OnePlus CE 4 भारत में मात्र 23,499 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आखिरकार भारत में OnePlus Nord CE 4 को लॉन्च कर दिया है। ये फ़ोन Qualcomm के लेटेस्ट मिड-रेंज चिपसेट Snapdragon 7 Gen 3 के साथ आया है। फ़ोन के स्पेसिफिकेशन काफी समय से इंटरनेट पर मौजूद हैं और आज के लॉन्च के बाद हम सकते हैं कि उनमें से अधिकतर सही हैं। फ़ोन को बैंक ऑफरों के साथ आप काफी आकर्षक कीमतों पर खरीद सकते हैं।

OnePlus Nord CE4

OnePlus Nord CE 4 की कीमतें और उपलब्धता

OnePlus Nord सीरीज़ के इस मिड-रेंज फ़ोन को आप दो स्टोरेज वैरिएंट में प्राप्त कर सकते हैं। इसकी सेल 4 अप्रैल, 2024 से शुरू होगी और फ़ोन ऑनलाइन चैनलों oneplus.in, OnePlus Store App, Amazon.in और ऑफलाइन OnePlus Store, Reliance Digital, Croma व अन्य बड़े रिटेलरों द्वारा उपलब्ध होगा।

  • 8+128GB – 24,999 रुपए
  • 8+256GB – 26,999 रुपए

HDFC और ICICI बैंक कार्डों के साथ फ़ोन पर आपको 1,500 रुपए की इंस्टेंट छूट मिलेगी।

OnePlus Nord CE 4 स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord CE 4 में 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आएगी। Snapdragon 7 Gen 3 के साथ आने वाले इस फ़ोन में 8GB रैम के अलावा 8GB वर्चुअल रैम का विकल्प भी है और साथ ही 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज है।

फ़ोन में ट्रिपल रियर सेंसर मौजूद हैं, जिनमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा Sony LYT-600 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर Sony IMX355 सेंसर के साथ शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा शामिल हैं। साथ ही यहां 100W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से ये बड़ी बैटरी मात्र 29 मिनटों में 0 से 100% तक चार्ज हो जाती है। फ़ोन Android 14 के साथ आया है, जिस पर OxygenOS 14 स्किन दी गयी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Imageमिड-रेंज में फ़ोन खरीदने वालों के लिए अच्छी ख़बर ! इस कीमत पर आएगा OnePlus Nord 3

OnePlus Nord 3 5G की अफवाहें, काफी समय से आ रही हैं, लेकिन आज इस स्मार्टफोन की कीमत सामने आयी है, जिसे जानकार आप चौंक जायेंगे। OnePlus के इस Nord फ़ोन का इंतज़ार काफी समय से हो रहा है और आसार हैं कि ये भारत में जून, 2023 में लॉन्च होगा। लेकिन इससे पहले ही इस …

Imageआ रहा है मिड-रेंज फ़ोन OnePlus Nord CE 3, इन स्पेसिफिकेशनों के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोनों को देगा मात

एक तरफ OnePlus भारत में जल्दी ही OnePlus Nord 3 5G को लॉन्च करने वाला है और दूसरी तरफ नए मिड-रेंज OnePlus Nord CE 3 पर भी काम कर रहा है। OnePlus की Nord सीरीज़ में ये तीसरा स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले Nord CE 3 Lite भारतीय बाज़ार में आ चुका है और …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImageOnePlus के फोन्स फिर हुए महंगे, OnePlus 15 और 15R की नई कीमत देख चौंक जाएंगे

OnePlus ने भारत में एक बार फिर अपने OnePlus 15 (रिव्यू) और OnePlus 15R की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India पर लाइव हो चुकी हैं, और ये बदलाव 1 मई 2026 से लागू हो गए हैं। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 …

Discuss

Be the first to leave a comment.