- Oppo 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं।
- कंपनी जल्द ही Oppo 13 और Oppo 13 Pro को लॉन्च कर सकती है।
- फ़ोन MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।
इसी साल जून में Oppo ने अपना Oppo Reno 12 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही मार्केट में इसके अपग्रेडेड वर्जन के रूप में Oppo 13 Pro को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में Oppo Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि कंपनी Oppo Reno 13 सीरीज को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। आगे इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Samsung ट्राई-फोल्ड फोन पर काम कर रहा है, अगले साल तक हो सकता है लॉन्च
Oppo Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए
लीक हुई जानकारी के अनुसार फोन में 6.78 इंच का 1264×2780 रिसोल्यूशन वाला क्वाड माइक्रो कर्व्ड LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।
फोन के बैक पैनल पर 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, फोन 5,900 mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 80W वायर्ड aur 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
फ़िलहाल कंपनी ने इन सभी स्पेफिकेशन्स या फ़ोन से सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन जैसे जैसे Oppo Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro लॉन्च की तारीख नजदीक आएगी, हमें इसके बारे में और भी जानकारी मिल सकती है।
ये पढ़ें: iQOO 13 5G लॉन्च डेट और डिज़ाइन रिवील, इंडिया लॉन्च के लिए भी टीज़ हुआ
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।