Ola का पहला Ola electric scooter 15 अगस्त को 10 रंगों में होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Ola अपना पहला Ola electric scooter भारत में लॉन्च करने वाला है और कुछ दिनों से इस पर रेज़र्वेशन भी खुले हुए हैं। आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के 1 लाख़ रेज़र्वेशन के मार्क को पार करने के बाद कंपनी के सी.ई.ओ. ने आखिरकार भारत में इसकी लॉन्च डेट की घोषणा की है। कंपनी के सी.ई.ओ भाविश अग्रवाल ने बताया है कि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस यानि कि 15 अगस्त को लॉन्च करेगी।

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत में उपलब्ध बेहतरीन बैटरी पर चलने वाली (electric vehicle) गाड़ियां

उन्होंने ये घोषणा अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करके की है। इस पोस्ट में लिखा है, “planning a launch event for the Ola Scooter on 15th August.” (Ola scooter का लॉन्च 15 अगस्त को प्लान किया जा रहा है)। हालांकि इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का और कोई फ़ीचर कंपनी ने अभी नहीं बताया है और इसके लिए लॉन्च की तारीख़ तक इंतज़ार करना होगा।

जैसे इस माहौल में हो रहे हैं, Ola electric scooter का लॉन्च इवेंट भी ऑनलाइन ही होगा और कंपनी ऑनलाइन ही इस नए hyped इलेक्ट्रिक स्कूटर से दुनिया को अवगत कराएगी। इसी वर्ष के शुरुआत में Ola ने घोषणा की थी कि वो तमिलनाडु में दुनिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएंगे। और इस घोषणा के कुछ महीनों बाद ही जुलाई में कंपनी ने अपना नया Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रस्तुत किया जिस पर अब तक 1 लाख़ से ज्यादा रेज़र्वेशन आ चुके हैं, जो कि काफी ज़्यादा हैं। ये रेज़र्वेशन अब भी जारी हैं और आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे मात्र 499 रूपए में बुक कर सकते हैं।

अफ़वाहें हैं कि कंपनी इस e-scooter के तीन मॉडल Ola S, Ola S1, और Ola S1 Pro को लॉन्च कर सकती है, जो अलग-अलग hp पावर के साथ आ सकते हैं। इनमें आपको Ola S में 2KW मोटर, Ola S1 में 4KW मोटर, और Ola S1 Pro में 7KW मोटर आ सकती है। साथ ही ये 10 विभिन्न रंगों में रिलीज़ किया जा सकता है जिनमें लाल, गुलाबी, पीला, काला, सफ़ेद, सुनेहरा, इत्यादि रंग शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Realme Flash के साथ Realme MagDart वायरलेस चार्जर की परफॉरमेंस की पहली झलक

Ola electric scooter चार्जिंग नेटवर्क को भी देश भर में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, ताकि ग्राहकों को बाद में सड़क पर चलते समय चार्जिंग की समस्या ना आये। साथ ही यहां कंपनी बीच में डीलरशिप के कमिशन को भी बचा रही है और ग्राहकों से वेबसाइट पर सीधे आर्डर देने को कह रही है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Imageये होगी Ola Electric Car की कीमत, भारत में सबसे तेज़ कारों में होगी शामिल

Ola Electric के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार को टीज़ करना शुरू कर दिया है। Ola Electric ने घोषणा की है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार 2024 की गर्मियों में लॉन्च की जाएगी। और इस नयी और पहली इलेक्ट्रिक कार को कंपनी सीधे प्रीमियम बाज़ार में ही लॉन्च करने की …

Imageइन पांच कारणों से नए Ola S1 को चुन सकते हैं आप अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Electric ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर Ola S1 को लॉन्च किया है। ये वही इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था, लेकिन इसी के Pro वैरिएंट की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने इसे बाज़ार में नहीं उतारा। अब 15 अगस्त को कंपनी ने इसे फिर एक बार …

ImageMotorola Razr Fold लॉन्च – Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्ड, क्या देगा Galaxy Fold 7 को टक्कर

मोटरोला ने आखिरकार फ्लिप फोन से आगे बढ़ते हुए अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल पेश कर दिया है। जनवरी में CES में झलक दिखाने के बाद अब Motorola Razr Fold की लगभग पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है। कीमत भी कम नहीं है, ये फोन यूरोप में करीब €2,000 में उपलब्ध होगा और 13 अप्रैल से …

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

Discuss

Be the first to leave a comment.