Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro – जानें इस बार ये मिड-रेंज फ़ोन क्यों है ख़ास?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आपको भी Nothing की नयी Phone 3a सीरीज़ का इंतज़ार था? Nothing ने इस इंतज़ार को ख़त्म करते हुए आज भारतीय बाज़ार में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन – Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro को लॉन्च कर दिया है। ये फ़ोन मिड-रेंज नाज़ार में आये हैं, जहाँ पहले से ही प्रतियोगिता बहुत कड़ी है। इन दोनों मॉडलों में डिज़ाइन को ख़ास है ही, लेकिन उसके अलावा भी ये काफी कुछ ऑफर करते हैं।

ये पढ़ें: 10 हज़ार से कम में Snapdragon चिपसेट और 50MP कैमरा – इस फ़ोन ने बजट रेंज में मचाई हलचल

Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro: कीमत और उपलब्धता

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro, दोनों ही दो स्टोरेज वैरिएंट में आये हैं। दोनों को आप काले और सफ़ेद रंगों 11 मार्च से Flipkart पर दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे। बेस मॉडल Phone 3a एक अन्य नीले रंग में भी उपलब्ध होगा।

Nothing Phone (3a)

  • 8+128GB – 24,999 रुपए
  • 8+256GB – 26,999 रुपए

Nothing Phone (3a) Pro

  • 8+128GB – 29,999 रुपए
  • 8+256GB – 31,999 रुपए

ये पढ़ें: मार्च 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In March 2025

Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro स्पेसिफिकेशन

phone 3a

Nothing ने इन दोनों फोनों में अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक और ग्लिफ लाइट्स को बरकरार रखा है, जो इन्हें मिड-रेंज स्मार्टफोनों की भीड़ में भी अलग पहचान देते हैं। Phone (3a) और Phone (3a) Pro दोनों में 6.77-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स (Phone 3a) / 3000 निट्स (Phone 3a Pro) की ब्राइटनेस के साथ आएगी।

इसके अलावा दोनों फोनों में परफॉरमेंस को लेकर भी कोई समझौता नहीं किया गया है। ये दोनों ही Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ उपलब्ध होंगे, जिसके साथ भारत में इनमें आपको 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

ये दोनों फोन 5,000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आये हैं। इसके अलावा दोनों फोनों में TrueLens Engine 3.0 है, जो AI टोन मैपिंग और सीन डिटेक्शन की मदद से “प्रोफेशनल स्तर तक की फोटोग्राफी कर सकता है। इसके अलावा, Nothing ने इन फोनों में Google के साथ मिलकर Ultra XDR तकनीक जोड़ी है, जिससे बेहतर फोटो लेने में मदद मिलेगी।

Nothing Phone (3a) सीरीज़ में एक नया ‘Essential’ बटन फ़ोन के दायीं साइड में निचले हिस्से में है, जिससे कुछ उपयोगी कंटेंट को कैप्चर करके (स्क्रीनशॉट लेकर) आप Essential Space में भेज सकते हैं। Essential Space एक नया AI-संचालित हब है, जहां आप अपने नोट्स, आइडियाज़ को अच्छे से व्यवस्थित कर पाएंगे।

ये पढ़ें: एरोप्लेन में कैसे चलता है इंटरनेट? ज़मीन से 40,000 फीट ऊपर कैसे मिलता है नेटवर्क जानकर होश उड़ जायेंगे आपके होश

Nothing Phone (3a) सीरीज़ – कैमरा सेटअप

phone 3a pro

इन दोनों स्मार्टफोनों में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, लेकिन Phone (3a) Pro में कैमरा थोड़ा Pro ही है। Phone 3a में आपको 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP का टेलीफ़ोटो लेंस (2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। वहीँ Phone (3a) Pro में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम और 6x तक लॉसलेस क्रॉप ज़ूम के साथ) दिया गया है। वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेस मॉडल में 32MP का कैमरा और Pro वैरिएंट में 50MP का फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: एक फोन से दूसरे फोन पर e-SIM ट्रांसफर कैसे करें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S26 का प्री-रिज़र्व शुरू, ₹50,000 तक जीत सकते हैं आप

Galaxy S26 सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे Samsung यूज़र्स के लिए बड़ी अपडेट है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने भारत में Galaxy S26 प्री-रिज़र्व शुरू कर दिया है। यानी 25 फरवरी के Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही आप अपनी जगह पक्की कर सकते हैं — वो भी सिर्फ ₹999 में। Samsung ने आधिकारिक …

ImageNothing Phone 4a Pro को लेकर बढ़ी हलचल, बैटरी और कीमत पर टिकी है पूरी कहानी

Nothing ने जब Phone 3a और 3a Pro लॉन्च किए थे, तब मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी ने सबको चौंका दिया था। अच्छे फीचर्स, अलग डिज़ाइन और reasonable कीमत — यही वजह थी कि ये फोन यूज़र्स को पसंद आए। लेकिन इसके बाद आया Phone 3, जिसने अपनी ज़्यादा कीमत की वजह से कई लोगों को …

ImageNothing Phone 3a Lite लॉन्च डेट आउट, LED लाइट और ट्रांसपेरेंट लुक में जानें इस बार क्या है नया ट्विस्ट

अगर आप भी Nothing के फोनों के अनोखे डिज़ाइन के शौक़ीन हैं, तो ये खबर आपको और भी खुश कर देगी। अब कंपनी आपके लिए Nothing phone के ख़ास डिज़ाइन को बजट वर्ज़न में लेकर आ रही है। जी हां, Nothing Phone 3a Lite का लॉन्च कन्फर्म हो चुका है और ये फोन 29 अक्टूबर, …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

ImageNothing Phone 4a की बड़ी लीक आयी सामने – क्या इस बार इतना महंगा होगा नया मॉडल

Nothing के Phone (3a) लाइनअप को लॉन्च हुए अभी बस कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन अगली सीरीज़ की बातें भी अभी से हो रही हैं। Nothing 4a सीरीज़ की नई लीक से ये चर्चा और भी तेज़ हो चुकी है। इस ये नयी लीक बताती है कि कंपनी इस बार सिर्फ डिज़ाइन नहीं, बल्कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.