OnePlus को लेकर बड़ी खबर: क्या Realme के साथ हो गया मर्ज? सामने आई सच्चाई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले कुछ दिनों से OnePlus को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। कुछ खबरें कह रही हैं कि कंपनी बंद हो रही है, तो कहीं चर्चा है कि Realme के साथ इसके मर्ज होने की बात हो रही है। इन सबके बीच यूज़र्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या OnePlus सच में खत्म होने वाला है या फिर ये सिर्फ अफवाहें हैं?

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

मर्जर की खबर कहां से आई?

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि OnePlus और Realme को एक नए स्ट्रक्चर के तहत जोड़ा जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों ब्रांड्स अपनी कुछ टीम्स, जैसे प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मार्केटिंग को एक साथ ला सकते हैं, ताकि काम ज़्यादा तेज़ी और कम लागत में हो सके।

चीन के भरोसेमंद टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, OnePlus और realme ने चीन में अपने कुछ अहम ऑपरेशन्स को एक नए “सब-प्रोडक्ट सेंटर” के तहत जोड़ दिया है। इस नए स्ट्रक्चर में दोनों ब्रांड्स की घरेलू (चीन) और ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम्स को एक साथ लाया गया है।

इस नए यूनिट की जिम्मेदारी Li Jie के पास होगी, जो पहले से OnePlus China के हेड हैं और अब सीधे OPPO के फाउंडर और CEO Liu Zuohu को रिपोर्ट करेंगे। वहीं realme के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके Wang Wei को डिप्टी जनरल मैनेजर बनाया गया है, जो Li Jie को रिपोर्ट करेंगे।

इसी के साथ एक अलग सब-बिजनेस यूनिट भी बनाई गई है, जो दोनों ब्रांड्स के कमर्शियल ऑपरेशन्स को संभालेगी। इस हिस्से की अगुवाई realme के फाउंडर और CEO Li Bingzhong (Sky Li) करेंगे, जबकि Xu Qi दोनों ब्रांड्स के मार्केटिंग और सर्विस सिस्टम को देखेंगे।

सीधे शब्दों में कहें तो दोनों ब्रांड्स बाहर से अलग ही रहेंगे, लेकिन अंदरूनी स्तर पर कई काम अब एक साथ किए जाएंगे। BBK ग्रुप में यह तरीका पहले से ही इस्तेमाल होता रहा है।

हालांकि, इस बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये पढ़ें: Vivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

OnePlus ने क्या कहा?

इन खबरों के बीच OnePlus India ने साफ कर दिया है कि कंपनी का कामकाज सामान्य तरीके से चल रहा है

कंपनी का कहना है कि ये सारी खबरें “अनवेरिफाइड स्पेकुलेशन” हैं और मीडिया को बिना पुष्टि के इन्हें बढ़ाने से बचना चाहिए।

CEO के इस्तीफे से क्यों बढ़ा मामला?

हाल ही में OnePlus इंडिया के CEO Robin Liu ने अपना पद छोड़ दिया, जिसके बाद से ही ये चर्चाएं तेज़ हो गईं। हालांकि, कंपनी ने साफ किया कि यह उनका निजी फैसला था और इससे कंपनी के ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

OnePlus और realme ऑपरेशन्स क्यों जोड़ रहे हैं?

यह बदलाव जनवरी 2026 के बाद का अगला कदम माना जा रहा है, जब realme को आधिकारिक तौर पर OPPO के सब-ब्रांड के रूप में शामिल किया गया था, जहां OnePlus पहले से ही जुड़ा हुआ था।

इसके पीछे वजह भी साफ है। बढ़ती कंपोनेंट लागत, मेमोरी की कमी और Xiaomi व Samsung जैसे ब्रांड्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने बाजार को काफी टाइट बना दिया है।

ऐसे में R&D, सप्लाई चेन, प्रोक्योरमेंट और कुछ मार्केटिंग संसाधनों को साझा करके BBK ग्रुप लागत कम करना, काम को तेज करना और दोनों ब्रांड्स को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना चाहता है।

हालांकि दोनों की पहचान अलग रहेगी—OnePlus जहां प्रीमियम और परफॉर्मेंस यूज़र्स को टारगेट करता है, वहीं realme वैल्यू और किफायती सेगमेंट पर फोकस रखेगा।

प्रोडक्ट में इसका असर दिखने लगा है

इस स्ट्रक्चर का असर प्रोडक्ट्स में भी दिखने लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाला OnePlus Nord CE6 Lite दरअसल realme P4X का रीब्रांड वर्जन हो सकता है।

डिजाइन, Dimensity 7400 चिपसेट, 7000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और कैमरा सेटअप—सब कुछ लगभग एक जैसा बताया जा रहा है।

OnePlus बंद नहीं हो रहा

पहले ऐसी अफवाहें भी थीं कि OnePlus को बंद किया जा सकता है, लेकिन अब ये दावे गलत साबित होते नजर आ रहे हैं।

चीन में ब्रांड इस नए स्ट्रक्चर के तहत काम करता रहेगा। वहीं भारत में OnePlus पहले ही साफ कर चुका है कि वह अपना काम जारी रखेगा, हालांकि अब वह धीरे-धीरे ऑनलाइन-ओनली सेल्स मॉडल की तरफ बढ़ रहा है।

यह कदम बंद होने की बजाय लागत कम करने और ई-कॉमर्स पर ज्यादा फोकस करने की रणनीति जैसा लगता है, जबकि realme ऑफलाइन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करता रहेगा।

भारत जैसे बाज़ारों पर क्या असर पड़ेगा?

चीन के बाहर भी इस नए स्ट्रक्चर का असर देखने को मिल सकता है। साझा लीडरशिप और प्रोडक्ट प्लानिंग के चलते दोनों ब्रांड्स के लॉन्च ज़्यादा सिंक हो सकते हैं।

इसके अलावा सॉफ्टवेयर फीचर्स और टेक्नोलॉजी का आदान-प्रदान भी बढ़ सकता है।

यूज़र्स के लिए इसका मतलब हो सकता है कि उन्हें नए फीचर्स जल्दी मिलें और कुछ मामलों में कीमत भी बेहतर देखने को मिले। वहीं इंडस्ट्री के नजरिए से यह दिखाता है कि बढ़ती लागत और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स अब एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Pad 4 लॉन्च: बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ जानें इसकी कीमतें

OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रखा है। खास बात ये है कि यह टैबलेट अब सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए भी तैयार किया गया है। स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट के …

Imageक्या अब WhatsApp चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे? सामने आई Paid Subscription की बड़ी खबर

क्या अब WhatsApp चलाने के लिए भी पैसे देने पड़ेंगे? दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप को लेकर इन दिनों ऐसी चर्चा तेज़ हो गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में WhatsApp कुछ खास फीचर्स के लिए WhatsApp Paid Subscription मॉडल ला सकता है। यानी करोड़ों यूज़र्स के …

ImageOnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 7,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले, क्या गेमर्स के लिए नया हथियार?

OnePlus की T-सीरीज़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही OnePlus 15T को पेश कर सकती है, जिसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में एक अहम एंट्री माना जा रहा है। कम्युनिटी लीड द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिवाइस के डेब्यू की चर्चा तेज़ हो गई है। ये …

Imageक्या OnePlus बंद हो रहा है? रिपोर्ट के बाद कंपनी ने खुद बताया पूरा सच

OnePlus को लेकर पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर हलचल तेज़ हो गई है। वजह बनी एक रिपोर्ट, जिसमें दावा किया गया कि OnePlus धीरे-धीरे “dismantle” किया जा रहा है और ब्रांड का असर कम होता जा रहा है। इस रिपोर्ट के सामने आते ही यूज़र्स के मन में सवाल उठने लगे – क्या OnePlus …

ImageSamsung Galaxy S26 लेने का बना रहे हैं प्लान? कीमतों को लेकर आई बड़ी राहत की खबर

Samsung साल 2026 में अपने कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें Galaxy S26 सीरीज़ के अलावा Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 भी शामिल हैं। अब इन अपकमिंग फोनों को लेकर कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और कुछ अहम फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.