OnePlus 15R vs OnePlus 13R: 15R के लॉन्च के बाद भी क्या 13R बेहतर डील है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus की R-series इंडिया में उन यूज़र्स के बीच काफी पॉपुलर है, जो फ्लैगशिप स्तर की परफॉरमेंस कुछ कम दाम में चाहते हैं। इसी सीरीज़ में OnePlus 13R साल की शुरुआत में आया था और अब OnePlus 15R इसके सक्सेसर के तौर पर लॉन्च हो चुका है।

अब सवाल यह है कि क्या ये नया फोन वाकई इतना बेहतर है कि उस पर करीब ₹5,000 ज़्यादा खर्च किए जाएँ? या फिर OnePlus 13R आज भी एक best value flagship phone बना हुआ है? आइये इनकी तुलना (OnePlus 15R vs OnePlus 13R) में जानने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें: OnePlus 15R के बाद अगला दांव, OnePlus का एक और नया फ्लैगशिप BIS पर दिखा

OnePlus 15R vs OnePlus 13R: डिज़ाइन और डिस्प्ले

सबसे पहले डिज़ाइन की बात करें तो, OnePlus 15R ज़्यादा क्लीन और प्रीमियम दिखता है। नया स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल इसे फ्लैगशिप OnePlus 15 के जैसा ही दिखाता है इसके अलावा Alert Slider की जगह नया Plus Key दिया गया है, जो शुरू में अलग लगता है, लेकिन AI shortcuts के साथ यह ज्यादा फंक्शनल साबित होता है।

वहीं दूसरी ओर, OnePlus 13R का डिज़ाइन थोड़ा ज्यादा बोल्ड है, लेकिन इसकी बिल्ड क्वालिटी में कोई कमी नहीं है। हालांकि ड्यूरेबिलिटी के मामले में OnePlus 15R, IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ काफी आगे है। ये सर्टिफिकेशन इसे एक most durable OnePlus phone बनाती हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो, दोनों ही फोन शानदार स्क्रीन ऑफर करते हैं। OnePlus 13R का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले बैटरी एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। वहीं OnePlus 15R में 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो इसे गेमिंग के लिए बेहद स्मूद स्मार्टफोन बनाता है। आम यूज़ में फर्क कम है, लेकिन गेमिंग में 15R ज़्यादा स्मूद लगता है।

ये भी पढ़ें: 2026 में स्मार्टफोनों में होंगे बड़े बदलाव – जानें AI और बढ़ती चीज़ों के साथ मिलेंगे क्या अपग्रेड

OnePlus 15R vs OnePlus 13R: परफॉरमेंस

अब बात करते हैं परफॉर्मेंस की। OnePlus 15R में दिया गया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर इसे एक future-ready Android phone बनाता है। रोज़मर्रा के कामों में OnePlus 13R भी उतना ही फास्ट लगता है, लेकिन हैवी गेमिंग और लॉन्ग-टर्म यूज़ में 15R ज़्यादा दमदार है।

OnePlus 15R vs OnePlus 13R

कैमरा परफॉरमेंस में भी दोनों स्मार्टफोनों में थोड़ा अंतर है। OnePlus 13R का ट्रिपल कैमरा सेटअप, खासकर इसका 50MP टेलीफोटो लेंस, फोटोग्राफी के लिए आज भी काफी अच्छा है। वहीं OnePlus 15R ने टेलीफोटो सेंसर को हटाकर वीडियो और प्रोसेसिंग पर फोकस किया है। इसका DetailMax imaging engine, 4K 120fps वीडियो और 32MP फ्रंट कैमरा इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतर बनाता है।

इसके अलावा, बैटरी परफॉरमेंस के मामले में भी OnePlus 15R ही बेहतर है। इसमें 7,400mAh की बैटरी है, जो इसे एक long battery life smartphone बनाती है। वहीं OnePlus 13R की 6,000mAh बैटरी भी दिन भर आराम से चलती है, लेकिन 15R को यहां एक प्लस पॉइंट तो है।

ये भी पढ़ें: OnePlus 15R लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आने वाला पहला फोन और 7400mAh बैटरी

OnePlus 15R vs OnePlus 13R: आपको कौन-सा फोन खरीदना चाहिए?

अगर आप पहले से OnePlus 13R इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तुरंत अपग्रेड करने की कोई ज़रूरत नहीं है। लेकिन अगर आप एक अच्छा OnePlus स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें आपको कम दाम में दमदार परफॉरमेंस मिले, बड़ी बैटरी, स्मूद स्क्रीन मिले तो OnePlus 15R बेहतर ऑप्शन है।

वहीं अगर बजट थोड़ा टाइट है और आपको कैमरा वर्सेटिलिटी चाहिए, तो डिस्काउंट के साथ OnePlus 13R आज भी एक solid value flagship smartphone है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

ImageOnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 7,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले, क्या गेमर्स के लिए नया हथियार?

OnePlus की T-सीरीज़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही OnePlus 15T को पेश कर सकती है, जिसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में एक अहम एंट्री माना जा रहा है। कम्युनिटी लीड द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिवाइस के डेब्यू की चर्चा तेज़ हो गई है। ये …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products