OnePlus Z की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, होगा स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट और 5G सपोर्ट के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Z काफी महीनों से मार्किट में चर्चा का विषय बना हुआ है। अफवाहों और लीक जानकारी के हिसाब से डिवाइस जल्द ही मिड रेंज प्राइस के साथ पेश की जा सकती है। इसके अलावा फोन में आपको पहले सामने आये MediaTek Dimensity 1000 चिपसेट की जगह स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट देखने को मिलेगी।

लोकप्रिय टिपस्टर @MaxJmb के द्वारा पेश लेटेस्ट लीक के हिसाब से फोन में आपको स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट तो देखने को मिलेगी ही साथ ही यह डिवाइस जुलाई महीने में लांच की जाएगी। फोन में आपको लेफ्ट साइड पर पंच होल डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है।

Max J के अनुसार, OnePLus Z या OnePlus 8 Lite में आपको सामने की तरफ 6.4-इंच की FHD+ डिस्प्ले OLED पैनल के साथ मिलेगी। पीछे की तरफ आपको 48MP + 16MP +2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए सामने 16MP का कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है। 4,000mAH की बड़ी बैटरी भी फोन में 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी लेकिन वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन शायद ना मिले।

आपको बता दें, हाल ही में कंपनी ने अपने लेटेस्ट OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को इंडिया में भी लांच कर दिया है। दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और हाई रिफ्रेश रेट के साथ पेश किये गये है।

OnePlus 8 Pro में 120Hz 6.79 QHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है जबकि OnePlus 8 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गयी है। पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा 48MP + 16MP + 2MP का सेटअप तथा सामने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जबकि प्रो मॉडल में आपको पीछे 48MP + 48MP +8MP +2MP का क्वैड कैमरा सेटअप दिया है।

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageRealme X50 5G में मिलेगी स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट: टीज़र से हुआ खुलासा

लगता है साल 2020 शुरू से ही 5G कनेक्टिविटी के नाम ही रहने वाला है। 2019 के आखरी महीने में भी स्नैपड्रैगन 865 और स्नैपड्रैगन 765/765G को भी लांच कर दिया है जिसमे से SD765/765G मिड-रेंज चिपसेट साबित होगी। इसमें आपको ड्यूल मोड 5G सपोर्ट भी देखने को मिलता है। चिपसेट के लांच होने के …

ImageOnePlus Nord होगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

OnePlus काफी दिनों से अपनी अपकमिंग डिवाइस को लेकर मार्किट में काफी चर्चा में बना हुआ है। कल कंपनी ने साफ़ कर दिया की इस आगामी डिवाइस का नाम OnePlus Nord होने वाला है जिसकी कीमत 500 डॉलर से कम रह सकती है। अभी वैसे तो डिवाइस से जुडी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है। लेकिन आज …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

Discuss

Be the first to leave a comment.