • Motorola का अपडेट रोलआउट इतिहास धीमा रहा है
  • कोई native गैलरी ऐप नहीं है

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू: अनबॉक्सिंग

Edge 70 Fusion, Motorola की जानी-पहचानी ईको-फ्रेंडली पैकेजिंग में आता है। बॉक्स का डिज़ाइन पिछले Edge सीरीज़ डिवाइसेज़ जैसा ही है और जहां तक संभव हो, प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

बॉक्स के अंदर आपको मिलता है:

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू
  • Motorola Edge 70 Fusion
  • USB-C to USB-C चार्जिंग केबल
  • 68W USB-C चार्जर
  • SIM इजेक्टर टूल
  • डॉक्यूमेंटेशन

यहां एक चीज़ नहीं है – प्रोटेक्टिव केस, जिसे Motorola ने अपने कई पिछले मॉडलों के साथ शामिल किया था। इसके अलावा, कोई प्री-अप्लाइड स्क्रीन प्रोटेक्टर भी नहीं मिलता, इसलिए सेटअप के तुरंत बाद एक लगाना बेहतर रहेगा।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू: डिज़ाइन और बिल्ड

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Motorola ने पिछले Fusion मॉडल जैसा ही डिज़ाइन रखा है, लेकिन इस बार कुछ ज़रूरी सुधार किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव डिस्प्ले में है, अब ये फोन एक उचित और अच्छा क्वाड कर्व्ड पैनल का उपयोग करता नज़र आता है, यानी चारों तरफ हल्का कर्व है, जबकि Edge 60 Fusion में कर्व सिर्फ साइड्स तक सीमित थे।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

इससे फोन ज़्यादा संतुलित (balanced) और प्रीमियम लगता है। कर्व्स रोज़मर्रा के इस्तेमाल में स्मूद लगते हैं और फोन हाथ में आराम से फिट हो जाता है। डिवाइस भी पिछले फोन के मुकाबले में थोड़ा ज़्यादा प्रीमियम लगता है।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Motorola ने फोन को और पतला (7.9 mm) बनाया है, जबकि बैटरी बड़ी हुई है। वज़न 181 ग्राम से बढ़कर 193 ग्राम हुआ है, लेकिन फोन अभी भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

पीछे वीगं लैदर (vegan leather) फिनिश मिलती है, जो Blue Surf, Country Air और Silhouette रंगों में आती है। यह अच्छा ग्रिप देती है, फिंगरप्रिंट नहीं पकड़ती, हालांकि लंबे समय में ड्यूरेबिलिटी चिंता का विषय हो सकती है।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

फ्रेम मजबूत है, बटन tactile हैं और कोई flex महसूस नहीं होता। इस बार NFC सपोर्ट भी जोड़ा गया है।

पोर्ट लेआउट वही है। नीचे USB-C पोर्ट, SIM स्लॉट, स्पीकर और माइक्रोफोन, ऊपर एक और माइक्रोफोन मिलता है। बटन दाईं तरफ हैं और आसानी से पहुंच में रहते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

कुल मिलाकर, डिज़ाइन में बड़े बदलाव नहीं हैं, लेकिन पतला बॉडी, क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले और क्लीन कैमरा लेआउट इसे बेहतर बनाते हैं।

हालांकि, कर्व्ड डिस्प्ले अभी भी पसंद पर निर्भर करता है। कुछ यूज़र्स के लिए OnePlus Nord 5 जैसे फ्लैट डिस्प्ले ज़्यादा प्रैक्टिकल हो सकते हैं, खासकर गेमिंग या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने के लिए।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू: डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Edge 70 Fusion में 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन शार्प और वाइब्रेंट लगती है। कलर्स रिच हैं, कॉन्ट्रास्ट अच्छा है और स्मूदनेस भी बढ़िया है। Motorola इसमें Pantone validation भी देता है, जिससे कलर्स ज़्यादा नैचुरल रहते हैं।

ब्राइटनेस भी अच्छी है। कंपनी 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस का दावा करती है और आउटडोर विज़िबिलिटी में कोई दिक्कत नहीं आती।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

सबसे बड़ा बदलाव इस बार क्वाड कर्व्ड डिज़ाइन है। अब डिस्प्ले चारों तरफ हल्का कर्व है, जो पहले से ज़्यादा रिफाइन लगता है। हालांकि, कर्व्ड डिस्प्ले में कभी-कभी गेमिंग के दौरान एज पर टच की समस्या हो सकती है और स्क्रीन प्रोटेक्टर ढूंढना भी थोड़ा मुश्किल होता है।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

इस क्वैड कर्व स्क्रीन पर कंटेंट देखना काफी आकर्षक लगता है। मेरी वीडियो टेस्टिंग के दौरान मैंने इस पर Avatar और यूट्यूब पर 4K HDR वीडियो चलाए और डिस्प्ले ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

OnePlus Nord 5 जैसे फोन फ्लैट डिस्प्ले देते हैं, जो कुछ यूज़र्स को गेमिंग और ड्यूरेबिलिटी के लिए ज़्यादा प्रैक्टिकल लग सकते हैं।

कुल मिलाकर, Edge 70 Fusion का डिस्प्ले शानदार है और नया क्वाड कर्व्ड डिज़ाइन इसे और बेहतर बनाता है।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू: स्पीकर और हैप्टिक्स

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Edge 70 Fusion में स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं और ऑडियो एक्सपीरियंस ठीक-ठाक है। आवाज़ वीडियो देखने और गेमिंग के लिए पर्याप्त है, हालांकि ज़्यादा वॉल्यूम पर हल्का डिस्टॉरशन सुनाई देता है, लेकिन यह परेशान नहीं करता।

हैप्टिक्स भी अच्छे हैं, फ्लैगशिप फोनों जैसे नहीं, लेकिन सस्ते भी नहीं लगते। टाइपिंग, फोन अनलॉक करने और UI नेविगेशन के दौरान वाइब्रेशन ठीक रिस्पॉन्स देता है।

हालांकि, पूरे सिस्टम में हैप्टिक्स सपोर्ट थोड़ा सीमित है। कुछ UI इंटरैक्शन में वाइब्रेशन नहीं मिलता, जिससे एक्सपीरियंस थोड़ा असंगत लगता है।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू: सॉफ्टवेयर

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Edge 70 Fusion Hello UI (Android 16) पर चलता है। मेरे यूनिट में Hello UI W2WE36.56-53-3 था। Motorola 3 Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है, जो इस कीमत पर ठीक है।

सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस हल्का और स्मूद है – कम सिस्टम ऐप्स हैं और ज़्यादातर काम Google ऐप्स (Dialer, Photos) संभालते हैं। हालांकि, native गैलरी ऐप की कमी खलती है, क्योंकि Google Photos जल्दी फोटो देखने में थोड़ा स्लो लगता है।

Newsfeed, Smart Tray और Weather ऐप में ads भी मिलते हैं, लेकिन इन्हें सेटिंग्स से बंद किया जा सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Moto AI

Moto AI फीचर्स मौजूद हैं (Image Studio, Playlist Studio, AI Notes, Update Me), लेकिन ये रोज़मर्रा के इस्तेमाल में खास काम के नहीं लगते।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Hello UI में customization के कुछ ऑप्शन (fonts, icons, colors) मिलते हैं और इंटरफेस ज्यादातर स्मूद रहता है।

कमजोरी अभी भी अपडेट स्पीड है—Motorola के अपडेट अक्सर देर से आते हैं। OnePlus Nord 5 जैसे फोन बेहतर सॉफ्टवेयर और लंबे अपडेट सपोर्ट के साथ आते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Hello UI में fonts, icons और colors जैसे customization ऑप्शन मिलते हैं और इंटरफेस स्मूद रहता है, लेकिन अपडेट स्पीड अभी भी धीमी है।

यहां OnePlus Nord 5 बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है – OxygenOS के साथ ज्यादा स्मूद इंटरफेस, लंबे अपडेट्स और कम ads मिलते हैं।

फिर भी, Hello UI stock Android के करीब रहता है और क्लीन एक्सपीरियंस देता है, जो कई यूज़र्स को पसंद आ सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू: परफॉरमेंस

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Edge 70 Fusion में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8 GB या 12 GB RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। नए नाम के बावजूद, यह चिप Snapdragon 7s Gen 3 के काफी समान है और इसमें कोई बड़ा आर्किटेक्चरल बदलाव नहीं है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल में फोन आमतौर पर स्मूद लगता है – ऐप्स जल्दी खुलते हैं और मल्टीटास्किंग भी अच्छी रहती है, हालांकि कभी-कभी हल्का स्टटर देखने को मिलता है।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Motorola ने इसमें 4473 mm² का vapor chamber cooling सिस्टम भी दिया है, जो भारी इस्तेमाल के दौरान तापमान को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। मेरे टेस्टिंग के दौरान, गेमिंग या benchmarks के समय भी फोन ज्यादा गर्म नहीं हुआ – यह वाकई एक अच्छा सरप्राइज़ था।

BenchmarkMotorola Edge 70 Fusion (Snapdragon 7s Gen 4)
AnTuTu v111138456
Storage (Score, Sequential Read Speed, Write Speed)Score: 119279; Sequential Read: 2112 MB/s; Sequential Write: 2131 MB/s
Geekbench 6 CPU (Single-Core, Multi-Core)Single-Core: 1249; Multi-Core: 3507
Geekbench 6 GPU (OpenCL, Vulkan)OpenCL: 3566; Vulkan: 5074
3DMark Wildlife Extreme (Score, Avg FPS)Score: 1200; Avg FPS: 7.19
3DMark Wildlife Extreme Stress Test (Best Loop, Lowest Loop, Stability)Best Loop: 1191; Lowest Loop: 1129; Stability: 94.8%

गेमिंग परफॉरमेंस

गेमिंग परफॉरमेंस कुल मिलाकर अच्छी है। BGMI में 120 FPS का सपोर्ट मिलता है और यह स्टेबल फ्रेम रेट्स के साथ स्मूद चलता है, साथ ही फोन कूल भी रहता है, हालांकि हाई FPS बनाए रखने के लिए विजुअल क्वालिटी थोड़ी कम लगती है।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Genshin Impact ज्यादा डिमांडिंग है, जहां औसतन करीब 40 FPS मिलता है और कभी-कभी ड्रॉप्स भी आते हैं, लेकिन फिर भी फोन ठंडा बना रहता है। यहां कूलिंग सिस्टम साफ तौर पर मदद करता है, क्योंकि लंबे गेमिंग सेशन में भी डिवाइस असहज नहीं होता। 

कुल मिलाकर, रोज़मर्रा के इस्तेमाल और हल्की गेमिंग के लिए परफॉरमेंस ठीक है और थर्मल्स अच्छे से कंट्रोल में रहते हैं। हालांकि OnePlus Nord 5 जैसे फोन, जिनमें Snapdragon 8s Gen 3 मिलता है, परफॉरमेंस और गेमिंग दोनों में इससे काफी बेहतर हैं।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू: कैमरे

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

Edge 70 Fusion में इस बार नया 50MP Sony LYT-710 सेंसर दिया गया है, जो क्लैरिटी और डायनामिक रेंज में थोड़ा सुधार लाता है। इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड (मैक्रो) और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

प्राइमरी कैमरा

डे-लाइट में फोटो शार्प और डिटेल्ड आती हैं, कलर्स नैचुरल लगते हैं और HDR ठीक काम करता है, हालांकि कभी-कभी ब्राइट एरिया ओवरएक्सपोज़ हो जाते हैं। कैमरा बेहतर हुआ है, लेकिन सेगमेंट में सबसे बेस्ट नहीं है।

पोर्ट्रेट मोड

24mm, 35mm और 50mm ऑप्शन मिलते हैं। एज डिटेक्शन बेहतर है, लेकिन बाल और छोटे डिटेल्स में अभी भी कमी रह जाती है।

अल्ट्रा वाइड कैमरा

13MP अल्ट्रा-वाइड अच्छे रिज़ल्ट देता है, कलर्स मेन कैमरा से मिलते-जुलते हैं और HDR ठीक है, लेकिन किनारों पर softness दिखती है। लो-लाइट परफॉरमेंस एवरेज है। AF होने की वजह से यह मैक्रो के तौर पर भी काम करता है, लेकिन रिज़ल्ट खास नहीं हैं।

सेल्फी कैमरा

32MP फ्रंट कैमरा अच्छा परफॉर्म करता है—सेल्फी शार्प आती हैं, स्किन टोन नैचुरल रहती है। लेकिन ऑटोफोकस नहीं होने की वजह से सही दूरी बनाए रखना ज़रूरी है।

वीडियो रिकॉर्डिंग

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू:

फोन रियर और फ्रंट दोनों पर 4K वीडियो सपोर्ट करता है। डे-लाइट में स्टेबल और डिटेल्ड वीडियो मिलती है, खासकर सेल्फी वीडियो के कलर्स अच्छे हैं। लो-लाइट में नॉइज़ और डायनामिक रेंज की समस्या रहती है।

कुल मिलाकर, Edge 70 Fusion के कैमरे इस्तेमाल लायक हैं और पिछले मॉडल से थोड़ा सुधार दिखाते हैं, लेकिन इस कीमत पर इससे बेहतर कैमरा फोन भी मौजूद हैं।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। इसमें 7000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलती है, और इसका बैकअप वाकई शानदार है।

मेरे इस्तेमाल (70% Wi-Fi, 30% 5G, Always-On Display, सोशल मीडिया, कॉल्स और थोड़ी गेमिंग) में फोन आसानी से 9 से 9.5 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम देता है, यानी एक दिन से ज़्यादा चल जाता है। 

चार्जिंग भी तेज़ है, इन-बॉक्स चार्जर से फोन लगभग एक घंटे से कम में 0 से 100% हो जाता है। साथ ही USB-C to USB-C चार्जर मिलना भी अच्छा है।

Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू

कुल मिलाकर, बैटरी लाइफ इस फोन का सबसे मज़बूत पहलू है।

रिव्यू वर्डिक्ट: क्या आपको Motorola Edge 70 Fusion खरीदना चाहिए?

Edge 70 Fusion, Edge 60 Fusion के मुकाबले कई जरूरी सुधार लाता है—अब true क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले, पतला डिज़ाइन, बड़ी बैटरी, तेज UFS 3.1 स्टोरेज और नया Sony LYT-710 सेंसर मिलता है। परफॉरमेंस और गेमिंग सपोर्ट भी बेहतर हुआ है।

हालांकि, कैमरे अभी भी औसत हैं और सॉफ्टवेयर में ads व धीमे अपडेट्स की समस्या बनी हुई है। लॉन्च ऑफर्स के साथ ₹24,999 की कीमत पर यह एक मजबूत विकल्प बनता है, लेकिन बिना ऑफर्स के मुकाबला काफी टफ हो जाता है।

Nothing Phone (4a) थोड़ा महंगा है (~₹27,999), लेकिन टेलीफोटो कैमरा और ग्लास बैक देता है, हालांकि बैटरी छोटी और चार्जिंग धीमी है।

OnePlus Nord 5 एक और मजबूत विकल्प है—बेहतर परफॉरमेंस, कैमरे, सेल्फी, 100W चार्जिंग और ज्यादा बेहतर सॉफ्टवेयर के साथ लंबा अपडेट सपोर्ट मिलता है।

अगर आपको कर्व्ड डिज़ाइन, लंबी बैटरी लाइफ और संतुलित परफॉरमेंस चाहिए, तो Edge 70 Fusion अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर कैमरा, सॉफ्टवेयर या परफॉरमेंस प्राथमिकता है, तो Nord 5 या Phone (4a) ज्यादा बेहतर लग सकते हैं।

Smartprix ⭐ रेटिंग: 8.0/10

  • डिज़ाइन और बिल्ड: 8.5/10
  • डिस्प्ले: 8.5/10
  • स्पीकर: 8/10
  • सॉफ्टवेयर: 8/10
  • हैप्टिक्स: 7.8/10
  • परफॉरमेंस: 8/10
  • कैमरे: 7.5/10
  • बैटरी और चार्जिंग: 8.5/10

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

Image7000mAh बैटरी और Sony कैमरा वाला नया Motorola फोन लॉन्च, फीचर्स व कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो लंबी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद कैमरा चाहते हैं। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का कहना है कि एक बार …

ImageMotorola Edge 70 भारत में लॉन्च, डिज़ाइन से लेकर AI तक सब कुछ बदला हुआ

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है, लेकिन ये फोन बाकियों से थोड़ा अलग है। जो चीज़ इसे अलग बनाती है, वो है इसका डिज़ाइन और AI का कॉम्बिनेशन, जिसे कंपनी ने साफ तौर पर फ्यूचर फोकस्ड यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ये फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट …

ImageiQOO Z11x 5G रिव्यू: ₹20,000 में असली बैटरी किंग? 7200mAh वाला ये फोन सबको पीछे छोड़ देगा

iQOO Z11x ₹20,000 के अंदर आने वाले सबसे फीचर-पैक्ड मिड-रेंज स्मार्टफोनों में से एक है। इसमें बड़ा 120Hz डिस्प्ले है, ऐसा ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है जो आराम से 60fps BGMI गेमिंग संभाल सकता है, हाई-रिज़ॉल्यूशन प्राइमरी कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है, जो उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो दिन में दो बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.