Oppo F19 Pro+ 5G और F19 Pro की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जल्द होगा इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo F19 सीरीज जल्द ही इंडिया में लांच की जाने वाली है। अमेज़न इंडिया की साईट पर डिवाइस का टीज़र भी सामने आ गया है। टीज़र के मुताबिक आपको Oppo F19 और F19+ 5G दो फ़ोनों देखने को मिलेंगे जिनकी आधिकारिक लांच डेट अभी शेयर करनी बाकि है। लांच होने से पहले सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गये है तो चलिये नज़र डालते है लीक हुई जानकारी पर:

Oppo F19 Pro की आपेक्षित स्पेसिफिकेशन

जैसा की लीक डिटेल्स से सामने आया है, F19 Pro में आपको 6.4-इंच की AMOLED स्क्रीन पंच होल डिजाईन के साथ देखने को मिल सकती है। यह डिस्प्ले पैनल FHD+ रेज़ोलुशन और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। सेल्फी कैमरा यहाँ 16MP का होगा जबकि हमेशा की तरह डिजाईन यहाँ काफी स्लीक और स्टाइलिश ही रखा जायेगा।

चिपसेट के तौर पर यहाँ MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मिलेगा। रियर कैमरा सेटअप को देखे तो 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मैक्रो लेंस तथा 2MP का डेप्थ सेंसर देखने को मिलेगा।

पॉवर के लिए फोन में 4,310mAh की बैटरी 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। Oppo F19 Pro को 20,000 रुपए के आसपास की कीमत में 6GB+128GB रैम एंड स्टोरेज ऑप्शन में पेश करने वाला है।

Oppo F19 Pro+ 5G लीक्ड जानकारी

Oppo की यह लेटेस्ट डिवाइस इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और F19 Pro जैसे डिस्प्ले के साथ पेश की जाएगी। कैमरा के तौर पर जो बदलाव है वो 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर तथा रियर साइड 64MP प्राइमरी सेंसर होने वाला है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड, 2MP  डेप्थ सेंसर तो पहले की तरह है ही।

F19 Pro+ 5G को Dimensity 800U चिपसेट के साथ 25,000 रुपए की कीमत के आसपास लांच किया जा सकता है। पॉवर के लिए यहाँ 4,500mAh की बड़ी बड़ी बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस्तेमाल की जाएगी।

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Imageआगामी फरवरी महीने में लांच होने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

साल 2019 के पहले महीने में हमको काफी आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जिनमे सबसे ख़ास साबित हुए है जनवरी महीने के अंत में पेश किये गये Honor View 20 और Samsung की नयी M-सीरीज के दोनों स्मार्टफोन। इस महीने के अंत में आपको MWC 2019 देखने का आयोजन होगा जहाँ पर एक से …

ImageOppo F19 होगा 6 अप्रैल को इंडिया 48MP ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ लांच

Oppo ने आज इंडियन मार्किट में अपने Oppo F19 को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करने साफ़ किया की 6 अप्रैल को इंडिया में 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Oppo F19 को लांच किया जायेगा। Fastest in the history of OPPO.⚡ ​Get set and …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G जल्द आने वाले हैं

Samsung अपने अगले मिड-रेंज और “Fan Edition” फोन की नई सीरीज़ की तैयारी पहले से ही कर रहा है। हमने GSMA डेटाबेस में कुछ नई एक्सक्लूसिव लिस्टिंग्स देखी हैं, जो तीन अनघोषित डिवाइस के अस्तित्व की पुष्टि करती हैं: Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G। हालांकि इन फोनों की आधिकारिक …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.