Oppo Find X3 Pro होगा 50MP क्वैड कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 888 के साथ लांच, स्पेसिफिकेशन हुई लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्नैपड्रैगन 888 के लांच के बाद से ही सभी ब्रांड्स इसके सबसे पहले इस्तेमाल करने को लेकर होड़ लगाये हुए है। इसी क्रम में Oppo की अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस OPPO Find X3 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफ़िकेशन्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। इस मोबाइल फोन को 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नेपड्रैगन 888 प्रोसेसर होने वाला है। तो चलिए नज़र डालते है Find X3 Pro से जुडी लीक हुई जानकारी पर:

Oppo Find X3 Pro से जुडी जानकरी (लीक)

अगर हम Evan Blass के इस लीक को देखे तो पता चलता है कि OPPO Find X3 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की QHD+ डिस्प्ले मिलने वाली है। यह डिस्प्ले 525ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ आ सकती है। उसके अलावा इसमें आपको डायनामिक फ्रेम रिफ्रेश रेट 10Hz से 120Hz तक है। इसके अलावा OPPO Find X3 Pro मोबाइल फोन में आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलने वाला है। फोन में आपको NFC आदि का सपोर्ट भी मिलने वाला है।

अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप होने की जानकारी इस ऑनलाइन लीक से मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फ़ोन में यानी OPPO Find X3 Pro में आपको एक 50MP का सोनी IMX766 इमेज सेंसर मिलने वाला है।

इसके अलावा फोन में आपको एक वाइड-एंगल कैमरा भी मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको एक अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिलने वाला है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP का Tertiary सेंसर भी मिलने वाला है, जो 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आयेगा।

मोबाइल फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है, OPPO Find X3 Pro मोबाइल फोन में आपको इस बैटरी के साथ 65W की सुपर VOOC 2.0 वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको 30W की VOOC Air Wireless charging सपोर्ट भी मिल रही है।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageOppo Find X3 5G स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट और एंड्राइड 11 के हो सकता है मार्च महीने में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

स्नैपड्रैगन 870 के लांच के बाद से ही सभी ब्रांड्स इसके सबसे पहले इस्तेमाल करने को लेकर होड़ लगाये हुए है। इसी क्रम में Oppo की अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस OPPO Find X3 स्मार्टफोन के स्पेसिफ़िकेशन्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। इस मोबाइल फोन को 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी …

ImageOppo Find X3 Pro होगा 11 मार्च को ग्लोबली लांच

Oppo Find X3 Pro की लांच डेट सामने आ गयी है और यह सीरीज 11 मार्च को पेश की जाएगी। स्मार्टफोन मेकर ओप्पो ने आज ही लांच से जुडी जानकारी को शेयर किया है। मीडिया इनवाइट में Find X3 Pro लिखा गया है लेकिन इमेज में आप Find X3 सीरीज देख सकते है। Join us …

ImageOppo Find X3 सीरीज हुई 5G, एंड्राइड 11 और 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लांच, जाने क्या है ख़ास?

Oppo Find X3 सीरीज हुई Find X3 Lite, Find X3 Neo और Find X3 Pro के साथ लांच कर दी गयी है। सीरीज के टॉप मॉडल में आपको स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट. AMOLED डिस्प्ले और 50MP का क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए सीरीज के फीचरों पर नज़र डालते है: …

ImageVivo Y51 Pro 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन

Vivo ने अपनी Y-series में नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y31 का अपग्रेड माना जा रहा है और खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं। नए Vivo Y51 …

Discuss

Be the first to leave a comment.