Noise Colorfit Nav स्मार्टवाच हुई GPS सपोर्ट और 1.4-इंच कलर डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी ब्रांड नॉइज़ ने आज इंडियन मार्किट में एक नयी स्मार्टवाच को लांच किया है। यह वाच Amazon Prime Day के तहत लांच की गयी है। यह स्मार्टवाच GPS सपोर्ट के साथ पेश की गयी है।

Noise ने अपनी Colorfit Nav Smartwatch को सिर्फ 4,499 रुपए की कीमत में पेश किया है लेकिन प्राइम डे के तहत यह आपको सिर्फ 3999 रुपए की कीमत में मिलेगी। तो चलिए नज़र डालते है वाच के फीचरों पर:

Noise Colorfit Nav Smartwatch के फीचर

Colorfit Nav स्मार्टवॉच स्कवॉयर शेप डिजाइन में मिलती है। कंपनी के अनुसार स्मार्टवॉच में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ बड़ी डिस्प्ले दी गयी है। स्मार्टवाच यहाँ पर 24×7 हर्ट रेट मॉनिटरिंग के अलावा क्लाउट बेस्ड कस्टमाइज्ड वॉच फेस को भी सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच IP68 डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के साथ आती है।

Noise Colorfit Nav स्मार्टवॉच दो कलर ऑप्शन Stealth Black और Camo Green में आएगी। स्मार्टवॉच की खरीद पर कस्टमर को एक साल की वारंटी ऑफर की जा रही है। इससे पहले भारत में स्मार्टवॉच के दो वेरिएंट Noise Colorfit Pro और Noise Colorfit Pro 2 को पेश किया जा चुका है।

यह Noise Colorfit Nav स्मार्टवॉच में स्कवॉयर शेप 1.4 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 320×320 पिक्सल है। कंपनी के दावे के मुताबिक स्मार्टवॉच का ब्राइटनेस काफी ज्यादा है, जिससे यूजर्स को दिन के वक्त वॉच के डिस्प्ले को देखने में कोई दिक्कत नही होगी। स्मार्टवाच का यहाँ काफी कम रखा गया है।

Colorfit Nav स्मार्टवॉच में पावर के लिए 180mAh की Lithium-Polymer बैटरी दी गई है।  यह स्मार्टवॉच को एक बार चार्ज करने पर 4 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा जबकि स्मार्टवॉच का स्टैंडबॉय टाइम 30 दिनों का है। कनेक्टिविटी के लिए वॉच में ब्लूटूथ 4.2 दी गई है। यह स्मार्टवॉच एंड्राइड 5.0+ और iOS 9.0+ के साथ कंपैटिबल होगी।

स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट GPS सेंसर दिया गया है। इसमें 10 स्पोर्ट मोड जैसे ट्रैक स्पीड, डिस्टेंस और वर्कआउट मिलेंगे। स्मार्टवॉच में कॉलिंग, टेक्स्ट सोशल मीडिया नोटिफिकेशन, टाइमर, स्टॉपवॉच, रिमाइंडर जैसे फीचर दिए जाएंगे। स्मार्टवॉच में सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा।

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageNoise Colorfit Pro 3 हुयी SpO2 ट्रैकिंग और 10 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लांच

Noise ने आज इंडिया में Colotfit Pro 3 को किफायती कीमत के साथ लांच कर दिया है। स्मार्टवाच में आपको बड़ी डिस्प्ले, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, SpO2 मोनिटरिंग जैसे फीचर देखने को मिलते है। कंपनी ने अनुसार वाच आसानी से आपको 10 दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। Noise Colorfit Pro 3 के फीचर Noise …

ImageNoise ColorFit Ultra हुई 1.75-इंच डिस्प्ले और 60 स्पोर्ट्स मोड के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Noise ने आज इंडिया में Colotfit Ultra को किफायती कीमत के साथ लांच कर दिया है। स्मार्टवाच में आपको बड़ी डिस्प्ले, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, SpO2 मोनिटरिंग जैसे फीचर देखने को मिलते है। कंपनी ने अनुसार यह वाच आसानी से आपको 9 दिन तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। Noise Colorfit Ultra के फीचर Noise Colorfit …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.