Border 2 Teaser release: सनी देओल फिर गरजे, लेकिन क्या VFX बिगाड़ देंगे असर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Border 2 के साथ Sunny Deol एक बार फिर वही देशभक्ति, वही जोश और वही जानी-पहचानी भावनाएं लेकर लौटे हैं, जिनकी वजह से Border आज भी लोगों के ज़ेहन में ज़िंदा है। फिल्म का टीज़र रिलीज़ होते ही साफ़ हो गया है कि मेकर्स इस बार भी सीधे दिल और राष्ट्रभावना पर वार करने की तैयारी में हैं।

Border 2 का टीज़र रिलीज़ होते ही Sunny Deol एक बार फिर उसी तेवर में लौट आए हैं, जिसके लिए Border आज भी याद की जाती है। “आवाज़ कहां तक जानी चाहिए?” जैसे डायलॉग से फिल्म सीधे देशभक्ति की नस पकड़ती है, लेकिन टीज़र देखते हुए एक सवाल भी साथ-साथ खड़ा होता है कि क्या इस बार जंग सिर्फ़ जज़्बातों की होगी या पर्दे पर भी उतनी ही असरदार दिखेगी?

1971 की जंग, नए चेहरे और Border वाली भावना

टीज़र की शुरुआत सनी देओल के दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें वह दुश्मन को हर मोर्चे पर जवाब देने की बात करते हैं। इसमें साफ़ दिखता है कि उसी आइकॉनिक अंदाज़ को फिर से दोहराया गया है, जिसने पहली फिल्म को कल्ट बनाया था।

इस बार Border 2 में नई पीढ़ी के वॉर हीरोज़ भी हैं। Varun Dhawan को ज़मीनी जंग लड़ते दिखाया गया है, Diljit Dosanjh फाइटर जेट के साथ एयर फोर्स पायलट के रोल में नज़र आते हैं, जबकि Ahan Shetty नौसेना के अधिकारी के तौर पर पेश किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar OTT Release: किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर?

हालांकि, जहां भावना मज़बूत लगती है, वहीं visuals थोड़े कमजोर पड़ते दिखते हैं। कई सीन साफ़ तौर पर स्टूडियो शॉट और ग्रीन स्क्रीन जैसे महसूस होते हैं। यही वजह है कि Border 2 teaser को लेकर सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

महिला किरदारों की मौजूदगी टीज़र में काफी सीमित है। Mona Singh समेत बाकी कलाकार दिखाई तो देती हैं, लेकिन उनका रोल सपोर्टिंग तक ही सीमित लगता है, कुछ वैसा ही जैसा पहली Border में था।

Anurag Singh के निर्देशन में बनी Border 2 को 1971 में हुई भारत पाकिस्तान की जंग पर आधारित फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी। टीज़र देशभक्ति का माहौल बनाता है, लेकिन असली परीक्षा अब ट्रेलर और कहानी की गहराई होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

ImageBorder 2 अब OTT पर – 464 करोड़ कमाने वाली फिल्म घर बैठे देखें, जानें कब और कहां

देशभक्ति और बड़े कैनवास वाली फिल्मों का इंतज़ार करने वालों के लिए अब एक बड़ी खबर है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद Border 2 OTT release के लिए तैयार है, और इसे आप अब घर बैठे देख सकते हैं। 1997 की आइकॉनिक फिल्म Border की विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह फिल्म 1971 …

ImageJune 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

नया महीना आ गया है और इसके साथ OTT पर फिर से धमाका होने वाला है। अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि “नया क्या देखें”, तो June 2026 आपके लिए भर भर के कंटेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कुछ फिल्में आपको क्राइम की अंधेरी दुनिया की सैर करवाएंगी, …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

Discuss

Be the first to leave a comment.