OnePlus 15 Display को लेकर खुला बड़ा राज, क्या सच में दुनिया की सबसे तेज़ स्क्रीन होगी?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 15 की झलक दिखा दी है। इसके रियर पैनल के डिज़ाइन लीक होने के बाद, कंपनी ने अब ये भी कन्फर्म किया है कि इसमें नया third-generation BOE Flexible OLED Display (तीसरी जनरेशन का BOE डिस्प्ले) मिलेगा, जो 14 अक्टूबर को चीन में पेश होगा। साथ ही, फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और नया चौकोर कैमरा मॉड्यूल जैसे फीचर्स भी कन्फर्म किए गए हैं।

ये पढ़ें: Vivo V60e लॉन्च: 200MP सेंसर, फुल-डे बैटरी और 90W चार्जिंग अब बेहद कम दाम में

OnePlus 15 Display: अब तक क्या जानकारी सामने आई

कंपनी ने बताया है कि OnePlus 15 में third-generation BOE Flexible OLED Display दिया जाएगा, जो 14 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है। OnePlus का कहना है कि ये डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसका मतलब ये भी है कि OnePlus 15 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले दिया जाएगा।

OnePlus और BOE ने मिलकर इस डिस्प्ले के लिए नए custom luminescent materials डेवलप किए हैं। कंपनी के अनुसार, ये स्क्रीन पिछले मॉडल के मुकाबले 13% ज़्यादा HBM brightness, 11.8% बेहतर कलर एक्यूरेसी, और 30% ज़्यादा लाइफ देगी। साथ ही, ये 10% तक कम पावर लेगी।

डिज़ाइन के लिहाज़ से, OnePlus 15 में 1.15mm के अल्ट्रा नैरो बेज़ेल, और True Hardware 1-nit Dark Night Display जैसे फीचर शामिल होंगे। डिस्प्ले क्वॉलिटी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें Oppo P3 Display Chip जोड़ा गया है, जो 1.3 माइक्रोसेकेंड में पिक्सल चार्ज कर सकता है। कंपनी का दावा है कि ये “fastest in the industry” है।

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की भी पुष्टि हो चुकी है, जो Qualcomm का नया हाई परफॉरमेंस प्रोसेसर है। वहीं, इसका नया चौकोर कैमरा मॉड्यूल और ‘Original Dune’ कलर वेरिएंट भी सामने आ चुका है।

ये पढ़ें: 7500mAh बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ 35,000 तक की कीमत में लॉन्च हो सकता है ये फोन, स्पेक्स लीक

कुल मिलाकर, OnePlus 15 से जुड़े ये शुरुआती डिटेल्स बताते हैं कि कंपनी ने इस बार डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया है। अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद ये फीचर्स रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस में कैसे उतरते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageOnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 7,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले, क्या गेमर्स के लिए नया हथियार?

OnePlus की T-सीरीज़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही OnePlus 15T को पेश कर सकती है, जिसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में एक अहम एंट्री माना जा रहा है। कम्युनिटी लीड द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिवाइस के डेब्यू की चर्चा तेज़ हो गई है। ये …

ImageOnePlus में बड़ा झटका – CEO ने छोड़ा पद, ग्लोबल मार्केट से बाहर होने की खबरों से मची हलचल

कभी “वैल्यू-फॉर-मनी” स्मार्टफोन्स के लिए पहचानी जाने वाली OnePlus आज अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजरती नज़र आ रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स और घटनाक्रमों ने कंपनी के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासतौर पर तब, जब OnePlus India के CEO Robin Liu ने अपने पद से इस्तीफा …

ImageOnePlus Nord 6 को लेकर बड़ा ट्विस्ट: लॉन्च टला, लेकिन एंट्री अब होगी और दमदार

OnePlus की Nord सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स के बीच पॉपुलर रही है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस को थोड़े कम बजट में चाहते हैं। अब इसी सीरीज़ का अगला फोन OnePlus Nord 6 एक बार फिर चर्चा में है। वजह है, इसका लॉन्च टलना और साथ ही यूरोप की सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई देना। Nord 5 …

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products