OnePlus Nord 4 की कीमतें और OnePlus Pad 2, Watch 2R, Nord Buds 3 Pro के रेंडर लॉन्च से पहले हुए लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

SmartPrix पर हमने एक्सक्लूसिव तौर पर OnePlus Nord 4 के जुलाई में लॉन्च होने की जानकारी आपको पहले ही दे दी थी। हालांकि अब कंपनी इसके 16 जुलाई को लॉन्च होने की घोषणा कर चुकी है। इसके साथ में और भी डिवाइस लॉन्च किये जायेंगे। लेकिन आज लॉन्च से लगभग 1 हफ्ते पहले ही OnePlus Nord 4 की कीमतें गलती से लीक हो गयीं, जिससे Nord सीरीज़ के फैंस की उत्सुकता और बढ़ गयी है। इसके अलावा इस इवेंट में सामने आने वाले OnePlus Pad 2, Watch 2R और Nord Buds 3 Pro के रेंडर भी सामने आ चुके हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 6000 mAh बैटरी के साथ भारतीय बाज़ार में उपलब्ध फ़ोन

OnePlus Nord 4 का कीमतें लीक

आज एक X यूज़र ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर साझा की है, जिसके अनुसार OnePlus Nord 4 की कीमत बैंक ऑफरों के साथ 27,999 रुपए है। पूरी उम्मीद है कि ये बेस मॉडल की कीमत है और इसके अलावा अन्य स्टोरेज वैरिएंट भी आएंगे, जिनकी कीमतें 32,000 रुपए तक जा सकती हैं।

जैसे कि हमने कहा, ये Nord 4 के बेस मॉडल की कीमत है, जिसमें 128GB UFS 3.1 स्टोरेज होगी। ये तस्वीर, जिसके द्वारा कीमत सामने आयी है, ये एक ऑफिशियल पोस्टर लग रहा है, जो शायद गलती से इंटरनेट पर लीक हो गया है। ये एक माइक्रोसाइट से ली गयी फोटो भी हो सकती है, जिसमें Notify Me का बटन भी है।

ये पढ़ें: भारत में 2024 में उपलब्ध LG Fully Automatic Washing Machines

OnePlus Pad 2 Watch 2R और Buds 3 Pro के रेंडर लीक हुए

  • Android Headlines की रिपोर्ट में OnePlus के इन तीनों डिवाइसों की तस्वीरें लीक हुई हैं। इन रेंडरों में आप डिज़ाइन को अच्छे से समझ सकते हैं। OnePlus Pad 2 की बात करें तो, इसका डिज़ाइन इसके प्रीडिसेस्सर OnePlus Pad से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन स्पेसिफिकेशनों में अच्छे अपग्रेड मिलने के आसार हैं। इसमें एल्युमीनियम बॉडी के साथ 12.1-इंच की कर्व्ड LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। इसके अलावा इस बार फ्लैगशिप चिपसेट – Snapdragon 8 Gen 3 के साथ इसमें अच्छा परफॉरमेंस भी मिलेगा। ये नया टैबलेट 9,510mAh की बैटरी और 67W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ बाज़ार में आ सकता है।
  • OnePlus Watch 2R मिलते-जुलते डिज़ाइन के साथ, OnePlus Watch 2 का ही सस्ता वर्ज़न होगी, जिसकी कीमत लगभग 199$ (लगभग 16,616 रुपए) से शुरू हो सकती है। नयी Watch 2R में eSIM और LTE सपोर्ट मिल सकते हैं। इसमें एक हरे रंग का वैरिएंट आएगा, लेकिन इसके अलावा अन्य रंगों में भी ये उपलब्ध हो सकती है।
  • वहीँ नए OnePlus Nord Buds 3 Pro भारत में हरे और काले रंगों में आ सकते हैं। इनका डिज़ाइन भी Apple के AirPods से मिलता-जुलता हो सकता है, जिसमें कुछ हिस्से में मेट और कुछ में ग्लॉसी फिनिश होगा। कुछ रिपोर्टों की मानें तो नए OnePlus Nord 4 को खरीदने पर ये बड्स लॉन्च ऑफर के चलते कुछ समय के लिए मुफ्त में भी उपलब्ध हो सकते हैं।

OnePlus Nord 4 के स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord 4

बात करें OnePlus Nord 4 की, तो ये भारतीय बाज़ार में एक महत्वपूर्ण मिड-रेंज स्मार्टफोन है। भारत में भी ये फ़ोन 16 जुलाई, शाम 6.30 बजे लॉन्च किया जायेगा। इस फ़ोन में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ 256GB तक की स्टोरेज होगी। इसके अलावा इस फ़ोन में वही प्राइमरी सेंसर होगा, जो Nord CE4 Lite (50MP Sony LYT600) में है। हालांकि इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी है, जो इस Lite वर्ज़न में नहीं है। इसके अलावा Nord 3 के मुकाबले बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग भी बेहतर है। इसमें 5,500mAh की बैटरी, 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।

ये पढ़ें: इस Voltas Split AC लिस्ट में से चुनें अपने लिए बेहतर विकल्प

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRazr Fold के साथ Motorola की बड़ी एंट्री, अब फ्लिप नहीं बुक-स्टाइल डिज़ाइन

CES 2026 में Motorola ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को एक नया मोड़ देते हुए Razr Fold को पेश किया है। यह कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो अब तक आने वाले Razr Flip जैसे क्लैमशेल डिजाइन से बिल्कुल अलग है। Motorola का दावा है कि यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर …

ImageOnePlus Nord Buds 2R – 5 जुलाई को होंगे भारत में लॉन्च

OnePlus Nord 3 की चर्चा के बीच OnePlus के आज OnePlus Nord Buds 2R की लॉन्च की तारीख़ की घोषणा कर दी है। ये नए वायरलेस बड्स पहले से भारत में उपलब्ध Nord Buds 2 का एक सस्ता वर्ज़न होंगे, जिनकी कीमत फिलहाल 2,999 रूपए है। ये पढ़ें: OnePlus Fold की पहली झलक: कुछ ऐसा होगा …

Imageभारत में इस दिन लॉन्च होंगे OnePlus Nord 3, Nord CE 3 और Nord Buds 2r

OnePlus के आखिरकार कई अफवाहों के बाद OnePlus Nord 3 की लॉन्च की तारीख़ घोषित कर दी है। कंपनी भारत में 5 जुलाई 2023 को OnePlus Nord Summer Launch Event करने वाली है, जिसमें OnePlus Nord 3 5G, OnePlus Nord CE 3 और OnePlus Nord Buds 2R लॉन्च किये जायेंगे। OnePlus Nord 3 की कीमतें …

ImageRedmi Note 15 और Redmi Pad 2 Pro लॉन्च, लंबे अपडेट सपोर्ट ने सबका ध्यान खींचा

Redmi ने भारत में साल की अपनी पहली बड़ी लॉन्च के तहत Redmi Note 15 5G और Redmi Pad 2 Pro पेश कर दिए हैं। इस लॉन्च की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ नए फीचर्स नहीं, बल्कि इन डिवाइसेज़ के लिए मिलने वाला लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। Redmi Note 15 को जहां 4 बड़े Android अपडेट …

ImageOnePlus 15T की लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स लीक, क्या बनेगा सबसे ताकतवर फ्लैगशिप किलर?

OnePlus अपनी OnePlus 15 सीरीज़ के साथ थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक नई लीक के अनुसार, मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने बताया है कि कंपनी पहले से ही अपने अगले फोन OnePlus 15T के प्रोटोटाइप्स टेस्ट कर रही है, जो 2026 की पहली छमाही (first half of 2026) में लॉन्च हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.