Nokia Smart TV 55-इंच UHD डिस्प्ले और JBL ऑडियो के साथ इंडिया में हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फ्लिप्कार्ट ने आज इंडियन मार्किट में Nokia Smart TV लाइनअप को लांच कर दिया है जो नोकिया-फ्लिप्कार्ट की साझेदारी में पेश की गयी है। आज नोकिया का 55-इंच UHD TV JBL ऑडियो के साथ इंडिया में उतारा गया है। वैसे यह नोकिया का पहला टीवी कहा जा रहा है लेकिन इसकी प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग लगभग सभी काम फ्लिप्कार्ट द्वारा ही किया जायेगा।

टीवी की सबसे बड़ी खासियत है साथ में मिलने वाली 24W JBL ऑडियो क्वालिटी (डॉल्बी अट्मोस सपोर्ट के साथ) जिसकी वजह से ऑडियो एक्सपीरियंस काफी बेहतरीन प्राप्त होता है। फ्लिप्कार्ट ने कहा है की इस सेगमेंट में मिलने वाले ऑडियो क्वालिटी पर काफी काम करते हुए कंपनी ने एक अच्छा आउटपुट देने की कोशिश की है।

Nokia Smart TV के फीचर

सामने की तरफ आपको 55-इंच का UHD पैनल दिया गया है। डिस्प्ले पैनल में लेवल दिम्मिंग, वाइड कलर गमुट, और डॉल्बी विज़न का सपोर्ट भी मितला है। इसके अलावा यहाँ MEMC टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से विडियो ब्लर और लेग में काफी कमी आती है। डिस्प्ले यहाँ पर 400 निट्स तक की ब्राइटनेस देने में सक्षम है।

टीवी की ऑडियो आउटपुट के लिए JBL द्वारा ट्यून किया गया है जिसमे बेहतर बेस, क्लियर वोकल और कम से कम हार्मोनिक डिस्टॉरशन मिलता है। इसके साथ ही यहाँ पर डॉल्बी अट्मोस और DTS TruSurround का सपोर्ट भी दिया गया है।

TV के आंतरिक परफॉरमेंस की बात करे तो इसमें 2.25GB रैम और 16GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 3x HDMI पोर्ट, 2x USB 1.0 और USB 3.0 पोर्ट भी दिए गये है।

Nokia Smart TV की कीमत और उपलब्धता

Nokia Smart TV अभी के लिए 10 दिसम्बर से फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। टीवी की कीमत 41,999 रुपए रखी गयी है जिसके साथ आपको कम्पलीट प्रोटेक्शन ऑफर भी दिया गया है। अगर आप इसको खरीदने में रूचि रखते है तो आप वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageNokia लांच करने वाला है अपना पहला स्मार्ट-टीवी: फ्लिप्कार्ट ने की पुष्ठी

हाल ही के समय में स्मार्टफोन ब्रांड स्मार्टटीवी की तरफ काफी आकर्षण दिखा रहे है जिसका सबसे ताज़ा उदाहरण OnePlus और Motorola द्वारा अपने स्मार्टटीवी पेश करना। अब नयी रिपोर्ट के अनुसार नोकिया और फ्लिप्कार्ट न भी मिलकर Smart TV के सेगमेंट में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। शाओमी ने स्मार्टटीवी सेगमेंट …

ImageNokia Smart TV 4K LED डॉल्बी विज़न और JBL ऑडियो के साथ हुआ लांच. जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Nokia ने आज इंडियन मार्किट में अपने सेकंड स्मार्टटीवी को लांच कर दिया है। इस बार कंपनी ने 43-इन्च की 4K Dolby Vision डिस्प्ले साइज़ टीवी को पेश किया है। इसमें आपको बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी के अलावा JBL ऑडियो और एंड्राइड टीवी स्मार्ट-थिंग जैसे फीचर भी दिए गये है। पिछले मॉडल की ही तरह ह टीवी …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.