Oppo Find X9 सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च संपन्न – भारत में जल्द आएंगे ये फोन , कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित Find X9 series को बार्सिलोना में ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी पर फोकस करते हुए मार्केट में एक बेहतरीन फ्लैगशिप उतारने की कोशिश की है, जो Samsung और OnePlus जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देगा। Find X9 और Find X9 Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Hasselblad का कैमरा, और 7500mAh तक की बैटरी जैसे फीचर्स हैं। Oppo Find X9 सीरीज़ के ये दोनों ही फोन जल्द भारत में भी लॉन्च होंगे। आइये इनकी कीमतें, फीचर व भारत में इसके लॉन्च के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: Apple का सस्ता iPhone भी बनेगा ‘Pro’, iPhone 17e में आएगा वही फीचर जिसने सबका दिल जीता

OPPO Find X9 और Find X9 Pro की कीमतें

Oppo Find X9 की शुरुआती कीमत EUR 999 (लगभग ₹1,02,800) रखी गई है, जबकि Find X9 Pro की कीमत EUR 1,299 (लगभग ₹1,33,600) है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Find X9 Series India launch नवंबर 2025 में होगा। Oppo भारत में इन मॉडलों को लोकल असेंबल करेगी, जिससे भारत की कीमत यूरोप से काफी कम रहने की उम्मीद है।

Oppo Find X9 सीरीज़

इस सीरीज़ में क्या है ख़ास

  • नया MediaTek Dimensity 9500 processor (3nm), जो सुपर फास्ट और पावर एफिशिएंट है।
  • 200MP Hasselblad telephoto camera के साथ DSLR-जैसी पिक्चर क्वॉलिटी मिलेगी।
  • 120Hz OLED डिस्प्ले, 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • 7500mAh बैटरी (Pro) और 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग
  • IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से फुल प्रोटेक्शन
  • नए ColorOS 16 के साथ AI Recorder और Smart Features भी मिलेंगे
  • 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट

ये भी पढ़ें: OnePlus 15 लॉन्च: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7300mAh बैटरी के साथ कंपनी का अब तक का सबसे ताकतवर फोन

Oppo Find X9 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

Oppo Find X9 और Find X9 Pro दोनों मॉडल एक प्रीमियम फ्लैट-एज डिज़ाइन के साथ आते हैं। दोनों में 120Hz OLED डिस्प्ले है जो 3,600 nits तक की ब्राइटनेस देता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आपको अच्छे से नज़र आएगी। Oppo ने इस बार फोन मज़बूत और लम्बा चले, इसके लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है, यानि ये धूल, पानी को झेल सकता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो, दोनों फोन में MediaTek Dimensity 9500 chipset दिया गया है जो 3nm प्रोसेस पर बना है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले जेनरेशन से 32% तेज CPU और 33% बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है, साथ ही 55% कम पावर खपत करता है।

कैमरा सेटअप इस सीरीज़ का सबसे बड़ा हाइलाइट है। Find X9 Pro में 200MP Hasselblad telephoto camera दिया गया है जिसमें बड़ा 1/1.56-इंच सेंसर और f/2.1 अपर्चर मौजूद है। वहीं Find X9 में तीन 50MP कैमरे हैं। इनमें Sony LYT-808 प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड लेंस और पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस शामिल हैं। दोनों फोनों में 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग और Hasselblad की कलर ट्यूनिंग भी दी गई है।

ये भी पढ़ें: Lava का ये फोन ₹7,000 में हूबहू iPhone जैसा – पर असली खेल है अंदर का

बैटरी के मोर्चे पर भी Oppo ने कमाल किया है। Find X9 में 7,025mAh और Pro मॉडल में 7,500mAh की Silicon-Carbon battery है। ये 80W सुपरवूक चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। कंपनी के अनुसार, ये बैटरी 5 साल तक अपनी 80% हेल्थ बनाए रखेगी।

दोनों फोन ColorOS 16 पर चलते हैं, जिसमें AI Recorder, Smart Summary और O+ Connect जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो Mac और Windows डिवाइस से आसानी से कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Image7000mAh बैटरी और Sony कैमरा वाला नया Motorola फोन लॉन्च, फीचर्स व कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो लंबी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद कैमरा चाहते हैं। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का कहना है कि एक बार …

ImageSamsung का नया 5G फोन लॉन्च: 6000mAh बैटरी, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, लेकिन हाई-एंड फीचर्स की तलाश में नहीं हैं। Galaxy A07 5G को 5 फरवरी को भारत …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products