Motorola Smart AC लॉन्च: इंस्टालेशन से लेकर गैस तक सब फ्री, क्या वाकई पैसे बचेंगे?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

AC खरीदते समय असली झटका अक्सर कीमत से नहीं, बल्कि बाद में आने वाले खर्चों से लगता है, जैसे इंस्टॉलेशन, पाइप, स्टैंड और गैस चार्ज जैसी चीजें मिलकर बिल को चुपचाप बढ़ा देती हैं। Motorola ने इन्हीं सब समस्याओं को नए Smart Inverter AC के साथ “second bill” का नाम देते हुए खत्म करने का दावा किया है।

कंपनी ने भारत में अपनी नई Motorola AC रेंज लॉन्च की है, जिसकी कीमत ₹28,990 से शुरू होती है। लेकिन यहां असली कहानी कूलिंग से ज़्यादा कीमतों की पारदर्शिता (cost transparency) है, यानि जो खर्च आमतौर पर बाद में पता चलता है, उसे पहले ही साफ दिखाने की कोशिश।

ये पढ़ें: Gemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

क्या सच में extra खर्च खत्म हो गया?

कंपनी इस Motorola AC के साथ installation, copper piping, wall-mount stand और 3 साल तक gas refilling जैसी चीजें पहले से ही बंडल में दे रहा है — जिनके लिए आमतौर पर अलग से पैसे देने पड़ते हैं। कंपनी का दावा है कि इससे करीब ₹10,750 तक की बचत हो सकती है।

वैसे ये पहल प्रैक्टिकल ज़रूर लगता है, क्योंकि AC खरीदते समय यही छुपी कीमतें सबसे ज़्यादा परेशान कर देती हैं। Motorola के इन ACs के साथ असली फर्क तब दिखेगा जब installation और service का अनुभव भी उतना ही स्मूद निकलेगा।

Motorola AC

फीचर्स

Motorola AC में 7-in-1 convertible cooling दी गई है, यानि यानी AC खुद को कमरे और जरूरत के हिसाब से 40% से 110% तक एडजस्ट कर सकता है, ताकि बिजली कम से कम खर्च हो।

इसके साथ Wi-Fi और SmartLife app support मिलता है, जिससे आप AC को दूर से नियंत्रित कर सकते हैं और शेड्यूल भी सेट कर सकते हैं, खासकर रात में तापमान को मैनेज करने के लिए यह काम आता है।

AC 165V–265V voltage range में stabiliser-free काम कर सकता है, जो कई घरों में एक्स्ट्रा खर्च बचा सकता है।

बिल्ड में 100% कॉपर कॉम्पोनेंट्स और R32 रेफ्रिजरेंट दिया गया है, जो ड्यूरेबिलिटी और एफिशिएंसी दोनों के लिहाज से बेहतर माना जाता है।

क्या यह सही deal है?

Motorola का यह AC एक साफ मैसेज तो देता है और वो है कम से कम छिपे हुए चार्ज और ज़्यादा पारदर्शिता। अगर आप AC खरीदते समय बार-बार आने वाले hidden charges से परेशान रहते हैं, तो यह एक प्रैक्टिकल डील बन सकता है।

लेकिन AC केटेगरी में फैसला सिर्फ फीचर्स से नहीं होता बल्कि service network और long-term reliability भी उतनी ही अहम होती है। यही वजह है कि Daikin और LG जैसे ब्रांड अभी भी कई लोगों के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प बने रहते हैं।

ये पढ़ें: Google Maps अब देगा इंसानों जैसा जवाब, नया “Ask Maps” AI फीचर हुआ शुरू

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

ImageMotorola Edge 70 भारत में लॉन्च, डिज़ाइन से लेकर AI तक सब कुछ बदला हुआ

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है, लेकिन ये फोन बाकियों से थोड़ा अलग है। जो चीज़ इसे अलग बनाती है, वो है इसका डिज़ाइन और AI का कॉम्बिनेशन, जिसे कंपनी ने साफ तौर पर फ्यूचर फोकस्ड यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ये फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट …

ImageMotorola Signature भारत में लॉन्च: कीमत, फीचर्स और क्या है खास

Motorola को लेकर अब तक एक धारणा बनी हुई थी — भरोसेमंद फोन, लेकिन “safe” डिजाइन और सीमित ambition। लेकिन Motorola signature के लॉन्च के साथ कंपनी ने साफ संकेत दे दिया है कि अब वह सिर्फ मुकाबले में नहीं, लीड करने की तैयारी में है। यह कोई आम फ्लैगशिप लॉन्च नहीं है। Signature ऐसा …

ImageMotorola Razr Fold लॉन्च – Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्ड, क्या देगा Galaxy Fold 7 को टक्कर

मोटरोला ने आखिरकार फ्लिप फोन से आगे बढ़ते हुए अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल पेश कर दिया है। जनवरी में CES में झलक दिखाने के बाद अब Motorola Razr Fold की लगभग पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है। कीमत भी कम नहीं है, ये फोन यूरोप में करीब €2,000 में उपलब्ध होगा और 13 अप्रैल से …

Imageफ्री बस सफर से लेकर ₹1 लाख तक का लाभ – दिल्ली सरकार ने पेश की नयी 4 बड़ी योजनाएँ

दिल्ली सरकार ने “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” अभियान के तहत महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाओं की शुरुआत कर दी है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इन योजनाओं का शुभारंभ किया। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं के …

Discuss

Be the first to leave a comment.