Nothing Phone 3a Lite लॉन्च डेट आउट, LED लाइट और ट्रांसपेरेंट लुक में जानें इस बार क्या है नया ट्विस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप भी Nothing के फोनों के अनोखे डिज़ाइन के शौक़ीन हैं, तो ये खबर आपको और भी खुश कर देगी। अब कंपनी आपके लिए Nothing phone के ख़ास डिज़ाइन को बजट वर्ज़न में लेकर आ रही है। जी हां, Nothing Phone 3a Lite का लॉन्च कन्फर्म हो चुका है और ये फोन 29 अक्टूबर, शाम 6:30 बजे (IST) ग्लोबली लॉन्च होगा। कार्ल पेई की कंपनी ने खुद X (पहले ट्विटर) पर इसका टीज़र शेयर किया है, जहां फोन के पीछे की LED लाइट ब्लिंक करती दिख रही है, जो शायद नोटिफिकेशन इंडिकेटर का काम करेगी।

ये पढ़ें: OnePlus 15 teaser में कंपनी ने कहा ये – क्या सच में आने वाला है ‘कुछ खास’?

क्या होगा खास इस Nothing Phone 3a Lite में

Nothing ने अभी तक इसके सभी फीचर कन्फर्म नहीं किए हैं, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स ने कुछ राज़ ज़रूर खोले हैं। बताया जा रहा है कि Phone 3a Lite में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, Mali-G615 GPU और 8GB रैम दी जा सकती है। फोन में Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलने की उम्मीद है।

डिस्प्ले की बात करें तो, इसमें 6.77-इंच की फुल एचडी+ AMOLED स्क्रीन और 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है, यानि स्क्रॉलिंग और गेमिंग का मज़ा ज़्यादा स्मूद होगा। बैटरी के लिए इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी मिलने के आसार हैं।

फोन का लुक हमेशा की तरह ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन वाला होगा। साथ ही ये काले और सफेद दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। हां, इस बार Glyph LED लाइट स्ट्रिप्स की जगह छोटे LED इंडिकेटर्स नज़र आने की उम्मीद ज़्यादा है, जो इसे बाकी Nothing Phones से थोड़ा अलग बनाएंगे।

ये पढ़ें: Geekbench पर iQOO Neo 11 के स्पेसिफिकेशन लीक, लेकिन क्या यह उम्मीदों पर खरा उतरेगा?

माना जा रहा है कि ये फोन Phone 3a का लाइट वर्ज़न होगा और इसीलिए इसकी कीमतें भी उससे कम ही आंकी जा रही हैं। जहां Phone 3a 22,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ था, 3a Lite की कीमत भारत में ₹20,000 से नीचे रहने की उम्मीद है। इस कीमत से ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फोन Nothing Phone 3a और CMF Phone 2 Pro के बीच की पोजिशन लेगा।

लेकिन एक ट्विस्ट ये भी भी है कि कंपनी अब अपने बजट फोनों में कुछ पहले से इंस्टॉल ऐप्स (जैसे Instagram) देने वाली है। इसके साथ वो नथिंग का ‘क्लीन UI’ वाला अनुभव थोड़ा बदल सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 7,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले, क्या गेमर्स के लिए नया हथियार?

OnePlus की T-सीरीज़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही OnePlus 15T को पेश कर सकती है, जिसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में एक अहम एंट्री माना जा रहा है। कम्युनिटी लीड द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिवाइस के डेब्यू की चर्चा तेज़ हो गई है। ये …

Imageइतने कम दाम में ट्रांसपेरेंट फोन – Nothing Phone 3a Lite की भारत में धांसू एंट्री

Nothing ने भारत में अपना किफायती स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite लॉन्च कर दिया है। ब्रैंड का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और Glyph Interface इसके साथ पहली बार 21,000 रुपये में मिलेगा। इस फोन में बड़ा AMOLED डिस्प्ले, दमदार Dimensity 7300 Pro चिपसेट और 5000mAh बैटरी जैसी खूबियाँ दी गई हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

ImageNothing Phone (3a) Lite लॉन्च: सस्ते दाम में दमदार फीचर्स वाला फोन, जानिए क्या है खास

लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने आखिरकार अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी के Phone (3) सीरीज़ का सबसे किफायती मॉडल है। इससे पहले कंपनी इसमें Phone (3), Phone (3a) और Phone (3a) Pro लॉन्च कर चुकी है। ये नया फोन आज ग्लोबली लॉन्च हुआ है और कंपनी …

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

Discuss

Be the first to leave a comment.