OPPO F29 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, दमदार बॉडी के साथ इसी महीने होगी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में OPPO F29 सीरीज से संबंधित कुछ लीक्स सामने आए थे, और अब कंपनी ने आधिकारिक गाड़ी पर इस सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स F29 और F29 Pro को शामिल किया जा रहा है। टीजर के माध्यम से कंपनी ने OPPO F29 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख और कुछ खास फीचर्स साझा किए हैं, आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10R Vs. POCO X7 Pro: 30,000 में कौनसा फोन है बेहतर

OPPO F29 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख

कंपनी OPPO F29 सीरीज के दोनों फोन्स OPPO F29 और OPPO F29 Pro को 20 मार्च को भारत में लॉन्च करेगी। फोन्स को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद पाएंगे।

इस सीरीज के F29 Pro मॉडल को Marble White और Granite Black इन दो रंगों में पेश किया जा सकता, जबकि F29 हमें Solid Purple और Glacier Blue इन दो रंगों में देखने को मिल सकता है।

OPPO F29 सीरीज डिजाइन

टीजर में दिखाई गई इमेज के अनुसार F29 के बैक पैनल पर स्क्वायरकल आकर का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। वहीं F29 Pro के बैक पैनल पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। दोनों ही फोन के दाईं तरफ पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ सिम ट्रे, स्पीकर, माइक्रोफोन, और USB टाइप-C पोर्ट देखने को मिलेगा। फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है।

फोन को फ्लैट डिस्प्ले और पतले बैजल्स के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के ऊपर वाले भाग में एक और अतिरिक्त माइक्रोफोन दिया गया है। दोनों ही फोन 360-degree Armour Body से बने हैं, और कंपनी के अनुसार गिरने पर होने वाले इंपैक्ट को एब्जॉर्ब कर लेते हैं। मदरबोर्ड को प्रोटेक्ट करने के लिए aerospace-grade aluminium alloy का उपयोग किया गया है।

OPPO F29 सीरीज फीचर्स

बात करें, स्टैंडर्ड मॉडल की तो, इसमें हमें 8GB + 128GB और 8GB + 256GB दो स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। फोन 6,500mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिल सकी है। फोन का वजन 180g और मोटाई 7.55mm हो सकती है।

वहीं प्रो मॉडल में 12GB + 256GB वेरिएंट दिया जा सकता है। फोन 6,000mAh की बैटरी के साथ 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। ये भी IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आ सकता है। इसका वजन 180g और मोटाई 7.55mm हो सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F16 5G चुपके से हुआ लिस्ट, कल से इस कीमत पर होगा उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageGoogle Pixel 10 सीरीज इस तारीख को होगी लॉन्च, Pro मॉडल की तस्वीर आयी सामने

हाल ही में Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की जानकारी सामने आयी थी, कंपनी फिलहाल जिसकी तैयारी में लगी हुई है, वहीं फिर से एक बार Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च की तारीख की जानकारी सामने आ गई है। इसी के साथ, Pixel 10 Pro मॉडल की तस्वीरें भी सामने आयी है, जिनके …

ImageOppo Find X8 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, इन फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

चीन में Find X8 सीरीज को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी पेश करने वाली है। कंपनी ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा की है, इस सीरीज में Oppo Find X8 और Find X8 Pro इन दो मॉडल्स को शामिल किया गया है। आगे …

ImageRealme 14 Pro सीरीज 5G इंडिया एक्सक्लूसिव डिजाइन के साथ इस तारीख को होगी लॉन्च, देखें पूरी जानकारी

realme इसी महीने वैश्विक बाजार में अपनी realme 14 Pro सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। इस सीरीज को खास चेंजिंग बैक पैनल के साथ पेश किया जाएगा, वैसे तो इससे संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर realme 14 …

ImageRealme 14 Pro सीरीज की दो नयी खूबियां आयी सामने, जनवरी की इस तारीख को हो रहा लॉन्च

इतने लीक्स के बाद आख़िरकार Realme 14 Pro सीरीज लॉन्च की तारीख आमने आ चुकी है। फ़ोन के फीचर्स से सम्बंधित पहले कई लीक्स सामने आ चुकें हैं। इस फ़ोन को दो नयी खूबियों के साथ भारत में पेश किया जा रहा है। आगे इसके इंडिया लॉन्च और नयी खूबियों के साथ कुछ खास फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products