Motorola Edge 50 Neo स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक: शानदार फीचर्स के साथ इन चार रंगों में होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 40 Neo की सफलता के बाद कंपनी इसके अपग्रेडेड वर्जन के रूप में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है, लेकिन Motorola Edge 50 Neo स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक हो गए हैं। आगे इसके रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Google ने पेश किया Android 15 Beta 4: Pixel 9 सीरीज में हो सकता है शामिल

Motorola Edge 50 Neo रेंडर्स

Ytechb ने Edge 50 Neo रेंडर्स की जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को Nautical Blue, Latte, Grisaille, और Poinciana इन चार रंगों में पेश किया जा सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, बीच में Moto का लोगो हो सकता है, और फ्रंट में मध्य में एक कैमरा कट आउट दिया जा सकता है। फ़ोन के दायीं ओर पावर बटन, वॉल्यूम बटन, और नीचले हिस्से में सिम ट्रे का ऑप्शन दिया जा सकता है।

Motorola Edge 50 Neo Rendors

Motorola Edge 50 Neo स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन में 6.5 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 3 का उपयोग किया जा सकता है। फ़ोन Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Hello UI लेयर के साथ Android 14 पर रन हो सकता है। कंपनी फ़ोन को 8GB/256GB और 12GB/512GB इन दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश कर सकती है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फ़ोन में 4,310 mAh की बैटरी दी जा सकती है। फ़ोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है, और कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3, WiFi, NFC, Type C पोर्ट जैसे ऑप्शंस मिल सकते हैं। फ़ोन 8.1mm मोटा और वजन में 171g हो सकता है।

ये पढ़े: Honor 200 सीरीज भारत में लॉन्च: Honor 200 Pro में मिलेंगे शानदार स्पेसिफिकेशन्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageVivo X200 FE क्यों बना ₹55,000 में सबसे दमदार फोन? जानिए 5 बड़ी वजहें

Reasons to buy Vivo X200 FE– Vivo ने भारतीय बाज़ार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200 FE लॉन्च कर दिया है, और ये एक compact flagship phone है, जो ढेरों पावरफुल फीचर्स के साथ आया है। यहां “FE” का मतलब है Fashion Edition, जो Samsung के Fan Edition से बिल्कुल अलग है। ये फोन उन …

ImageMoto g85 रेंडर हुए लीक; जल्द हो सकता है इन धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Motorola जल्द ही अपना नया फ़ोन moto g85 बाज़ार में पेश कर सकता है, इससे सम्बंधित कई जानकारी इंटरनेट पर लीक हो रही हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार एक एक्स यूजर द्वारा moto g85 रेंडर्स सामने आये हैं, इसके अतिरिक्त इस फ़ोन को Geekbench की वेबसाइट पर भी देखा गया है। moto g84 की सफलता …

ImageMotorola Edge 50 Neo स्टोरेज और कलर ऑप्शंस की लीक हुई जानकारी

पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 40 Neo की सफलता के बाद कंपनी जल्द ही भारत में Motorola Edge 50 Neo लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले फोन की स्टोरेज और कलर ऑप्शंस की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है। खबरों के अनुसार फोन 2 स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च हो सकता है। आगे …

ImageMoto G96 5G इन धांसू फीचर्स के साथ भारत में लेगा जल्द एंट्री, टीजर के साथ कीमत की जानकारी भी लीक

Motorola भारत में अपना एक और मिड रेंज फोन लॉन्च करने वाला है,वार कंपनी ने हाल ही में एक टीजर भी साझा किया है। हालांकि, टीजर में फोन का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है, कि ये Moto G96 5G हो सकता है। आगे Moto G96 5G इंडिया लॉन्च टीजर …

ImageMotorola Edge 60 Stylus इस तारीख को भारत में लेगा एंट्री, इन फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार परफॉरमेंस

Motorola ने हाल ही में अपना किफायती कीमत वाला फोन Motorola Edge 60 Fusion भारत में लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही Stylus लेबल के साथ Motorola Edge 60 सीरीज में एक नया फोन शामिल करने वाली है, जिसे Motorola Edge 60 Stylus नाम से पेश किया जा सकता है। हाल ही में …

Discuss

Be the first to leave a comment.