Nothing Phone 4a Pro को लेकर बढ़ी हलचल, बैटरी और कीमत पर टिकी है पूरी कहानी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing ने जब Phone 3a और 3a Pro लॉन्च किए थे, तब मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी ने सबको चौंका दिया था। अच्छे फीचर्स, अलग डिज़ाइन और reasonable कीमत — यही वजह थी कि ये फोन यूज़र्स को पसंद आए। लेकिन इसके बाद आया Phone 3, जिसने अपनी ज़्यादा कीमत की वजह से कई लोगों को निराश भी किया। अब ऐसे में Nothing Phone 4a और खासकर Phone 4a Pro पर सबकी नज़र टिकी हुई है।

पिछले कुछ महीनों से Nothing Phone 4a Pro लगातार लीक्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स में नज़र आ रहा है, जिससे साफ है कि इसका लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। हाल ही में यूरोपियन EPREL डेटाबेस में सामने आई जानकारी के मुताबिक, Phone 4a Pro में 5,080mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी साइज पिछले Phone 3a Pro से बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं है, लेकिन फिर भी डेली यूज़ के लिहाज़ से इसे भरोसेमंद माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: फरवरी 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in February 2026

चार्जिंग की बात करें तो यहां भी कोई बड़ा सरप्राइज़ नहीं दिखता। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 50W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, जो पिछली जनरेशन जैसी ही है। यानी Nothing ने इस बार बैटरी और चार्जिंग में एक्सपेरिमेंट करने के बजाय safe approach अपनाई है।

हालांकि एक पॉइंट जो Phone 4a Pro को थोड़ा अलग बनाता है, वो है लॉन्ग-टर्म बैटरी हेल्थ। सर्टिफिकेशन के मुताबिक, बैटरी करीब 1,400 चार्ज साइकिल्स के बाद भी 80% क्षमता बनाए रख सकती है, जो उन यूज़र्स के लिए अहम है जो फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी फोन से IP65 रेटिंग की उम्मीद है, यानी डस्ट और पानी से बेहतर सुरक्षा। सॉफ्टवेयर सपोर्ट को लेकर भी Nothing इस बार मजबूत दांव खेल सकता है, क्योंकि रिपोर्ट्स में 5 साल तक अपडेट सपोर्ट की बात सामने आ रही है।

पर असली सवाल यहीं आकर खड़ा होता है — कीमत। लीक्स के मुताबिक, Nothing Phone 4a Pro की कीमत भारत में करीब ₹49,000 हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यूज़र्स इसकी तुलना सीधी तौर पर दूसरे सब-फ्लैगशिप फोन्स से करेंगे, जहां सिर्फ डिज़ाइन से काम नहीं चलेगा।

कुल मिलाकर, Nothing Phone 4a Pro एक बड़ा अपग्रेड कम और refined version ज़्यादा लगता है। अब देखना ये होगा कि Nothing इस बार यूज़र्स को कीमत से खुश कर पाता है या नहीं, क्योंकि इसी पर इस फोन की पूरी कहानी टिकी होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

ImageNothing Phone (4a) Pro Hands-On Review: नया Glyph Matrix, प्रीमियम डिज़ाइन और बड़े अपग्रेड का पहला अनुभव

Nothing ने अपनी A-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए Nothing Phone (4a) और ज़्यादा महत्वाकांक्षी Phone (4a) Pro को लॉन्च किया है। पिछले कुछ हफ्तों से स्टैंडर्ड मॉडल की झलक मिल रही थी, लेकिन Pro वेरिएंट लॉन्च इवेंट तक पूरी तरह छिपा रहा, जहां इसे नए Headphone (a) के साथ पेश किया गया। पहली नज़र में …

ImageNothing Phone (4a) लॉन्च: पहली बार A-सीरीज़ में मिला Periscope कैमरा

काफी हफ्तों तक चले टीज़र और चर्चाओं के बाद आखिरकार Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने इस बार अपनी A-series को पहले से ज्यादा दमदार बनाने की कोशिश की है। नई सीरीज़ में Nothing का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन, अपग्रेडेड कैमरा और कुछ बिल्कुल नए …

Discuss

Be the first to leave a comment.