Snapdragon 8s Gen 4 से लैस होगा Nothing Phone 3, जानें लॉन्च से पहले क्यों बना चर्चा का केंद्र

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) लॉन्च करने जा रहा है, और इस बार कंपनी बड़े दांव पर खेल रही है। Carl Pei ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing Phone 3 में लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने और भी काफी कुछ कहा है। साथ ही इस फोन के सॉफ्टवेयर सपोर्ट की जानकारी भी साखा की गयी है। 1 जुलाई को विश्व स्तर पर लॉन्च होने वाले इस फोन के बारे में जो नयी जानकारी सामने आयी है, आप यहां जान सकते हैं।

ये पढ़ें: जुलाई में धूम मचाएंगे ये 8 नए फोन, नया फोन लेने से पहले एक नजर जरूर डालें

कंपनी द्वारा बार बार Nothing Phone 3 को ‘true flagship’ कहा जा रहा है। जिसके बाद इसमें Snapdragon 8 Elite या 8 Gen 3 के आने का अंदेशा लगाया जा रहा तह, लेकिन अब ये Snapdragon 8s Gen 4 के साथ पेश किया जायेगा, जो कि एक ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट है, जिसमें Cortex-X4 प्राइम कोर है और ये 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड के साथ आएगा। Carl Pei ने बताया कि ये नया फोन Phone (2) की तुलना में 36% ज़्यादा तेज़ CPU, 88% बेहतर GPU और 60% पावरफुल NPU के साथ आएगा। मतलब परफॉर्मेंस के मामले में काफी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

Nothing Phone 3

7 साल तक का सॉफ्टवेयर सपोर्ट और भारत में निर्माण

सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, Nothing Phone 3 में सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी कमाल का मिलने वाला है। कंपनी ने को-फाउंडर Akis Evangelidis ने अपनी एक पोस्ट द्वारा ये साझा किया है कि Nothing Phone 3 को 7 साल तक अपडेट्स मिलेंगे, जिसमें 5 साल तक Android OS अपडेट और अन्य 2 सालों तक सिक्योरिटी पैच दिए जायेंगे। उन्होंने इस फोन के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले चिपसेट का पक्ष लेते हुए ये भी बताया कि ये डिवाइस Snapdragon 8 Gen 3 जितना पावरफुल तो नहीं, लेकिन 2025 के लिए ज़्यादा बेहतर और बैलेंस्ड ऑप्शन है। साथ ही 8 Gen 3 के मुकाबले में 8s Gen 4 में GPU और NPU परफॉरमेंस बेहतर मिलेगी।

डिज़ाइन को लेकर भी बड़े बदलाव की सम्भावना है। इस बार Glyph लाइट्स को हटा दिया गया है और बैक में नया डॉट-मैट्रिक्स डिज़ाइन नज़र आने वाला है। साथ ही, इस बार ये फ्लैगशिप फोन भारत में ही मैन्युफैक्चर किया जाएगा।

कीमत की बात करें तो Nothing Phone 3 का 12GB + 256GB वेरिएंट लगभग ₹68,000 और 16GB + 512GB वेरिएंट ₹77,000 तक का हो सकता है। हालांकि भारत में प्रोडक्शन होने के कारण इसकी शुरूआती कीमत ₹60,000 के आसपास रहने की उम्मीद है। जहां कंपनी इसमें बड़े अपग्रेड देने का वादा कर रही है, वहीँ Nothing Phone 2 के मुकाबले ये इसकी कीमतों में भी काफी उछाल देखने को मिलेगा, जिनके साथ ये सीधे iPhone 16e, Galaxy S25 और OnePlus 13 जैसे प्रीमियम फोनों का प्रतियोगी बन बैठेगा।

ये पढ़ें: फोन में Hidden Apps कैसे पता करें? कहीं आपकी भी लोकेशन तो नहीं हो रही ट्रेस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing जैसा Glyph, लेकिन सस्ता – Infinix Note 60 Pro क्या सच में बेहतर डील है?

Infinix ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च किया है, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ लॉन्च की नहीं है, बल्कि इसके डिज़ाइन और कीमतों की है। फोन के पीछे दिया गया Active Matrix display काफी हद तक Nothing के Glyph interface जैसा लगता है, लेकिन कीमत में बड़ा …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

ImageNothing Phone 4a सीरीज़: कंपनी का अगला मिडरेंज फोन लॉन्च से पहले क्यों चर्चा में है

Nothing ने अभी अपने अगले स्मार्टफोन की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी के इशारों से साफ है कि कुछ नया जल्द आने वाला है। हाल ही में सोशल मीडिया पर Nothing की ओर से एक छोटा सा टीज़र शेयर किया गया, जिसमें सिर्फ “a” अक्षर दिखाया गया है और साथ में लिखा है …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

ImageNothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

कुछ देशों में लॉन्च होने के बाद Nothing Phone 3a Lite अब जल्द ही भारतीय बाज़ार में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने खुद इसके पुष्टि की है, जिससे फैन्स में उत्साह बढ़ गया है। यह फोन Nothing Phone 3 की लाइनअप में अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, लेकिन फीचर्स और डिज़ाइन के …

Discuss

Be the first to leave a comment.